मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026 ब्रेकिंग
Shardiye Navratri 2026 Vakri: नवरात्र में शनि समेत 4 ग्रह वक्री! इन 3 राशियों के लोग हो सकते हैं अमीर​ | नानी के साथ कमरे में सोया था, रात में चाकू से 24 बार गोद डाला; नाती ने क्यों किया खौफनाक मर्डर​ | अभी अभीः पीएम मोदी के कददावर मंत्री का इस्तीफा, राज्यसभा भी छोड़ी-जानें पूरा मामला​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

अंडरवियर में कारोबारी का शव, फ्लैट में सेक्स टॉयज; मॉडल श्रद्धा दुबे नेपाल भागी​

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के बालू अड्डा स्थित अवध ग्रीन अपार्टमेंट परिसर में व्यवसायी शिवा शर्मा की हत्या की आरोपी लिव इन पार्टनर मॉडल श्रद्धा अपनी बहन रश्मि के साथ नेपाल भाग गई है। अपार्टमेंट से कारोबारी को फेंकने का आरोप श्रद्धा पर लगा है। कारोबारी का शव केवल अंडरवियर में नीचे गिरा था। पुलिस ने […]

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के बालू अड्डा स्थित अवध ग्रीन अपार्टमेंट परिसर में व्यवसायी शिवा शर्मा की हत्या की आरोपी लिव इन पार्टनर मॉडल श्रद्धा अपनी बहन रश्मि के साथ नेपाल भाग गई है। अपार्टमेंट से कारोबारी को फेंकने का आरोप श्रद्धा पर लगा है। कारोबारी का शव केवल अंडरवियर में नीचे गिरा था। पुलिस ने श्रद्धा का फ्लैट खंगाला तो वहां से सेक्स ट्वायज, शक्तिवर्धक और नशीली दवाओं समेत कई आपत्तिजनक वस्तुएं मिली थीं। कॉल डिटेल में कई नामचीन लोगों से संपर्क का पता चला था।

पुलिस के अनुसार वारदात के बाद मॉडल श्रद्धा दुबे अपने पूर्व और एक साथी ड्राइवर के साथ ही कुछ अन्य लोगों से चौक इलाके में मिली। इसके बाद सीतापुर से बहराइच के रास्ते नेपाल भाग निकली। दोनों को नेपाल पहुंचाने में ड्राइवर आमिर निवासी दुबग्गा और आलमबाग गढ़ी कनौरा के रहने वाले दानिश की अहम भूमिका बताई जा रही है।

हजरतगंज पुलिस की एक टीम सोमवार दोपहर दानिश और आमिर के घरों पर दबिश दी पर दोनों मिले नहीं। पुलिस ने परिवार के सदस्यों से पूछताछ कर कई अहम जानकारियां जुटाईं। पुलिस के रडार पर कई बिल्डर और नामचीन लोग हैं। आशंका है कि इन्होंने श्रद्धा की मदद की। अपार्टमेंट के चौथे तल से संदिग्ध हालात में गिरकर शुक्रवार रात चिकन कारोबारी व कैफे संचालक शिवा शर्मा की मौत हो गई।

केवल अंडरवियर में मिला था शव
शिवा अलीगंज कपूथला में रहते थे। अपार्टमेंट के नीचे उनका शव केवल अंडरवियर में मिला था। शिवा की मां रंजना ने मॉडल श्रद्धा पर बेटे को झूठे मुकदमे में फंसाने, सिगरेट से चलाने, माफिया और कई नामचीन लोगों से धमकी दिलाने का आरोप लगाया है। शिवा एक साल से मॉडल श्रद्धा दुबे के साथ लिवइन में रह रहे थे। पीड़ित मां ने श्रद्धा उसकी बहन रश्मि समेत चार के खिलाफ हजरतगंज कोतवाली में हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। घटना के बाद से श्रद्धा उसकी बहन समेत अन्य आरोपी फरार हैं।

आपत्तिजनक व नशीली वस्तुएं जांच को भेजी
पुलिस और फोरेंसिक ने श्रद्धा के प्लैट से मिली तमाम नशीली वस्तुएं, उत्तेजनावर्धक वस्तुएं, दवाएं जांच के लिए भेजी है। पुलिस को फोरेंसिक विशेषज्ञों की रिपोर्ट का इंतजार है। रिपोर्ट के आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।

दर्ज कराया था मुकदमा
श्रद्धा ने हजरतगंज कोतवाली में कुछ महीने पहले व्यवसायी रिजवान के खिलाफ छेड़छाड़ समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया था। मामले में पुलिस ने व्यवसायी रिजवान के खिलाफ चार्जशीट भी दाखिल थी। इस मामले में श्रद्धा के खिलाफ वसूली के आरोप लगे थे कि उसने रुपये ऐंठने के लिए यह मुकदमा दर्ज कराया है। हजरतगंज पुलिस इस बिंदु पर भी जांच कर रही है।

नेपाल है श्रद्धा का मुफीद ठिकाना
नेपाल श्रद्धा की मुफीद पनाहगाह है। पुलिस की पूछताछ में श्रद्धा से जुड़े कई लोगों ने बताया कि श्रद्धा का अकसर नेपाल आना जाना रहता था। वहां के कई लोगों से वह संपर्क रही है। इसके अलावा कई नामचीन इवेंट कंपनी के संचालकों और स्टेजफैशन शो कराने वाले नामचीन लोगों श्रद्धा के करीबी थे। उनका श्रद्धा से अकसर मिलना जुलना था। पुलिस की रडार पर इवेंट कंपनी संचालक और स्टेजफैशन शोर कराने वाले भी रडार पर हैं।

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY