सोमवार, 19 अक्टूबर 2026 ब्रेकिंग
अहिल्यानगर में मलाबार गोल्ड का शोरूम पुनः शुरू, 30% छूट​ | शैफाली वर्मा की तूफानी पारी ने दुनिया को चौंकाया, एक ही मैच में तोड़ डाले दो बड़े विश्व रिकॉर्ड​ | सिर्फ शीशा नहीं, बुलेट प्रूफ कार में क्या-क्या बदलता है? टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग से उठा सवाल​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

Kids School Safety Tips: छोटे बच्चे को स्कूल या आंगनबाड़ी भेजते समय बैग में जरूर रखें ये 5 चीजें​

Kids School Safety Tips: बच्चा जब बहुत छोटा  34 साल का हो या उससे कम उम्र हो। अगर आप उसे स्कूल या आंगनबाड़ी भेजने का सोच रहें हैं, तो कुछ बातों का विशेष ध्यान रखें। बच्चों को पढ़ाई की चीजों के साथसाथ खानेपीने, घर का एड्रेस, रुमाल जैसी चीजें देना न भूलें, जिससे बच्चे की […]

Kids School Safety Tips: बच्चा जब बहुत छोटा  34 साल का हो या उससे कम उम्र हो। अगर आप उसे स्कूल या आंगनबाड़ी भेजने का सोच रहें हैं, तो कुछ बातों का विशेष ध्यान रखें। बच्चों को पढ़ाई की चीजों के साथसाथ खानेपीने, घर का एड्रेस, रुमाल जैसी चीजें देना न भूलें, जिससे बच्चे की हेल्थ बेहतर रहे और उसे किसी दूसरे की मदद न लेनी पड़े।  

अगर कभी वो कहीं भटक जाए तो एड्रेस की मदद से आप तक पहुंच सके। आइए जाने किनकिन चीजों को देना जरुरी है। 

पानी की छोटी और हल्की बोतल

बच्चे के बैग में साफ पानी की एक छोटी और हल्की बोतल रखें। बोतल ऐसी होनी चाहिए जिसे बच्चा बिना किसी की मदद के आसानी से खोल और बंद कर सके।

बच्चे को स्कूल भेजने से पहले घर पर ही बोतल खोलने और बंद करने की प्रैक्टिस जरूर करवाएं, और बोतल पर उसका नाम लिख दें ताकि वह दूसरों की बोतल से पानी न पिए।

पौष्टिक और हल्का नाश्ता

छोटे बच्चों को जल्दीजल्दी भूख लगती है, इसलिए उनके बैग में एक हल्का और पौष्टिक नाश्ता रखना बहुत जरूरी है। घर का बना हुआ ऐसा खाना रखें जिसे बच्चा अपने हाथों से आसानी से खा सके और जो उसे दिनभर एनर्जेटिक और तरोताजा बनाए रखे।

मोबाइल नंबर और घर का एड्रेस रखें

अगर बच्चा छोटा है, तो उसे आप एक पर्ची या डायरी में घर के गार्जियंस का नंबर और एड्रेस लिखकर जरुर दें। उसमें घर के किसी 1 सदस्य का नहीं बल्कि घर में जितने लोग हों सबका नाम और नंबर लिखकर दें।

बेहतर होगा अगर आप बच्चे को पहले से घर के किसी एक सदस्य का मोबाइल नंबर तो याद ही करा दें। 

हाइजीन और पर्सनल केयर किट

स्कूल में बच्चे को कीटाणुओं और बीमारियों से बचाने के लिए बैग के छोटे पॉकेट में एक छोटा हैंड सैनिटाइजर, वेट वाइप्स या टिश्यू पेपर और रुमाल जरूर रखें। खाना खाने से पहले या खेलने के बाद उन्हें इन चीजों का इस्तेमाल करना सिखाएं। इससे बच्चों के बीमार होने की संभावना कम रहती है।

Extra कपड़ों का सेट 

छोटे बच्चे अक्सर खेलते समय, खाना खाते समय या टॉयलेट ट्रेनिंग के शुरुआती दिनों में अपने कपड़े गंदे या गीले कर लेते हैं। इसलिए हमेशा एक एक्सट्रा कपड़ों का सेट  यूनिफॉर्म या साधारण कपड़े एक जिपर बैग में डालकर उनके स्कूल बैग में जरूर रखें।

इन चीजों को भूलकर न दें

लोहे की बड़ी और नुकीली कैंची, कटर, खुली हुई ब्लेड या लोहे का नुकीला डिवाइडर । क्योंकि कई बार छोटे बच्चे खेलतेखेलते या गुस्से में एकदूसरे पर हाथ चला देते हैं। बैग में रखी नुकीली चीजें बच्चे को खुद या उसके दोस्तों को गंभीर चोट पहुंचा सकती हैं। पेंसिल छीलने के लिए हमेशा सुरक्षित और कवर वाला प्लास्टिक शार्पनर ही पेंसिल बॉक्स में रखें।

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY