मंगलवार, 20 अक्टूबर 2026 ब्रेकिंग
Karwa Chauth 2026: करवा चौथ पर पत्नी को दें ये जरा हटके ट्रेंडी गिफ्ट! बॉक्स खोलते ही खिल उठेगा चेहरा​ | श्रद्धा दुबे की गिरफ्तारी में इतना समय क्यों लगा? UP STF चीफ अमिताभ यश ने बताई वजह​ | Diwali 2026: बचपन वाली दिवाली लाएं वापस! न महंगे गिफ्ट, न बड़ी पार्टी… फिर से जिएं सुनहरी यादें​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

पटना: दुर्गा पूजा देख कर लौटे श्रद्धालुओं पर काल बनकर दौड़ी स्कॉर्पियो, 10 को रौंदा; 6 की हालत नाजुक​

पटना के अटल पथ पर रविवार की रात एक बड़ा हादसा हुआ. इसमें एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने दुर्गा पूजा देखकर लौट रहे श्रद्धालुओं को रौंद डाला. इस हादसे में 10 से अधिक लोग घायल हो गए. हादसे के बाद मौके पर चीखपुकार और अफरातफरी मच गई. आनन फानन में सभी घायलों को अस्पताल ले […]

पटना के अटल पथ पर रविवार की रात एक बड़ा हादसा हुआ. इसमें एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने दुर्गा पूजा देखकर लौट रहे श्रद्धालुओं को रौंद डाला. इस हादसे में 10 से अधिक लोग घायल हो गए. हादसे के बाद मौके पर चीखपुकार और अफरातफरी मच गई. आनन फानन में सभी घायलों को अस्पताल ले जाया गया. जहां कई लोगों की हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है. मामला पाटलिपुत्र थाना क्षेत्र में महेशनगर का है.

मौके पर मौजूद लोगों के मुताबिक रविवार की देर रात काफी सारे लोग दुर्गा पूजा देखकर लौट रहे थे. इसी दौरान पीछे से एक तेज रफ्तार स्कार्पियो आई. यह गाड़ी लहराते हुए चल रही थी. इससे अनुमान है कि ड्राइवर नशे में था. देखते ही देखते इस गाड़ी ने सड़क के किनारे चल रहे रहे 10 से अधिक लोगों को रौंद दिया. फिर करीब 500 मीटर आगे जाकर गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई.

छह लोगों की हालत नाजुक

इस हादसे में 10 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं. इनमें से 6 लोगों की हालत नाजुक है. इन सभी लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जहां 2 लोग आईसीयू में हैं. पटना पुलिस के मुताबिक हादसे को अंजाम देने वाली स्कार्पियो किसी नेता की है. गाड़ी पर जेडीयू का झंडा लगा हुआ है. पुलिस के मुताबिक गाड़ी के रजिस्ट्रेशन नंबर से उसके मालिक के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है.

जांच में जुटी पुलिस

पुलिस के मुताबिक हादसे की सूचना मौके पर मौजूद लोगों ने दी थी. इसके बाद पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य किया. सथानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल ले जाया गया, वहीं दुर्घटनाग्रस्त वाहन को सीज कर दिया गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. इस संबंध में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY