सोमवार, 12 अक्टूबर 2026 ब्रेकिंग
Smartphone के Camera Lens में आ गई नमी, हटाने के लिए अपनाएं ये जरूरी टिप्स​ | व्रत में थकान-कमजोरी रहेगी दूर! नवरात्रि में खाएं ये 5 हेल्दी फलाहारी डिशेज​ | दुनिया में महंगाई रोकना मुश्किल क्यों, अर्थशास्त्र का नोबेल पाने वाले विजेताओं के मॉडल से समझें मंदी का फॉर्मूला​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

अक्टूबर में बारिश क्यों, इससे किसे फायदा, किसे नुकसान? समझें पूरा गणित​

बीती रात से सोमवार सुबह तक दिल्लीNCR समेत उत्तर भारत के बड़े इलाके में कहीं हल्की तो कहीं थोड़ी ज्यादा बारिश हुई है. तेज हवाओं के साथ हुई बारिश से मौसम में बदलाव हुआ है. सुबह सिहरन भरी थी. मौसम में हुए इस बदलाव से जहां शहरी इलाकों में लोगों ने सुकून महसूस किया है […]

बीती रात से सोमवार सुबह तक दिल्लीNCR समेत उत्तर भारत के बड़े इलाके में कहीं हल्की तो कहीं थोड़ी ज्यादा बारिश हुई है. तेज हवाओं के साथ हुई बारिश से मौसम में बदलाव हुआ है. सुबह सिहरन भरी थी. मौसम में हुए इस बदलाव से जहां शहरी इलाकों में लोगों ने सुकून महसूस किया है वहीं किसानों के चेहरे पर चिंता की लकीरें देखी गईं. क्योंकि यह धान समेत की अन्य फसलों के कटाई का समय चल रहा है. आइए, समझते हैं कि आखिर अक्टूबर में क्यों हो रही है बारिश? इस बारिश से किसे फायदा, किसे हो रहा है नुकसान, खेती किसानी पर असर?

अक्टूबर को आम तौर पर मानसून की विदाई और मौसम में बदलाव का महीना माना जाता है. कई जगह इस समय बारिश कम होने लगती है. आमतौर पर माना जाता है कि अब बारिश नहीं होगी लेकिन ऐसा बिल्कुल नहीं है. मानसून की वापसी का मतलब यह नहीं है कि बारिश पूरी तरह रुक जाएगी. मौसम चक्र जिस तरीके से बदल रहा है, उससे संभावना इस बात की भी है कि आने वाले वर्षों में अक्टूबर में भी तेज बारिश, आंधी और ओले पड़ सकते हैं. बीती रात तेज हवाओं के साथ हुई बारिश इसी सनकेत को पुख्ता करता है.

अक्तूबर में बारिश के प्रमुख कारण

अक्टूबर में बारिश का एक कारण मानसून की वापसी में देरी है. मानसून लौटते समय हवा की दिशा और वातावरण की नमी बदलती है. यदि नमी बनी रहे और बादल बनने के लिए अनुकूल स्थितियां हों, तो बारिश हो सकती है. उत्तर और उत्तरपश्चिम भारत में पश्चिमी विक्षोभ भी मौसम को प्रभावित कर सकता है. यह मौसम प्रणाली बादल, बारिश और पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी ला सकती है.

पंजाब में कई जगह बारिश के बाद अनाज भीगने की तस्वीरें सामने आईं.

बंगाल की खाड़ी से आने वाली नम हवाएं पूर्वी और दक्षिणी हिस्सों में बारिश का कारण बन सकती हैं. स्थानीय गर्मी, नमी और तेज उठती हवा से गरज वाले बादल बन सकते हैं. ऐसे बादलों से कम समय में तेज बारिश और कभीकभी ओले भी गिरते हैं. इन कारणों का असर हर जगह अलगअलग होता है. कहीं हल्की फुहार पड़ती है, तो कहीं तेज बारिश से जलभराव हो जाता है. इसलिए अक्टूबर की हर बारिश को एक ही वजह से जोड़ना सही नहीं होगा. मौसम की स्थिति क्षेत्र और समय के अनुसार बदलती रहती है.

बारिश से किसे फायदा हो सकता है?

जहां बारिश हल्की और समय पर हो, वहां किसानों को कुछ राहत मिल सकती है. मिट्टी में नमी बनी रह सकती है. इससे रबी की फसलों के लिए खेत तैयार करने में मदद मिल सकती है. जिन इलाकों में पानी की कमी है, वहां जलाशयों, तालाबों और कुओं में पानी का स्तर बढ़ सकता है. कुछ जगहों पर धूल और गर्मी से राहत मिलती है. हवा में ठंडक आती है और पेड़पौधों को पानी मिलता है. बारिश से भूजल को भी कुछ हद तक सहारा मिल सकता है. हालांकि, यह फायदा तभी है जब बारिश बहुत तेज न हो और खेतों में पानी लंबे समय तक जमा न रहे.

सोमवार सुबह हुई बारिश के बाद नोएडा का हाल.

किसे नुकसान हो सकता है?

अक्टूबर में कई खरीफ फसलें पकने या कटने की अवस्था में होती हैं. इस समय तेज बारिश, हवा या ओले खेत में खड़ी फसल को गिरा सकते हैं. कटी हुई उपज भीगने पर उसका रंग, गुणवत्ता और भंडारण प्रभावित हो सकता है. दाने खराब होने या उनमें नमी बढ़ने का खतरा रहता है. खेतों में पानी भरने से सब्जियों और फलदार पौधों को भी नुकसान हो सकता है. फूल और छोटे फल झड़ सकते हैं. तेज हवा पेड़ों की डालियां तोड़ सकती है. पहाड़ी इलाकों में भारी बारिश से भूस्खलन और सड़कें बंद होने का खतरा बढ़ता है. शहरों में जलभराव से यातायात और रोजमर्रा के काम प्रभावित हो सकते हैं.

#WATCH | Delhi: Rain lashes parts of the National Capital.

Visuals from Nehru Place. https://t.co/e89cjclIBE

— ANI October 12, 2026

खेतीकिसानी पर कितना असर?

धान की कटाई के समय बारिश किसान के लिए बड़ी चुनौती बन सकती है. खड़ी फसल गिर जाए तो कटाई मुश्किल होती है. गिरी हुई फसल को खेत से निकालने में अधिक समय और मेहनत लग सकती है. अगर कटे हुए धान को खुले में रखा गया हो, तो वह भीग सकता है. इससे दाने की गुणवत्ता घट सकती है और उपज को सुखाने की जरूरत बढ़ जाती है. मक्का, सोयाबीन, कपास और मूंगफली जैसी फसलों पर भी असर पड़ सकता है. फसल के पकने और कटने का समय बारिश से बिगड़ सकता है.

अमृतसर में तेज हवाओं और बारिश से क्षतिग्रस्त हुई धान की फसल को देखता किसान. फोटो: PTI

नमी और पानी का जमाव कुछ फसलों में सड़न या रोग का जोखिम बढ़ा सकता है. नुकसान कितना होगा, यह फसल की अवस्था, बारिश की मात्रा, मिट्टी और खेत की जल निकासी पर निर्भर करता है. बारिश का असर अगली फसल पर भी पड़ सकता है. खेतों में पानी जमा रहे तो मिट्टी सूखने में देर होती है. जुताई और बुवाई का काम रुक सकता है. सरसों, चना, मटर और गेहूं जैसी रबी फसलों की बुवाई देर से हो सकती है. देर से बुवाई होने पर फसल का बढ़ने का समय घट सकता है. आगे चलकर तापमान बढ़ने पर पैदावार पर असर पड़ने की आशंका रहती है.

किसान क्या सावधानी रखें?

किसानों को स्थानीय मौसम पूर्वानुमान पर ध्यान देना चाहिए. कटाई के लिए तैयार फसल को संभव हो तो समय रहते सुरक्षित जगह पर रखें. कटी उपज को जमीन पर सीधे न फैलाएं. उसे ढककर रखें और बारिश के बाद जल्दी सुखाने की व्यवस्था करें. खेत से पानी निकालने के लिए नालियां खुली रखें. बीज और खाद को सूखी जगह पर सुरक्षित रखें. फसल की स्थिति खराब दिखे तो कृषि विभाग या स्थानीय कृषि सलाहकार से संपर्क करें. नुकसान का आकलन करने के लिए खेत और उपज की तस्वीरें तथा जरूरी जानकारी संभालकर रखना उपयोगी हो सकता है. किसी भी काम में जल्दबाजी करने के बजाय स्थानीय मौसम और मिट्टी की हालत देखकर फैसला करना बेहतर है.

अनाज को बचाने की कोशिश. फोटो: PTI

मौसम बदलने के साथ खेती की तैयारी

खेती का समय मौसम से गहराई से जुड़ा है. लेकिन बारिश का समय और मात्रा हर साल एक जैसी नहीं रहती. इसलिए किसानों के लिए स्थानीय मौसम जानकारी, जल निकासी, सुरक्षित भंडारण और फसल विविधता महत्वपूर्ण हैं. मौसम की चेतावनी तभी मददगार होती है जब उसके साथ कटाई के साधन, सुखाने की जगह और उपज रखने की व्यवस्था भी हो. अक्टूबर की बारिश कुछ लोगों के लिए राहत ला सकती है, लेकिन पकती फसल और कटाई के समय यह नुकसान भी पहुंचा सकती है. इसका असर पूरे देश में एक जैसा नहीं होता. किसानों को अपने इलाके की स्थिति देखकर कदम उठाने चाहिए. बारिश का लाभ तभी है जब पानी जरूरत के मुताबिक बरसे और खेतों में नुकसानदायक जलभराव न हो.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY