मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026 ब्रेकिंग
Shardiye Navratri 2026 Vakri: नवरात्र में शनि समेत 4 ग्रह वक्री! इन 3 राशियों के लोग हो सकते हैं अमीर​ | नानी के साथ कमरे में सोया था, रात में चाकू से 24 बार गोद डाला; नाती ने क्यों किया खौफनाक मर्डर​ | अभी अभीः पीएम मोदी के कददावर मंत्री का इस्तीफा, राज्यसभा भी छोड़ी-जानें पूरा मामला​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

बड़ा हादसा: नाव डूबने से दस लोगों की मौत, 20 युवक और बच्चे थे सवार​

बिहार के वैशाली जिले के राघोपुर थाना क्षेत्र के रामपुर श्यामचंद गांव में नाव डूबने से दस लोगों की मौत हो गई। हादसे के बाद इलाके में अफरातफरी मच गई। जानकारी के अनुसार, सोमवार को करीब 20 युवक और बच्चे एक ही नाव पर सवार होकर भोज खाने जा रहे थे। इसी दौरान बीच धारा […]

बिहार के वैशाली जिले के राघोपुर थाना क्षेत्र के रामपुर श्यामचंद गांव में नाव डूबने से दस लोगों की मौत हो गई। हादसे के बाद इलाके में अफरातफरी मच गई। जानकारी के अनुसार, सोमवार को करीब 20 युवक और बच्चे एक ही नाव पर सवार होकर भोज खाने जा रहे थे। इसी दौरान बीच धारा में नाव अनियंत्रित होकर पलट गई। नाव पलटते ही उस पर सवार लोग गहरे पानी में डूबने लगे।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने पुलिस को इसकी जानकारी दी। सूचना मिलने पर राघोपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जिले के वरीय अधिकारियों को घटना से अवगत कराया। हादसे की गंभीरता को देखते हुए जिला प्रशासन ने एसडीआरएफ की टीम को घटनास्थल के लिए रवाना किया।

पुलिस और स्थानीय गोताखोरों की मदद से दस लोगों के शव पानी से बाहर निकाले जाने की जानकारी है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए स्थानीय अस्पताल ले जाया गया है। मृतकों की पहचान की जा रही है। मृतकों में अधिकांश युवक और बच्चे बताए जा रहे हैं। हादसे के बाद मृतकों के परिजनों में मातम पसरा है। जिला प्रशासन ने पीड़ित परिवारों को हरसंभव मदद का आश्वासन दिया है।

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि राघोपुर दियारा क्षेत्र में नाव पलटने की दुर्भाग्यपूर्ण दुखद खबर प्राप्त हुई। डूबने वालों में से अधिकांश बच्चे। ईश्वर सबको सुरक्षित रखें। स्थानीय लोगों, प्रशासन और अधिकारियों से वार्ता कर राहत बचाव और उपचार कार्यों में तेजी लाने का निर्देश दिया।

 

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY