शनिवार, 17 अक्टूबर 2026 ब्रेकिंग
पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर डिवाडर से टकराकर पलटी कार, बाप-बेटे की मौत; महिला समेत 3 घायल​ | बैंकिंग सेक्टर से आई बड़ी खबर! दूसरी तिमाही में HDFC Bank की बल्ले-बल्ले, नेट प्रॉफिट पहुंचा ₹20,700 Cr​ | लव जिहाद से सावधान… मुरादाबाद के गरबा पंडालों के बाहर लगे पोस्टर, उठे सवाल​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

Amazon को चुनौती देने Elon Musk तैयार, जल्द ला सकते हैं नया X Shop​

काफी समय से ऑनलाइन शॉपिंग का क्रेज बना हुआ है। आजकल की युवा से लेकर बड़े भी ऑनलाइन शॉपिंग करना पसंद कर रहे है। ऑनलाइन शॉपिंग के चलते हर एक चीज आसान हो गई है, अब घर बैठे हुए ग्राहक को सामान मिल जाता है। इस बीच, एलन मस्क ने खुलकर इशारा किया है कि […]

काफी समय से ऑनलाइन शॉपिंग का क्रेज बना हुआ है। आजकल की युवा से लेकर बड़े भी ऑनलाइन शॉपिंग करना पसंद कर रहे है। ऑनलाइन शॉपिंग के चलते हर एक चीज आसान हो गई है, अब घर बैठे हुए ग्राहक को सामान मिल जाता है।

इस बीच, एलन मस्क ने खुलकर इशारा किया है कि वे अमेजन का मुकाबला करने के लिए एक नया एआईफ्रेंडली ईकॉमर्स प्लेटफॉर्म लेकर आ सकते हैं।

क्या है पूरा मामला?

असल में पूरे विवाद की शुरुआत ट्विटर पर एक यूजर के पोस्ट से हुई। जिसमें उन्होंने कहा कि अमेजन उनके Grok AI बॉट्स को प्लेटफॉर्म से ऑर्डर देने से रोक रहा है। उन्होंने यह भी लिखा कि मस्क का जवाब तो बस यह है कि अपने बॉट से कहो कि वह सामान कहीं और से खरीद लें।

यूजर ने खुलासा किया कि उनके एक ग्रोक बॉट का कार्य अमेजन के रिटर्न हैंडल करना था, इसलिए वे इस डेवलपमेंट पर करीब से नजर रख रहे हैं। यूजर ने आगे पूछा कि क्या आप अपने बॉट के लिए स्टोर बदलेंगे? और सीधे एलन मस्क को सुझाव दिया “Elon, i think its time for an X Shop?”

Maybe we should start a competitor to Amazon 🤔

— Elon Musk October 15, 2026

फिर इसी पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए मस्क ने कहा कि शायद हमें अमेजन का एक प्रतिद्वंद्वी शुरु करना चाहिए।

Agent First, America First प्लेटफॉर्म का अनोखा आइडिया

एजेंट फर्स्ट: इसे इंसानों से अधिक पर्सनल एआई एजेंट्स के जरिए शॉपिंग करने के लिए बनाया जाए।

अमेरिका फर्स्ट: इसको सिर्फ अमेरिका में बने प्रोडक्ट्स ही बेचे जाएं।

अमेजन आखिरकार AI शॉपिंग एजेंट्स को ब्लॉक क्यों कर रहा है?

असल में अमेजन और एआई कंपनियों के बीच सुरक्षा और प्राइवेसी को लेकर भारी खींचतान चल रहा है। अमेजन अपने मार्केटप्लेस पर थर्डपार्टी एआई एजेंट्स को डेटा क्रॉल करने या ऑर्डर प्लेस करने की इजाजत नहीं दे रहा है।

आपको बताते चलें कि, मेटा के म्यूज पर रोक: इसी साल सितंबर में अमेजन ने साफ कर दिया था कि उसने मेटा के नए म्यूज पर्सनल एआई एजेंट को यूजर्स की तरफ से  Amazon.com पर खरीदारी करने से पूरी तरह रोक दिया जाता है।

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY