शनिवार, 10 अक्टूबर 2026 ब्रेकिंग
एक फोन कॉल, एक्सीडेंट और… लखनऊ में कैफे संचालक की मौत पर क्या बोली मां?​ | Box Office Milestone: Ajay Devgn की Drishyam: The Conclusion ने गाड़े झंडे, वैश्विक बॉक्स ऑफिस पर 400 करोड़ के क्लब में शामिल!​ | Love Horoscope For 10 October 2026 | आज का प्रेम राशिफल 10 अक्टूबर 2026 | प्रेमियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Dharam

Shardiya Navratri 2026 में हाथी पर होगा Maa Durga का आगमन, सुख और वर्षा का बना शुभ योग​

इस बार यानी की 11 अक्तूबर 2026 से शारदीय नवरात्रि का पर्व शुरू हो रहा है। मार्कंडेय पुराण के अनुसार, हर साल मां दुर्गा की सवारी अलगअलग होती है। मां दुर्गा की सवारी से यह पता चलता है कि आने वाला समय यानी की साल कैसा रहने वाला है। बता दें कि इस बार शारदीय […]

इस बार यानी की 11 अक्तूबर 2026 से शारदीय नवरात्रि का पर्व शुरू हो रहा है। मार्कंडेय पुराण के अनुसार, हर साल मां दुर्गा की सवारी अलगअलग होती है। मां दुर्गा की सवारी से यह पता चलता है कि आने वाला समय यानी की साल कैसा रहने वाला है। बता दें कि इस बार शारदीय नवरात्रि के मौके पर मां दुर्गा का आगमन हाथी पर हो रहा है। हाथी पर मां दुर्गा का आगमन सुखसंपन्नता और सकारात्मकता का प्रतीक माना जाता है।

जानिए किस सवारी पर आएंगी मां दुर्गा

मार्कंडेय पुराण के मुताबिक मां दुर्गा के वाहन पर एक श्लोक का उल्लेख मिलता है। श्लोक के अनुसार, माता रानी की सवारी नवरात्रि के पहले दिन से जोड़ा जाता है।

इस बार शारदीय नवरात्रि 11 अक्तूबर 2026, दिन रविवार से शुरू हो रहा है। इसलिए मां दुर्गा की सवारी हाथी बताई जा रही है।

बता दें कि नवरात्रि का पहला दिन रविवार और सोमवार को है, तो मां दुर्गा का आगमन हाथी पर होता है।

अगर नवरात्रि का पहला दिन शनिवार और मंगलवार को होता है, तो मां दुर्गा का आगमन घोड़े पर होता है।

वहीं नवरात्रि का पहला दिन गुरुवार या शुक्रवार को होता है, तो मां दुर्गा का आगमन पालकी होता है।

वहीं बुधवार के दिन नवरात्रि का पहला दिन होन पर मां दुर्गा का आगमन नाव पर होता है।

श्लोक

शशिसूर्ये गजारूढ़ा शनिभौमे तुरङ्गमे
गुरौ शुक्रे च दोलायां बुधेऽ नौका प्रकीर्तिता

गजे च जलदा देवी क्षत्रभङ्गस्तुरङ्गमे
नौकायां सर्वसिद्धिः स्याद् दोलायां मरणं ध्रुवम्

देवी के आगमन पर वाहनों से जुड़े संकेत

हिंदू धर्म के मुताबिक इस बार यानी की शारदीय नवरात्रि के मौके पर मां दुर्गा की सवारी हाथी है। जिससे देश भर में वर्षा और सुखसमृद्धि में वृद्धि होती है।

वहीं धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक घोड़े, नाव और डोली पर मां दुर्गा की सवारी को मुश्किल समय का संकेत माना जाता है।

किस सवारी से प्रस्थान करेंगी मां दुर्गा

अगर मां दुर्गा नवरात्रि में रविवार या सोमवार को प्रस्थान करती हैं, तो उनकी सवारी भैंसा होती है।

शनिवार और मंगलवार को मां दुर्गा के प्रस्थान करने पर उनकी सवारी मुर्गा होता है।

बुधवार या शुक्रवार को मां दुर्गा के प्रस्थान पर उनकी सवारी हाथी होता है।

वहीं गुरुवार को मां दुर्गा के प्रस्थान करने पर उनकी सवारी मनुष्य या नर होता है।

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY