PUC Validity Status Check: आज के समय में लगभग हर किसी के पास कोई न कोई वाहन जरुर होता है, किसी के पास स्कूटी तो किसी के पास बाइक, कार, ट्रक जैसे वाहन होते हैं। इससे वायु प्रदूषण भी बहुत ज्यादा फैल रहा है। ऐसे में वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए पॉल्यूशन अंडर कंट्रोल सर्टिफिकेट बनवाना बहुत जरुरी है, क्योंकि कई जगह अगर आपके पास PUC सर्टिफिकेट नहीं होगा तो टीजल, पेट्रोल नहीं मिलेगा। इस बात का भी ध्यान रखें की गाड़ी का प्रदूषण प्रमाण पत्र कब एक्सपायर होगा, क्योंकि बिना वैध PUC सर्टिफिकेट के गाड़ी चलाने पर चालान कट सकता है। आइए बिना दुकान या एजेंट के कैसे चेक करें PUC सर्टिफिकेट की एक्सपायरी डेट?

घर बैठ चेक करें PUC
आप घर बैठे परिवहन विभाग के ऑफिशियल वेबसाइट के जरिए PUC सर्टिफिकेट की वैलिडिटी के बारें में बिना किसी OTP के जांच सकते हैं। बस आपको अपने गाड़ी और चेसिस का नंबर अपने पास या याद रखना होगा।
ऐसे चेक करें वैलिडिटी?
1. सबसे पहले अपने मोबाइल या कंप्यूटर के ब्राउजर में परिवहन PUC पोर्टल पर जाएं।
2. होमपेज पर दिए गए ‘PUC Certificate’ विकल्प पर क्लिक करें।
3. अपनी गाड़ी का Registration Number दर्ज करें।
4. अपनी गाड़ी के Chassis Number के आखिरी 5 अंक भरें।
5. स्क्रीन पर दिया गया Captcha Code सहीसही दर्ज करें।
6. ‘PUC Details’ बटन पर क्लिक करें।
7. आपके सामने आपकी गाड़ी के PUC की पूरी स्थिति, एक्टिविटी, जारी होने की तारीख और वैलिडिटी आ जाएगी। यहीं से आप सर्टिफिकेट को PDF के रूप में डाउनलोड भी कर सकते हैं।
mParivahan ऐप के माध्यम से करें चेक
1. अपने फोन में Google Play Store या Apple App Store से mParivahan ऐप डाउनलोड करें।
2. ऐप में लॉग इन करें और अपनी गाड़ी का Registration Number डालें।
3. Vehicle Profile में जाकर PUCC सेक्शन को खोलें।
4. वहां आपको अपनी गाड़ी के प्रदूषण प्रमाण पत्र की वैधता की अंतिम तारीख दिखाई देगी।