शुक्रवार, 9 अक्टूबर 2026 ब्रेकिंग
US Suspends Green Card: अमेरिका ने 8 कंपनियों पर लगाई रोक, TCS बोला- 5 साल में देंगे 15 हजार नौकरियां​ | दिल्ली में शराब के ठेके 2 दिन बंद, सरकार को होगा इतना बड़ा नुकसान​ | UPI Charges New Rule: ₹2,000 से ज्यादा के पेमेंट पर 0.4% चार्ज! लागू होने की तारीख में हो सकता है बदलाव​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

Nana Patekar Dialogues : ‘जान मत मांगना…’से ‘पहले लात, फिर बात… तक, नाना पाटेकर के वो डायलॉग जो हमेशा जिंदा रहेंगे​

Nana Patekar Dialogues : हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर ने आज 8 अक्टूबर को दुनिया को अलविदा कह दिया। उनके निधन की खबर से फिल्म इंडस्ट्री और उनके लाखों चाहने वालों के बीच शोक की लहर है। बताया जा रहा है कि गोवा स्थित अपने घर पर तबीयत बिगड़ने के बाद नाना पाटेकर […]

Nana Patekar Dialogues : हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर ने आज 8 अक्टूबर को दुनिया को अलविदा कह दिया। उनके निधन की खबर से फिल्म इंडस्ट्री और उनके लाखों चाहने वालों के बीच शोक की लहर है। बताया जा रहा है कि गोवा स्थित अपने घर पर तबीयत बिगड़ने के बाद नाना पाटेकर का निधन हुआ। शुरुआती जानकारी के अनुसार, उनकी मौत हार्ट अटैक से हुई।

नाना पाटेकर सिर्फ एक शानदार अभिनेता ही नहीं थे, बल्कि अपनी दमदार आवाज, जबरदस्त संवाद अदायगी और अलग अंदाज के लिए भी पहचाने जाते थे। उन्होंने पर्दे पर ऐसे कई किरदार निभाए, जिनके डायलॉग आज भी लोगों की जुबान पर हैं।

परेश रावल का पुराना पोस्ट भी चर्चा में

Remembering NANA PATEKARS FAMOUS DIALOGUE:
Ek Machhhar Aadmiko …!

— Paresh Rawal October 1, 2026

नाना पाटेकर के निधन के बाद अभिनेता परेश रावल का करीब एक हफ्ते पुराना पोस्ट भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। परेश रावल ने नाना के एक बेहद मशहूर डायलॉग का जिक्र करते हुए उन्हें याद किया था। उनका यह पोस्ट अब नाना के निधन के बाद लोगों का ध्यान खींच रहा है।

नाना पाटेकर की फिल्मों के संवादों में गुस्सा, दर्द, देशभक्ति, जिंदगी की सच्चाई और आम आदमी की बेचैनी सब कुछ नजर आता था। यही वजह है कि उनके कई डायलॉग आज भी सिनेमा प्रेमियों के बीच बेहद लोकप्रिय हैं।

ये हैं नाना पाटेकर के 10 यादगार डायलॉग्स 

1. ‘एक मच्छर आदमी को…’

“एक मच्छर… एक मच्छर साला आदमी को हिजड़ा बना देता है!!”

आज भी कोई डेंगू और मलेरिया से ग्रसित इंसान इस डायलॉग से रिलेट कर पाता।।

फिल्मी दुनिया को छोड़ दूसरी दुनिया गए “नाना पाटेकर”।। pic.twitter.com/ymMyGroRtJ

— फ्रेडरिक 𓃬 October 8, 2026

फिल्म यशवंत का यह डायलॉग नाना पाटेकर के सबसे चर्चित डायलॉग्स में गिना जाता है। इस एक लाइन ने उनके किरदार के गुस्से और बेबाक अंदाज को खूब उभारा।

2. ‘ये दुख नाम की बीमारी…’

फिल्म परिंदा

“ये दुख नाम की बीमारी का इलाज किसी डॉक्टर के पास भी नहीं है। इसका इलाज खुद ढूंढना पड़ता है। दुख को भूलना पड़ता है।”

3. ‘जान मत मांगना…’

फिल्म गुलामएमुस्तफा

जान मत मांगना… इसकी बाजार में कोई कीमत नहीं।

4. ‘तुझे ऐसी मौत मारूंगा…’

फिल्म तिरंगा

“तुझे ऐसी मौत मारूंगा कि तेरी पापी आत्मा अगले सात जन्म तक किसी दूसरे शरीर में घुसने से पहले कांप उठेगी।”

5. ‘ये तो लाल मिर्च है…’

फिल्म तिरंगा

“ये तो लाल मिर्च है, तीखीतीखी। हाथ लगाओ तो हाथ जले, मुंह लगाओ तो मुंह जले, दिल लगाओ तो दिल जले।”

6. ‘ये मुसलमान का खून…’

फिल्म क्रांतिवीर

“ये मुसलमान का खून, ये हिंदू का खून… बता इसमें मुसलमान का कौन सा और हिंदू का कौन सा, बता?”

7. ‘आ गए मेरी मौत का तमाशा देखने…’

क्रांतिवीर का ये डायलॉग आज भी उतना ही लोकप्रिय है जितना पहले हुआ करता था।
“आ गए मेरी मौत का तमाशा देखने”
आज 75 साल की उम्र में नाना पाटेकर जी को कार्डियक अरेस्ट आया था लेकिन जबतक वो अस्पताल पहुंचते उनकी Death हो गई। ऐसे कमाल के एक्टर सदियों में एक बार ही आते हैं #Nanapatekar pic.twitter.com/tZIOAouZ1h

— Arun Chahal 🇮🇳 October 8, 2026

फिल्म क्रांतिवीर

“आ गए मेरी मौत का तमाशा देखने। अब मुझे लटका देंगे, मेरी जुबान और आंखें बाहर आ जाएंगी…”

8. ‘तुम्हारे नापाक कदम आगे मत बढ़ाओ…’

फिल्म क्रांतिवीर

“तुम्हारे नापाक कदम आगे मत बढ़ाओ, तोड़कर तुम्हारे गले में पहना देंगे।”

9. ‘पहले लात, फिर बात…’

फिल्म तिरंगा

“अपना तो उसूल है, पहले लात, फिर बात, उसके बाद मुलाकात।”

10. ‘मैं तो लावारिस था…’

फिल्म गुलामएमुस्तफा

“मैं तो लावारिस था, लेकिन मेरे मरने के बाद मेरी लाश लावारिस नहीं होगी।”

नाना पाटेकर का जाना हिंदी सिनेमा के लिए एक बड़ी क्षति है। उन्होंने अपने अभिनय से कई किरदारों को अमर किया और अपनी आवाज और संवाद अदायगी से ऐसी पहचान बनाई, जिसे भुलाना आसान नहीं होगा। पर्दे पर उनके बोले ये डायलॉग आने वाली पीढ़ियों तक उनकी याद दिलाते रहेंगे।

ये भी पढ़ें:  

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY