Personal Loan Eligibility: अगर आपके घर में अचानक पैसो की जरुरत पड़ गई है। घर में कोई बीमार है, या शादी करनी है, किसी का कर्ज चुकाना है। ऐसे में आप लोन लेने की सोच रहें हैं, लेकिन लोन से पहले मन में ये सवाल आता है, कि आखिर हमारी सैलरी के हिसाब से कितना लोन मिलेगा या मिलेगा भी की नहीं? आइए विस्तार से जानें…

इन चीजों के आधार पर मिलता है बैंक
बैंक लोन देने से पहले मुख्य रूप से आपकी चुकाव क्षमता , क्रेडिट स्कोर , सिबिल स्कोर और दस्तावेजों की जांच के आधार पर दिया जाता है, वो आपकी सैलरी कितनी है। आपकी आया, खर्च, पुरानी EMI को भरने के बाद आपके पर कितने पैसे बचते हैं। ये सब देखने के बाद आपको कितना लोन देना है यह तय किया जाता है।
आइए जानें लोन लेने की क्या हैं शर्तें?
1. आवेदक की उम्र कम से कम 21 वर्ष और लोन की अवधि पूरी होने तक अधिकतम 60 वर्ष होनी चाहिए।
2. आवेदक के पास आय का एक नियमित स्रोत होना चाहिए। वह किसी सरकारी, प्रतिष्ठित प्राइवेट कंपनी या पब्लिक सेक्टर में कार्यरत होना चाहिए, या खुद का व्यवसाय होना चाहिए।
3. आपकी सैलरी कम से कम ₹15,000 से ₹20,000 प्रतिमाह होनी चाहिए।
4. . बैंक यह देखता है कि आपकी कुल आय का कितना हिस्सा पहले ही किस्तों में जा रहा है। आमतौर पर आपकी कुल आय का 50% से 60% तक ही ईएमआई की सीमा तय की जाती है।
5. लोन आसानी से मिलने और कम ब्याज दर के लिए आपका सिबिल स्कोर कम से कम 700 या उससे ऊपर होना चाहिए
6. कम से कम 6 महीने से 1 साल तक एक ही कंपनी या काम में स्थिरता होनी चाहिए।
7. आवश्यक दस्तावेज जैसे पहचान प्रमाण , पता प्रमाण, पिछले 3 से 6 महीने का बैंक स्टेटमेंट, सैलरी स्लिप या आईटीआर जमा करना अनिवार्य होता है।
8. लोन एग्रीमेंट साइन करने से पहले ब्याज दर , प्रोसेसिंग फीस, समय से पहले लोन चुकाने के नियम और ईएमआई भुगतान की तारीख तय होती है।
मल्टीप्लायर मेथड
कई बैंक आपकी नेट मासिक सैलरी को 10 से 30 गुना तक गुणा करके लोन की राशि तय करते हैं।
सैलरी के हिसाब से संभावित पर्सनल लोन
1. ₹15,000 सैलरी पर लगभग ₹1,50,000 से ₹2,25,000 तक
2. ₹25,000 सैलरी पर लगभग ₹5,00,000 तक
3.₹40,000 सैलरी पर लगभग ₹12,00,000 तक
4. ₹50,000 सैलरी पर लगभग ₹10,00,000 से ₹15,00,000 तक
5. ₹70,000 सैलरी पर लगभग ₹15,00,000 तक
6. ₹1,00,000 या अधिक सैलरी: ₹20,00,000 से ₹50,00,000+ तक (बैंक की पॉलिसी पर निर्भर