शुक्रवार, 16 अक्टूबर 2026 ब्रेकिंग
Prayagraj Lawyer Murder: प्रयागराज में वकील की गोली मारकर हत्या, जमीन विवाद में BJP नेता समेत 4 पर फिर, पत्नी बोलीं- आरोपियों का एनकाउंटर हो​ | Bollywood की Dream Girl Hema Malini मना रही हैं 78वां जन्मदिन, फिल्मों से राजनीति तक रहा जलवा​ | शुरुआती सुस्ती के बाद बाजार ने पकड़ी रफ्तार, निफ्टी निकला 23,100 के पार​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

Madan Rathore Statement: राजस्थान बीजेपी चीफ मदन राठौड़ बोले- अमेरिका और पाकिस्तान में युद्ध हुआ तो हम पाकिस्तान के साथ हैं​

: अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद मदन राठौड़ का एक बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। उन्होंने कहा कि अगर अमेरिका और पाकिस्तान के बीच युद्ध होता है, तो हम पाकिस्तान के साथ हैं, क्योंकि वह हमारा पड़ोसी देश है। उन्होंने यह भी कहा कि अगर भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध होता है, […]

: अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद मदन राठौड़ का एक बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। उन्होंने कहा कि अगर अमेरिका और पाकिस्तान के बीच युद्ध होता है, तो हम पाकिस्तान के साथ हैं, क्योंकि वह हमारा पड़ोसी देश है। उन्होंने यह भी कहा कि अगर भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध होता है, तो हम भारत के साथ हैं।

BJP के राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ का बयान: अमेरिकापाकिस्तान का युद्ध हुआ तो हम पाकिस्तान के साथ हैं!

जनता सवाल पूछे तो पाकिस्तानी, युवा आवाज़ उठाए तो आतंकवादी! लेकिन BJP का नेता पाकिस्तान के साथ खड़े होने की बात करे तो मोदी जी का राष्ट्रवाद कहाँ चला जाता है?

पाकिस्तान… pic.twitter.com/DvVLs8IdYN

— AAP October 15, 2026

क्योंकि वो हमारा पड़ोसी है

मदन राठौड़ ने कहा कि अगर आज अमेरिका और पाकिस्तान में युद्ध होता है, तो हम पाकिस्तान के साथ हैं। क्योंकि वो हमारा पड़ोसी है। ठीक है। यह बात हमें समझनी होगी।

डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर दिया बयान

मदन राठौड़ गुरुवार, 15 अक्टूबर को जयपुर में BJP के प्रदेश कार्यालय में पूर्व राष्ट्रपति और भारत रत्न डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान वह डॉ. कलाम के विचारों और उनके बताए रास्ते पर चलने की बात कर रहे थे। राठौड़ ने कहा कि डॉ. कलाम ने सादगी से रहने के साथ पड़ोसियों की मदद करने की भी सीख दी थी।

ये खबर भी पढ़ें: 

पड़ोसी देश होने की वजह से पाकिस्तान का दिया उदाहरण

राजस्थान बीजेपी चीफ मदन राठौड़ ने पड़ोसियों के साथ खड़े होने की बात समझाने के लिए अमेरिका और पाकिस्तान के बीच युद्ध का उदाहरण दिया। उनका बयान अब सोशल मीडिया पर चर्चा में है।

राजस्थान बीजेपी चीफ ने दी सफाई

मैंने जो बात कही थी, वह भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच के संदर्भ में कही थी, लेकिन मेरे बयान को तोड़मरोड़कर प्रस्तुत किया गया, जो बिल्कुल भी उचित नहीं है।

श्री @madanrrathore
प्रदेश अध्यक्ष, भाजपा राजस्थान pic.twitter.com/aQlexxLd2o

— BJP Rajasthan October 15, 2026

राजस्थान बीजेपी चीफ मदन राठौड़ ने कहा कि मैंने जो बात कही थी, वह भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच के संदर्भ में कही थी, लेकिन मेरे बयान को तोड़मरोड़कर प्रस्तुत किया गया, जो बिल्कुल भी उचित नहीं है।

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY