गुरुवार, 15 अक्टूबर 2026 ब्रेकिंग
लखनऊ की अमीनाबाद दवा मंडी पर FSDA का बड़ा एक्शन, 14 फर्मों के लाइसेंस रद्द; 29 सस्पेंड​ | Bigg Boss 20: क्या पहले से तय है विनर? विकिपीडिया पेज वायरल, काजी तौकीर का नाम देखकर मचा हंगामा​ | Jio IPO पर उदय कोटक का बड़ा बयान, आकाश-ईशा अंबानी को बताया नई पीढ़ी का चेहरा​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

ISI मार्क के दुरुपयोग पर बड़ी कार्रवाई, BIS गाजियाबाद ब्रांच ने पकड़े कई फर्जी सामान​

भारतीय मानक ब्यूरो , गाजियाबाद शाखा कार्यालय ने गुप्त सूचना के आधार पर राजेंद्र नगर औद्योगिक क्षेत्र, साहिबाबाद स्थित एक विनिर्माण इकाई में तलाशी और जब्ती की बड़ी कार्रवाई की. इस दौरान करीब 1,922 मीटर गार्डन पाइप तथा विभिन्न ब्रांड नामों की बड़ी मात्रा में पैकेजिंग टेप जब्त की गई. प्रवर्तन कार्रवाई का नेतृत्व पवन […]

भारतीय मानक ब्यूरो , गाजियाबाद शाखा कार्यालय ने गुप्त सूचना के आधार पर राजेंद्र नगर औद्योगिक क्षेत्र, साहिबाबाद स्थित एक विनिर्माण इकाई में तलाशी और जब्ती की बड़ी कार्रवाई की. इस दौरान करीब 1,922 मीटर गार्डन पाइप तथा विभिन्न ब्रांड नामों की बड़ी मात्रा में पैकेजिंग टेप जब्त की गई. प्रवर्तन कार्रवाई का नेतृत्व पवन कुमार ओरा, वैज्ञानिकडी एवं उप निदेशक, तथा शैलेन्द्र वर्मा, वैज्ञानिकसी एवं उप निदेशक, भारतीय मानक ब्यूरो, गाज़ियाबाद शाखा कार्यालय द्वारा किया गया.

तलाशी के दौरान संबंधित इकाई में उत्पादों के निर्माण तथा उन पर ISI Mark के उपयोग से संबंधित अनियमितताएं पाई गईं. प्रारंभिक जांच में यह पाया गया कि संबंधित निर्माता वैध लाइसेंस के बिना विभिन्न उत्पादों पर ISI Mark का अवैध रूप से उपयोग कर रहा था.

तलाशी के दौरान परिसर से निम्नलिखित सामग्री जब्त की गई:

गार्डन पाइप : लगभग 1,922 मीटर

पैकेजिंग टेप : विभिन्न ब्रांड नामों की बड़ी मात्रा

जब्त सामग्री को आगे की जांच एवं आवश्यक कानूनी कार्रवाई के लिए जब्त कर लिया गया.

ISI Mark की गंभीर अनियमितताएं

तलाशी के दौरान यह पाया गया कि संबंधित इकाई में ISI Mark के उपयोग से संबंधित गंभीर अनियमितताएँ थीं. ISI Mark भारतीय मानकों के अनुरूप उत्पादों की गुणवत्ता एवं सुरक्षा के प्रति उपभोक्ताओं के विश्वास का प्रतीक है. इसका उपयोग केवल वैध BIS लाइसेंस प्राप्त होने तथा संबंधित लाइसेंस की शर्तों का अनुपालन किए जाने पर ही किया जा सकता है.

बिना वैध BIS लाइसेंस के ISI Mark का अनधिकृत उपयोग भारतीय मानक ब्यूरो अधिनियम, 2016 के प्रासंगिक प्रावधानों का उल्लंघन है. ऐसे मामलों में संबंधित तथ्यों एवं जांच के निष्कर्षों के आधार पर नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाती है.

ISI Mark का अनधिकृत उपयोग

भारतीय मानक ब्यूरो, गाज़ियाबाद शाखा कार्यालय ने स्पष्ट किया कि ISI Mark का अनधिकृत उपयोग उपभोक्ताओं को उत्पाद की गुणवत्ता एवं प्रमाणन के संबंध में भ्रमित कर सकता है. BIS द्वारा भारतीय मानकों के अनुपालन को सुनिश्चित करने तथा ISI Mark के दुरुपयोग को रोकने के लिए समयसमय पर प्रवर्तन संबंधी कार्रवाई की जाती है.

भारतीय मानक ब्यूरो उपभोक्ताओं एवं उद्योगों से अपील करता है कि वे उत्पाद खरीदते समय ISI Mark की प्रामाणिकता एवं संबंधित BIS लाइसेंस की वैधता की जांच अवश्य करें. मानकों अथवा ISI Mark के दुरुपयोग से संबंधित शिकायत BIS CARE App, ईमेल gzbo@bis.gov.in अथवा भारतीय मानक ब्यूरो, गाज़ियाबाद शाखा कार्यालय के माध्यम से दर्ज कराई जा सकती है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY