बुधवार, 14 अक्टूबर 2026 ब्रेकिंग
उत्तर प्रदेश में 3 महीने में पंचायत चुनाव, हाई कोर्ट के आदेश पर क्या बोले ओम प्रकाश राजभर​ | सिर कटा शव, DNA सबूत और उम्रकैद… भागलपुर के रेणु देवी हत्याकांड में 2 साल बाद आया फैसला​ | ‘UP फतह’ का मास्टर प्लान! चुनाव से पहले मैदान में उतरेंगे PM मोदी, BJP ने बनाई उद्घाटन और रैलियों की रणनीति​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

CJP Funding: अमेरिकी सिंगर मैरी मिलबेन का दावा- अभिजीत दिपके और CJP को अमेरिका से मिल रही फंडिंग, युवाओं से क्या कहा​

CJP Funding: अमेरिकी सिंगर मैरी मिलबेन ने अभिजीत दिपके और कॉकरोच जनता पार्टी को लेकर बड़ा दावा किया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर अभिजीत दिपके और CJP पर अमेरिका से फंडिंग मिलने का आरोप लगाया है। मैरी मिलबेन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जिक्र करते हुए कहा कि भारत के युवा […]

CJP Funding: अमेरिकी सिंगर मैरी मिलबेन ने अभिजीत दिपके और कॉकरोच जनता पार्टी को लेकर बड़ा दावा किया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर अभिजीत दिपके और CJP पर अमेरिका से फंडिंग मिलने का आरोप लगाया है। मैरी मिलबेन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जिक्र करते हुए कहा कि भारत के युवा देशभक्तों को चुप नहीं रहना चाहिए।

CJP को अमेरिका से फंडिंग मिल रही

To all the beautiful young patriots in India:

This is not the time to be silent. @abhijeet_dipke and the @Cockroachisback are being funded by donors in the U.S. who are against Prime Minister @NarendraModi and your future under his leadership. Do not fear, my young patriots.… pic.twitter.com/31aAFgjzHQ

— Mary Millben October 14, 2026

मैरी मिलबेन ने एक्स पर लिखा कि भारत के सभी युवा देशभक्तों के लिए यह चुप रहने का समय नहीं है। अभिजीत दिपके और कॉकरोच जनता पार्टी को अमेरिका से फंडिंग मिल रही है जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके नेतृत्व में आपके भविष्य के खिलाफ है। डरो मत, मेरे युवा देशभक्तों।

‘आपके प्रधानमंत्री झुकने वाले नहीं’

मैरी मिलबेन ने आगे लिखा कि आपके प्रधानमंत्री, जिन्होंने 25 साल तक भारत की सेवा ही है, 12 साल प्रधानमंत्री के तौर पर और लगातार तीन बार चुने गए, वे मेरे देश की विघटनकारी ताकतों के सामने झुकने वाले नहीं हैं।

‘डोनर्स का दुनियाभर में एक ही पैटर्न’

मैरी मिलबेन ने कहा कि इन चुनिंदा डोनर्स का दुनिया भर में एक ही पैटर्न है। उनके मुताबिक, ये डोनर्स कंजर्वेटिव ग्लोबल लीडर्स को निशाना बनाते हैं। उस देश से अमेरिका में पढ़ेलिखे व्यक्ति को ढूंढते हैं, उन्हें कट्टरपंथी बनाते हैं, वापस उनके देश भेजते हैं और वहां अफरातफरी और तबाही मचाने के लिए फंड देते हैं। उन्होंने कहा कि इनमें से कोई भी सफल नहीं हुआ है, लेकिन उन्होंने देश के विकास और शासन पर असर जरूर डाला है।

ये खबर भी पढ़ें: 

‘CJP के खिलाफ जवाबी आंदोलन हो’

मैरी मिलबेन ने कहा कि अब समय आ गया है कि भारत में एक नई आवाज उठे, जो भारत की मिट्टी में पैदा हुई, पलीबढ़ी और शिक्षित हो। उन्होंने कहा कि यह आवाज एकजुट होकर कॉकरोच जनता पार्टी की विघटनकारी सोच का शांतिपूर्ण तरीके से विरोध करे। उन्होंने आगे कहा कि लोकतंत्र और आजादी को बनाए रखने के लिए हमेशा एक जवाबी आंदोलन होना चाहिए।

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY