मंगलवार, 20 अक्टूबर 2026 ब्रेकिंग
न तलवार, न तीर-कमान… प्लास्टिक की कुप्पियों से भिड़ीं राम-रावण की सेनाएं, कौन जीता युद्ध?​ | अभिषेक-संजू ओपनर, वैभव सूर्यवंशी बाहर…न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले T20I के लिए भारत की संभावित प्लेइंग-11​ | 1977 का इतिहास दोहराएंगे आकाश अंबानी! Jio IPO के जरिए दादा धीरूभाई का ‘इक्विटी मैजिक’ रीक्रिएट करने की तैयारी​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

Credit Card Tips: ज्यादा कार्ड रखने से फायदा होगा या बढ़ेगा खर्च? जानें कितने कार्ड रखना बेहतर​

Credit Card Tips: आज के समय में क्रेडिट कार्ड सबकी जिंदगी का एक अहम हिस्सा बन गया है। ज्यादातर लोग क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करते हैं। इसके जरिए ऑनलाइन शॉपिंग, ऑनलाइन पेमेंट और हर दिन के आम खर्चों को मैनेज किया जाता है। लेकिन कई लोग एक से ज्यादा क्रेडिट कार्ड रखते हैं। ऐसे में […]

Credit Card Tips: आज के समय में क्रेडिट कार्ड सबकी जिंदगी का एक अहम हिस्सा बन गया है। ज्यादातर लोग क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करते हैं। इसके जरिए ऑनलाइन शॉपिंग, ऑनलाइन पेमेंट और हर दिन के आम खर्चों को मैनेज किया जाता है। लेकिन कई लोग एक से ज्यादा क्रेडिट कार्ड रखते हैं। ऐसे में कई लोगों के मन में सवाल आता है कि, उनका 1 से ज्यादा क्रेडिट कार्ड रखना सही है या नहीं? आइए जानते हैं क्रेडिट कार्ड के फायदे और 1 क्रेडिट कार्ड रखें या 1 से ज्यादा रखें । आइए जानते हैं। 

क्रेडिट कार्ड के फायदे

1. क्रेडिट कार्ड बैंक से 30 से 50 दिनों तक का ब्याजमुक्त उधार देता है। यदि आप समय पर पूरा बिल चुका देते हैं, तो कोई ब्याज नहीं लगता।

2. खरीदारी करने पर कार्ड पर कैशबैक, रिवॉर्ड पॉइंट्स या माइल्स मिलते हैं, जिन्हें भविष्य की शॉपिंग या ट्रैवल बुकिंग में इस्तेमाल किया जा सकता है।

3. समय पर बिल भरने से अच्छा क्रेडिट स्कोर बनता है, जिससे भविष्य में आसानी से लोन मिल सकता है।

4. अचानक पैसों की जरूरत पड़ने पर या मेडिकल इमरजेंसी में यह तुरंत भुगतान का एक सुरक्षित साधन है।

5. कई कार्ड्स पर एयरपोर्ट लाउंज एक्सेस, यात्रा बीमा, मूवी टिकट पर छूट और चुनिंदा उत्पादों पर नोकॉस्ट ईएमआई की सुविधा मिलती है।

6. कैश लेकर चलने की तुलना में यह ऑनलाइन या ऑफलाइन फ्रॉड और चोरी के जोखिम से बेहतर सुरक्षा देता है। आप इसके खर्चों को डिजिटल रूप से ट्रैक भी कर सकते हैं।

1 से ज्यादा क्रेडिट कार्ड रखने के फायदे

क्रेडिट यूटिलाइजेशन रेश्यो में सुधार

कई कार्ड होने से कुल क्रेडिट लिमिट बढ़ जाती है, जिससे आपका खर्च कुल लिमिट का 30% से कम रखना आसान होता है, जो अच्छे क्रेडिट स्कोर के लिए बेहतरीन माना जाता है। लेकिन इसका मतलब ये बिल्कुल नहीं है कि आपको ज्यादा खर्च करना चाहिए।

अलगअलग रिवॉर्ड और कैशबैक

एक से ज्यादा क्रेडिट कार्ड होने पर आप आपको शॉपिंग, पेट्रोल, मूवी टिकट और ऑनलाइन खरीदारी के लिए अलगअलग ऑफर मिल सकते हैं। ऐसे में आप अपने फायदे के हिसाब से जो कार्ड यूज करना चाहें कर सकते हैं। 

आपातकालीन बैकअप

यदि किसी एक कार्ड का सर्वर डाउन हो, खो जाए या ब्लॉक हो जाए, तो दूसरा कार्ड आपके काम आता है।

एक्स्ट्रा पर्क्स

कई कार्ड्स पर मुफ्त ट्रेवल इंश्योरेंस, एक्सटेंडेड वॉरंटी और एयरपोर्ट लाउंज जैसी सुविधाएं मिलती हैं।

एक से ज्यादा क्रेडिट कार्ड से नुकसान 

1. ज्यादा लिमिट होने पर कई बार लोग जरूरत से ज्यादा खर्च कर देते हैं, जिससे भारी ब्याज और कर्ज चुकाना पड़ सकता है।

2. अलगअलग बिल डेट्स और ड्यूडेट्स को ट्रैक करना कठिन हो जाता है, जिससे कई बार गलती से पेमेंट मिस हो जाता है।

3. कई कार्ड्स में सालाना फीस होती है। यदि इस्तेमाल कम हो, तो ये चार्जेस फायदे की जगह नुकसान करा देते हैं।

4. ज्यादा क्रेडिट कार्ड या अधिक बकाया राशि आपकी वित्तीय स्थिति के आकलन पर असर डाल सकती है। इससे होम लोन या कार लोन की मंजूरी लेने में दिक्कत होती है।

5. कम समय में कई नए कार्ड के लिए आवेदन करने या समय पर बिल न चुकाने से क्रेडिट स्कोर काफी गिर सकता है।

कितने क्रेडिट कार्ड रखना फायदेमंद? 

अगर आप भी कंफ्यूज रहते हैं कि एक क्रेडिट कार्ड रखें या एक से ज्यादा । ऐसे में आप कार्ड को कैसे इस्तेमाल करते हैं, यह उस पर निर्भर करता है। आम तौर पर किसी भी व्यक्ति के लिए 2 से 3 सक्रिय क्रेडिट कार्ड रखना सबसे सही माना जाता है। लेकिन आरबीआई ने किसी व्यक्ति के पास क्रेडिट कार्ड रखने की कोई अधिकतम संख्या तय नहीं की है। आप अपनी जरूरत और बैंक की योग्यता के आधार पर अधिक कार्ड भी रख सकते हैं, लेकिन सही संख्या इस बात पर निर्भर करती है कि आप उन्हें कितनी अच्छी तरह संभाल सकते हैं।

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY