Ration Card Update: राशन कार्ड भारत सरकार और राज्य सरकारों द्वारा जारी किया जाने वाला एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है। इसके जरिए पात्र परिवारों को राशन की दुकानों में कम कीमत पर गेहूं, चावल, चीनी और केरोसिन जैसी वस्तुएं मिलती हैं। ऐसे में अगर आपको अपने राशन कार्ड में किसी का नाम जुड़वाना है या हटवाना होता है, तो आपको अक्सर दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।

ऐसे में अब केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत अन्न सहायता सेवा के जरिए राशन कार्ड में नाम सुधरवाने से लेकर नाम बदलवाने तक सब आसान हो गया है।
अन्न सहायता केंद्र ने किया बदलाव
अन्न सहायता केंद्र ने राशन को अपडेट करने के लिए और आसान तरीका बना दिया है। ने अपने एक्स पर 18 अक्टूबर को एक पोस्ट शेयर करते हुए राशन में नाम जोड़ना और हटाने की प्रक्रिया को आसान बनाने की जानकारी दी है। आइए जाने कैसे करें आवेदन?
एक्स पर पोस्ट कर दी जानकारी
अन्न सहायता केंद्र की ओर से एक्स पर किए गए पोस्ट कर जानकारी देते हुए लिखा कि “यदि आपको अपने राशन कार्ड में किसी सदस्य को जोड़ना है, किसी को हटाना है, या किसी जानकारी में बदलाव करना है, तो अब आप अपनी आवश्यकता के अनुसार ‘फूड असिस्टेंस पोर्टल’ के माध्यम से शिकायत दर्ज कर सकते हैं।
अपनी शिकायत दर्ज करने के लिए सही विकल्प चुनें और अपने राशन कार्ड से जुड़ी जरूरी जानकारी को अपडेट करने की प्रक्रिया शुरू करें।”
राशन कार्ड में सदस्य जोड़ना हो, हटाना हो या किसी जानकारी में बदलाव करवाना हो, तो अब अपनी जरूरत के अनुसार अन्न सहायता के माध्यम से शिकायत दर्ज कर सकते हैं।
सही विकल्प चुनकर अपनी शिकायत दर्ज करें और राशन कार्ड से जुड़ी जरूरी जानकारी को अपडेट कराने की प्रक्रिया शुरू करें।#DFPD pic.twitter.com/OhtL8WwytO
— Department of Food & Public Distribution October 18, 2026
राशन कार्ड अपडेट के लिए क्या करें?
1. सबसे पहले अन्न सहायता पर जाकर राशन कार्ड संबंधी शिकायत विकल्प चुनें।
2. इसके बाद राशन कार्ड में संशोधन पर जाएं और लाभार्थी जोड़ना/घटाना जरूरत के अनुसार विकल्प चुने और अपनी शिकायत दर्ज करें।
3. शिकायत के लिए जारी किए गए WhatsApp NO.’9868200445′ पर मैसेज भेजकर शिकायत दर्ज कर सकते हैं।
4. बिना इंटरनेट के IVRS टोलफ्री नंबर की मदद से साधारण फोन इस्तेमाल करने वाले नागरिक ‘14457’ पर कॉल करके IVRS सुविधा के माध्यम से अपनी शिकायत दर्ज करवा सकते हैं।
राशन कार्ड में संशोधन के लिए दस्तावेज
1. पुराना राशन कार्ड।
2. आधार कार्ड।
3. विवाह प्रमाण पत्र और मायके के राशन कार्ड से नाम कटने का प्रमाण/NOC।
4. बच्चे का नाम जोड़ने के लिए: जन्म प्रमाण पत्र ।
5. पता बदलने के लिए बिजली का बिल, पानी का बिल, या किरायानामा/रेंट एग्रीमेंट देना पड़ सकता है।
6. पासपोर्ट साइज फोटो।
7. आधार से लिंक किया हुआ मोबाइल नंबर।
8. संशोधन आवेदन फॉर्म।
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें