सोमवार, 19 अक्टूबर 2026 ब्रेकिंग
Daler Mehndi Controversy: सिंगर दलेर मेहंदी पर भड़के उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल, शराब पीने का आरोप, कहा- आप बोल तो पा नहीं रहे, गाना क्या गाएंगे​ | Tiger Shroff Firing Case: टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में बड़ा खुलासा, दो आरोपी सोनीपत के मजदूर, तीसरा मुंबई में रैपिडो राइडर, पुलिस ने खोली पूरी कहानी​ | Priyagold बिस्किट खाने वाले सावधान! नेपाल ने लगाई Import-Sales पर रोक​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Business

शेयर बाजार में रिकॉर्ड तेजी से चमके दिग्गज! 9 बड़ी कंपनियों का मार्केट कैप ₹3.65 लाख करोड़ बढ़ा, TCS बनी सबसे बड़ी विनर​

शेयर बाजार में तेजी के माहौल के बीच, टॉप10 सबसे मूल्यवान कंपनियों में से 9 का कुल मार्केट वैल्यूएशन पिछले हफ्ते 3.65 लाख करोड़ रुपए बढ़ गया. इसमें TCS, भारती एयरटेल और इंफोसिस सबसे ज्यादा फायदे में रहीं. पिछले हफ्ते, BSE का बेंचमार्क सूचकांक सेंसेक्स 2,256.94 अंक यानी 3.11 प्रतिशत उछल गया, जबकि NSE निफ्टी […]

शेयर बाजार में तेजी के माहौल के बीच, टॉप10 सबसे मूल्यवान कंपनियों में से 9 का कुल मार्केट वैल्यूएशन पिछले हफ्ते 3.65 लाख करोड़ रुपए बढ़ गया. इसमें TCS, भारती एयरटेल और इंफोसिस सबसे ज्यादा फायदे में रहीं. पिछले हफ्ते, BSE का बेंचमार्क सूचकांक सेंसेक्स 2,256.94 अंक यानी 3.11 प्रतिशत उछल गया, जबकि NSE निफ्टी में 625.7 अंक यानी 2.77 प्रतिशत की तेजी आई. भारतीय इक्विटी बाजारों में इस हफ्ते भी रिकवरी जारी रही. निफ्टी50 और सेंसेक्स ने लगभग छह महीनों में अपना सबसे मजबूत साप्ताहिक प्रदर्शन दर्ज किया. निफ्टी50 में करीब 2.8 प्रतिशत की तेजी आई, जबकि सेंसेक्स में लगभग 3.1 प्रतिशत की बढ़त देखी गई.

ऑनलाइन ट्रेडिंग और वेल्थ टेक फर्म ‘एनरिच मनी’ के CEO पोनमुडी आर. ने कहा कि इस तेजी का मुख्य कारण सितंबर तिमाही के अच्छे नतीजों के बाद आईटी शेयरों में आया जोरदार उछाल था. इसके अलावा, कई बड़े शेयरों में निवेशकों की नई दिलचस्पी ने भी बाजार को सहारा दिया. रिलायंस इंडस्ट्रीज, भारती एयरटेल, HDFC बैंक, ICICI बैंक, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज , स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, बजाज फाइनेंस, लाइफ इंश्योरेंस कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया और इंफोसिस के शेयरों में तेजी रही, जबकि लार्सन एंड टुब्रो एकमात्र ऐसा शेयर रहा जिसमें गिरावट दर्ज की गई. आइए आपको भी बताते हैं कि किस कंपनी की मार्केट वैल्यू में कितना इजाफा हुआ.

इन कंपनियों की वैल्यूएशन में जबरदस्त इजाफा

  1. टॉप10 कंपनियों में TCS का मार्केट वैल्यूएशन सबसे ज्यादा, 1,08,542.63 करोड़ रुपए बढ़कर 8,91,134.96 करोड़ रुपए हो गया.
  2. भारती एयरटेल के वैल्यूएशन में 61,406.53 करोड़ रुपए की बढ़ोतरी हुई, जिससे यह 11,88,815.45 करोड़ रुपए पर पहुंच गया.
  3. इेश की बड़ी आईटी कंपनियों में शुमार इंफोसिस का वैल्यूएशन 55,893.05 करोड़ रुपए बढ़कर 4,71,409.41 करोड़ रुपए हो गया.
  4. वहीं दूसरी ओर देश की सबसे बड़ी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज का वैल्यूएशन 53,047.56 करोड़ रुपए बढ़कर 16,37,437.19 करोड़ रुपए हो गया.
  5. देश का सबसे बड़ा प्राइवेट लेंडर HDFC बैंक का मार्केट कैपिटलाइजेशन 32,379.05 करोड़ रुपए बढ़कर 11,22,628.07 करोड़ रुपए हो गया.
  6. देश की दूसरा सबसे बड़ा प्राइवेट लेंडर ICICI बैंक का मार्केट कैप 30,769.95 करोड़ रुपए बढ़कर 10,02,871.44 करोड़ रुपए हो गया.
  7. देश का सबसे बड़ी एनबीएफसी बजाज फाइनेंस की वैल्यूएशन 14,786.65 करोड़ रुपए बढ़कर 6,11,326.72 करोड़ रुपए हो गया.
  8. देश की सबसे बड़ी इंश्योरेंस कंपनी LIC का मार्केट कैप 4,933.5 करोड़ रुपए बढ़कर 5,02,204.82 करोड़ रुपए हो गया.
  9. देश का सबसे बड़े सरकारी लेंडर भारतीय स्टेट बैंक का मार्केट कैप 3,323.07 करोड़ रुपए बढ़कर 8,87,722.84 करोड़ रुपए हो गया.
  10. देश की सबसे बड़ी इंफ्रा कंपनी लार्सन एंड टुब्रो का मार्केट कैप 9,232.26 करोड़ रुपए घटकर 4,99,725.06 करोड़ रुपए रह गया.
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY