मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026 ब्रेकिंग
सुप्रीम कोर्ट परिसर में भीड़ जुटाने का मामला पहुंचा अदालत​ | ‘गलती मान ली, अब किसी और की जरूरत नहीं…’, सगाई तोड़ने के महीनेभर बाद पृथ्वी शॉ के पास लौटीं एक्ट्रेस आकृति अग्रवाल​ | 2 बॉयफ्रेंड, महंगी सिगरेट-शराब का शौक और मशहूर लोगों के साथ उठना-बैठना… ऐसी थी श्रद्धा दुबे की लाइफ स्टाइल​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

PM Narendra Modi:  ब्लूमबर्ग फोरम में बोले PM मोदी – भारत ने दुनिया को दी सस्ती दवाएं और टैलेंट, बदले में कभी रॉयल्टी नहीं मांगी​

PM Narendra Modi : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत ने दुनिया को सस्ती दवाओं से लेकर प्रतिभाशाली प्रोफेशनल्स तक दिए हैं, लेकिन इसके बदले कभी क्रेडिट या रॉयल्टी की मांग नहीं की। उन्होंने कहा कि आज दुनिया भारत की ओर उम्मीद से देख रही है। भारत की पहचान केवल आर्थिक विकास तक सीमित नहीं […]

PM Narendra Modi : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत ने दुनिया को सस्ती दवाओं से लेकर प्रतिभाशाली प्रोफेशनल्स तक दिए हैं, लेकिन इसके बदले कभी क्रेडिट या रॉयल्टी की मांग नहीं की। उन्होंने कहा कि आज दुनिया भारत की ओर उम्मीद से देख रही है। भारत की पहचान केवल आर्थिक विकास तक सीमित नहीं है, बल्कि वह दूसरे देशों के लिए अवसर बनाने और वैश्विक सहयोग को बढ़ावा देने में भी विश्वास रखता है।

पीएम मोदी मंगलवार को नई दिल्ली में आयोजित ब्लूमबर्ग न्यू इकोनॉमी फोरम को संबोधित कर रहे थे। पहली बार भारत में आयोजित हो रहे इस तीन दिवसीय कार्यक्रम का समापन 15 अक्टूबर को होगा। इस साल फोरम की थीम ‘बदलती दुनिया में ताकत के नए स्रोत तय करना’ रखी गई है।

‘रिफॉर्म्स हमारा कन्विक्शन है’

LIVE: PM Modi Addresses Bloomberg New Economy Forum Amid Global Economic Challenges I India

SOURCE: DD#PMModi #Bloomberg #neweconomyforum #india #indianeconomy #worldeconomy #live https://t.co/0sKzpM6BMW

— ANI October 13, 2026

प्रधानमंत्री ने भारत की आर्थिक प्रगति का जिक्र करते हुए कहा कि देश की विकास दर 7.8% रही है और विदेशी मुद्रा भंडार 700 अरब डॉलर से अधिक है। उन्होंने कहा कि भारत का आत्मविश्वास लगातार बढ़ रहा है और सरकार आर्थिक सुधारों को केवल एक नीति नहीं, बल्कि अपनी प्रतिबद्धता मानती है।

मोदी ने दिवाला एवं दिवालियापन संहिता का उल्लेख करते हुए कहा कि कारोबार से जुड़ी छोटीमोटी गलतियों को अपराध की श्रेणी से बाहर करने के लिए भी कदम उठाए गए हैं। उनके मुताबिक, सुधारों के जरिए कारोबार के माहौल को बेहतर बनाना और अर्थव्यवस्था को मजबूत करना सरकार की प्राथमिकता है।

ये भी पढ़ें:

‘साथ चलें, साथ सीखें और साथ आगे बढ़ें’

पीएम मोदी ने भारतीय वेदों की शिक्षाओं का जिक्र करते हुए कहा कि वे हमें साथ चलने, साथ मिलकर काम करने और सामूहिक प्रयास करने का संदेश देते हैं। उन्होंने कहा कि संवाद से आपसी समझ बढ़ती है और दुनिया की समस्याओं का समाधान निकालने में मदद मिलती है। प्रधानमंत्री के मुताबिक, ताकत का इस्तेमाल केवल अपने हितों के लिए नहीं होना चाहिए। इसका उद्देश्य दूसरों के लिए भी नए अवसर पैदा करना और उन्हें आगे बढ़ने में मदद करना होना चाहिए।

ये भी पढ़ें:

‘पावर दूसरों को सशक्त बनाने के लिए होती है’

वैश्विक संगठनों और अंतरराष्ट्रीय सहयोग पर बात करते हुए मोदी ने कहा कि इतिहास में कई अंतरराष्ट्रीय संस्थाएं बनीं, जिनके अपनेअपने हित रहे हैं। भारत ने भी वैश्विक चुनौतियों से निपटने के लिए अंतरराष्ट्रीय सौर गठबंधन और पर्यावरण के अनुकूल जीवनशैली को बढ़ावा देने वाली LiFE पहल जैसे कदम उठाए हैं। उन्होंने कहा कि भारत दुनिया को जोड़ने और आपसी सहयोग बढ़ाने में विश्वास रखता है। भारत की सोच भरोसे और स्थिरता पर आधारित है। प्रधानमंत्री ने जोर दिया कि वास्तविक शक्ति वही है, जो दूसरों को भी सशक्त बनाए और उनके विकास का रास्ता खोले। अपने संबोधन में मोदी ने भारत की आर्थिक प्रगति, सुधारों और वैश्विक भूमिका को रेखांकित करते हुए कहा कि देश सहयोग और साझा विकास के जरिए बदलती दुनिया में अपनी भूमिका निभा रहा है।

ये भी पढ़ें:

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY