रविवार, 18 अक्टूबर 2026 ब्रेकिंग
PUC Validity Status Check: कब खत्म हो रही है आपके वाहन के PUC की वैलिडिटी? मोबाइल से ऐसे करें चेक​ | FPIs ने बाजार से खींचे हाथ! अक्टूबर में अब तक निकाले ₹52,100 करोड़, जानिए बिकवाली का बड़ा कारण​ | यूपी में बेसिक शिक्षकों के दस्तावेजों की होगी जांच… हाई कोर्ट का आदेश, STF को क्यों सौंपी कमान?​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

Greater Noida Family Suicide: एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत के मामले में तीन एंगल पर जांच कर रही पुलिस, बिस्तर पर एक दूसरे से लिपटे मिले थे शव​

Greater Noida Family Suicide:  उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में शनिवार सुबह हुए फैमिली सुसाइड मामले में पुलिस अब तीन एंगल से जांच कर रही है। प्राथमित तौर पर तो ये फूड प्वॉजनिंग का मामला लग र​हा है। हालांकि इसके अलावा पुलिस सुसाइड या हत्या और प्रॉपर्टी विवाद के एंगल से भी जांच कर रही […]

Greater Noida Family Suicide:  उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में शनिवार सुबह हुए फैमिली सुसाइड मामले में पुलिस अब तीन एंगल से जांच कर रही है। प्राथमित तौर पर तो ये फूड प्वॉजनिंग का मामला लग र​हा है। हालांकि इसके अलावा पुलिस सुसाइड या हत्या और प्रॉपर्टी विवाद के एंगल से भी जांच कर रही है। 

एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत 

आपको बता दें ग्रेटर नोएडा में एक परिवार के 5 लोगों की लाश घर में मिली है। मृतकों में पतिपत्नी सहित 3 बच्चे शामिल बताए जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार लाशें घर में बिस्तर पर मिलीं हैं। जब 17 अक्टूबर शनिवार को सुबह काफी देर होने के बाद भी परिवार नहीं उठा तो पड़ोसियों को शक हुआ। 

ये भी पढ़ें:

पुलिस तीन एंगल से कर रही मामले की जांच

1. फूड पॉइजनिंग की आशंका

पुलिस मामले की जांच फूड पॉइजनिंग की आशंका को ध्यान में रखकर भी कर रही है। हालांकि, फूड सेफ्टी ऑफिसर के मुताबिक, फूड पॉइजनिंग के लक्षण आमतौर पर 5 से 6 घंटे में दिखाई देने लगते हैं। इसमें उल्टी और दस्त जैसी परेशानियां हो सकती हैं, लेकिन इस मामले में ऐसे लक्षण सामने नहीं आए हैं। ऐसे में पुलिस इस पहलू की भी पड़ताल कर रही है।

2. आत्महत्या या हत्या की आशंका

पुलिस आत्महत्या और हत्या, दोनों संभावनाओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। शुरुआती जानकारी में सामने आया है कि परिवार की पूरी प्रॉपर्टी महेश की बहनों के नाम होने की बात कही जा रही है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या परिवार किसी तनाव से गुजर रहा था। साथ ही, इस आशंका की भी जांच की जा रही है कि कहीं महेश ने परिवार के सदस्यों को जहर देने के बाद खुद भी जान तो नहीं दी। फिलहाल, इस संबंध में कोई निष्कर्ष सामने नहीं आया है।

3. प्रॉपर्टी विवाद का एंगल

पुलिस संपत्ति विवाद की संभावना की भी जांच कर रही है। यह पता लगाया जा रहा है कि क्या महेश संपत्ति दूसरों के नाम किए जाने से नाराज था। पुलिस इस बात की भी पड़ताल कर रही है कि कहीं संपत्ति को लेकर किसी तरह का विवाद या रंजिश तो नहीं थी, जिसके चलते किसी ने हत्या की साजिश रची हो। जांच पूरी होने के बाद ही घटना की असली वजह स्पष्ट हो सकेगी।

 

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY