बुधवार, 14 अक्टूबर 2026 ब्रेकिंग
Hyundai का भारत में बड़ा दांव, प्रोडक्शन बढ़ाने करेगी ₹11,000 करोड़ का निवेश​ | टाटा ग्रुप में छिड़े घमासान के बीच नोएल टाटा का बड़ा दांव! कोर्ट पहुंचे पिता-पुत्र, नेविल टाटा संग दाखिल की कैविएट​ | क्या था अंकिता भंडारी केस? दोषियों को उम्रकैद, फिर भी इंडिया गेट पर धरने पर बैठे परिजन; मिलने पहुंचे राहुल गांधी​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

LNJP में लगेंगे मॉडर्न सीटी स्कैन और 3-टेस्ला एमआरआई, गंभीर बीमारियों की जांच होगी तेज​

दिल्ली सरकार लोक नायक अस्पताल में अत्याधुनिक थर्ड जेनरेशन डुअल सोर्स सीटी स्कैन और 3टेस्ला एमआरआई सिस्टम लगाने जा रही है. इन आधुनिक मशीनों से अस्पताल में जांच सुविधाओं का विस्तार होगा और मरीजों को गंभीर बीमारियों की समय पर और सटीक जांच कराने में मदद मिलेगी. खासतौर पर इमरजेंसी, ट्रॉमा, हृदय रोग, कैंसर और […]

दिल्ली सरकार लोक नायक अस्पताल में अत्याधुनिक थर्ड जेनरेशन डुअल सोर्स सीटी स्कैन और 3टेस्ला एमआरआई सिस्टम लगाने जा रही है. इन आधुनिक मशीनों से अस्पताल में जांच सुविधाओं का विस्तार होगा और मरीजों को गंभीर बीमारियों की समय पर और सटीक जांच कराने में मदद मिलेगी. खासतौर पर इमरजेंसी, ट्रॉमा, हृदय रोग, कैंसर और न्यूरोलॉजी से जुड़े मामलों में इन मशीनों की अहम भूमिका होगी.

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. पंकज कुमार सिंह ने कहा कि इन मॉडर्न डायग्नोस्टिक सिस्टम से लोक नायक अस्पताल के हेल्थ सिस्टम को मजबूती मिलेगी. हाईस्पीड सीटी स्कैन और एडवांस एमआरआई सिस्टम से गंभीर बीमारियों का तेजी से और अधिक सटीक तरीके से पता लगाने में मदद मिलेगी.

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व में दिल्ली सरकार सरकारी अस्पतालों में मॉडर्न हेल्थ फैसिलिटी बढ़ाने और नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है.

एक सेकंड से भी कम समय में होगा सीने का स्कैन

अस्पताल में लगने वाला थर्ड जेनरेशन डुअल सोर्स सीटी स्कैनर बेहद तेज और उच्च गुणवत्ता वाली इमेजिंग करने में सक्षम होगा. इसकी मदद से सीने का पूरा स्कैन एक सेकंड से भी कम समय में किया जा सकेगा. यह सुविधा दुर्घटना, ट्रॉमा और गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचने वाले मरीजों के लिए विशेष रूप से उपयोगी होगी. मशीन 0.5 मिलीमीटर तक की पतली इमेज स्लाइस तैयार कर सकती है, जिससे शरीर के अंदरूनी हिस्सों की बारीक जांच में मदद मिलेगी.

इस सीटी स्कैनर में रेडिएशन डोज को जरूरत के अनुसार नियंत्रित करने वाली तकनीक भी होगी. इससे जांच के दौरान रेडिएशन के संपर्क को कम करने में मदद मिलेगी. इसके अलावा, विशेष तकनीक के जरिए बिना अतिरिक्त रेडिएशन के किडनी स्टोन की रासायनिक संरचना और गाउट से जुड़े यूरिक एसिड क्रिस्टल के जमाव की पहचान भी की जा सकेगी.

3टेस्ला एमआरआई से कैंसर, स्ट्रोक और दिल की बीमारियों की जांच

लोक नायक अस्पताल में लगाया जाने वाला 3टेस्ला एमआरआई सिस्टम उच्च गुणवत्ता वाली इमेजिंग और कम समय में जांच करने की सुविधा देगा. इसके 70 सेंटीमीटर चौड़े बोर वाले डिजाइन से मरीजों को जांच के दौरान अधिक सुविधा मिल सकेगी. आधुनिक डिजिटल तकनीक और हाईपरफॉर्मेंस ग्रेडिएंट्स से लैस यह सिस्टम शरीर के विभिन्न अंगों की विस्तृत जांच में मदद करेगा.

इस एमआरआई सिस्टम से न्यूरोलॉजी, एंजियोग्राफी, कार्डियक इमेजिंग, ऑन्कोलॉजी, ब्रेस्ट इमेजिंग, यूरोलॉजी और ऑर्थोपेडिक सहित कई चिकित्सा क्षेत्रों को मजबूती मिलेगी. इससे स्ट्रोक, कैंसर, दिल की बीमारियों और मांसपेशियोंहड्डियों से जुड़ी दिक्कतों की पहचान में मदद मिलेगी. बच्चों की जांच से जुड़ी सेवाओं को भी बेहतर बनाया जा सकेगा.

इलाज के साथ मेडिकल ट्रेनिंग और रिसर्च को भी मिलेगा लाभ

इन आधुनिक मशीनों की स्थापना से मरीजों को उन्नत जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ डॉक्टरों और मेडिकल छात्रों के प्रशिक्षण को भी लाभ मिलेगा. इसके अलावा, उच्च गुणवत्ता वाले क्लिनिकल रिसर्च के लिए भी बेहतर अवसर तैयार होंगे.

दिल्ली सरकार का लक्ष्य सरकारी अस्पतालों में आधुनिक चिकित्सा तकनीक और बेहतर डायग्नोस्टिक सुविधाओं का विस्तार करना है, ताकि मरीजों को समय पर जांच और बेहतर उपचार उपलब्ध कराया जा सके.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY