मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026 ब्रेकिंग
WTC Points Table: ऑस्ट्रेलिया की जीत ने बदला WTC का समीकरण, फाइनल की रेस से बाहर हुईं 3 टीमें, इस स्थान पर है भारत​ | सेरेब्रल पाल्सी से पीड़ित थे ‘ब्रेकिंग बैड’ एक्टर आरजे मिट्टे, जानें क्या होती है ये बीमारी, लक्षण और इलाज​ | हिंद महासागर में भारत का ‘मास्टरस्ट्रोक’! अंडमान-निकोबार बनेगा नया ट्रेड गेटवे​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Business

लगातार दूसरे दिन सोने-चांदी के दाम में गिरावट, दिल्ली में अब इतने हुए दाम​

मंगलवार को राष्ट्रीय राजधानी में सोने की कीमतों में लगातार दूसरे दिन गिरावट आई. रुपया मजबूत होने से आयातित सोने की घरेलू कीमतों पर असर पड़ा और भाव 400 रुपए गिरकर 1.52 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम हो गए. ऑल इंडिया सराफा एसोसिएशन के अनुसार, 99.9 प्रतिशत शुद्ध सोने की कीमत 400 रुपए घटकर 1,52,600 […]

मंगलवार को राष्ट्रीय राजधानी में सोने की कीमतों में लगातार दूसरे दिन गिरावट आई. रुपया मजबूत होने से आयातित सोने की घरेलू कीमतों पर असर पड़ा और भाव 400 रुपए गिरकर 1.52 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम हो गए. ऑल इंडिया सराफा एसोसिएशन के अनुसार, 99.9 प्रतिशत शुद्ध सोने की कीमत 400 रुपए घटकर 1,52,600 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई, जबकि सोमवार को यह 1,53,000 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था. चांदी की कीमत भी 500 रुपए गिरकर 2,26,000 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई, जो पहले 2,26,500 रुपए प्रति किलोग्राम थी. जहां दो दिनों में सोने के दाम में 1800 रुपए और चांदी की कीमत में 2500 रुपए की गिरावट देखने को मिल चुकी है.

रुपए में लगातार तीसरे दिन तेजी

रुपया लगातार तीसरे दिन मजबूत हुआ और 40 पैसे की बढ़त के साथ अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 95.38 पर बंद हुआ. इसे RBI के उन उपायों से समर्थन मिला जिनका मकसद स्पॉट डॉलर की मांग को कम करना और फॉरेन करेंसी मार्केट में अत्यधिक पोजीशनिंग पर रोक लगाना था. मंगलवार को घरेलू बाजार में सोने की कीमतें दबाव में रहीं क्योंकि अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया मजबूत हुआ. HDFC सिक्योरिटीज के कमोडिटी सीनियर एनालिस्ट सौमिल गांधी ने कहा कि पिछले दो सत्रों में रुपया 1.5 प्रतिशत से अधिक मजबूत हुआ है. ट्रेडर्स का कहना है कि रुपए की मजबूती से डॉलरडिनॉमिनेटेड बुलियन के आयात की लागत कम हो जाती है, जिससे घरेलू कीमतों पर असर पड़ता है.

विदेशी बाजारों में आई तेजी

ग्लोबल मार्केट में स्पॉट गोल्ड मामूली बढ़त के साथ 4,184.73 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था, जबकि चांदी की कीमत 60.33 डॉलर प्रति औंस पर लगभग स्थिर रही. ब्रोकरेज प्लेटफॉर्म Lemonn के रिसर्च हेड गौरव गर्ग ने कहा कि मजबूत अमेरिकी डॉलर के बावजूद विदेशी बाजारों में सोना और चांदी बढ़त बना रहे हैं. हालांकि, फेडरल रिजर्व के ब्याज दर के नजरिए को लेकर अनिश्चितता इस कीमती धातु में और बढ़त को सीमित कर सकती है. मिरे एसेट शेरखान के कमोडिटी हेड प्रवीण सिंह के अनुसार, कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट आई क्योंकि ट्रेडर्स ग्लोबल मार्केट में रूस से अतिरिक्त डीजल आपूर्ति की संभावना का आकलन कर रहे हैं. हालांकि, उन्होंने कहा कि इन सप्लाई से ग्लोबल डीज़ल की कमी की भरपाई होने की संभावना कम है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY