रविवार, 11 अक्टूबर 2026 ब्रेकिंग
36 साल की उम्र में Bhuvneshwar Kumar की Team India में वापसी पर बोले Suresh Raina​ | पिता क्यों बना हैवान? इतनी सी बात पर ले ली बेटे की जान, UP में रिश्तों के कत्ल की कहानी​ | Metro Prohibited Items List: ट्रो में सफर करने से पहले जान लें कौन-सी चीजें हैं प्रतिबंधित, नहीं तो हो सकती है जेल​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

बदबू और सीलन रहेगी दूर! कंबल-रजाई को अलमारी से निकालने के बाद जरूर करें ये काम​

कंबल और रजाईगद्दों को अलमारी से बाहर निकालने के बाद सीधे इस्तेमाल करने से बचना चाहिए, क्योंकि ये कम से कम 56 महीनों से रखे हुए होते हैं. बिस्तर को कितनी भी अच्छी तरह से पैक करके स्टोर किया गया हो, लेकिन लंबे समय तक एक ही जगह पर रखे रहने की वजह से इसमें […]

कंबल और रजाईगद्दों को अलमारी से बाहर निकालने के बाद सीधे इस्तेमाल करने से बचना चाहिए, क्योंकि ये कम से कम 56 महीनों से रखे हुए होते हैं. बिस्तर को कितनी भी अच्छी तरह से पैक करके स्टोर किया गया हो, लेकिन लंबे समय तक एक ही जगह पर रखे रहने की वजह से इसमें बिल्कुल भी हवा नहीं लगती है और इस कारण थोड़ीबहुत नमी जरूर आ जाती है. जब हम बिस्तर निकालते हैं तो इसमें अजीब सी गंध भी इसी वजह से होती है और हो सकता ही के बैक्टीरिया भी पनप जाते हो जो एलर्जी का कारण बन सकते हैं.

अजीब सी बदबू, बैक्टीरिया से बचने के लिए बिस्तर को अलमारी से निकालने के बाद सीलन को निकालने के साथ ही क्लीनिंग से लेकर कई चीजें जरूरी होती हैं. चलिए जान लेते हैं कि जब अलमारी से बिस्तर निकालें तो क्या करें.

बिस्तर को तेज धूप दिखाएं

जब अलमारी या बक्से से बिस्तर निकालें तो सबसे पहला काम है कि इसे धूप दिखाएं. कम से कम तेज धूप में दो से तीन दिन बिस्तर को सुखाना चाहिए. हवा और सूरज की रोशनी से न सिर्फ बिस्तर की सारी नमी, सीलन खत्म हो जाएगी, बल्कि बैक्टीरिया भी नष्ट हो जाते हैं. वहीं इससे बिस्तर से आने वाली अजीब गंध भी बहुत कम हो जाती है. अगर रजाई पर कवर चढ़े हुए हैं तो इन्हें हटाने के बाद धूप दिखाना चाहिए.

ब्रश से करें सफाई

जब बिस्तर सूख रहा हो तो उसी दौरान दूसरा काम है कि आप सारे कंबल, गद्दे और रजाईयों को अच्छी तरह से झाड़ लें. इससे बिस्तर पर जमी हुई धूल के न दिखने वाले कण, रूई, धागे जैसी चीजें हट जाती हैं और जब आप सोते हैं तो इससे आपको परेशानी नहीं होती है. कई बार ये महीन कण भी एलर्जी कर सकते हैं. आप चाहे तो वैक्यूम क्लीनर की मदद से भी धूल हटा सकते हैं. ये एक बढ़िया तरीका है.

दागधब्बों को करें क्लीन

जब बिस्तर सूख जाए तो इसे चेक कर लें कि कहीं गद्दों, रजाई के कवर और कंबल पर दागधब्बे तो नहीं हैं. इन्हें भी अच्छी तरह क्लीन करें. इसके लिए आप पूरे बिस्तर को धोने की बजाय कवर धो दें. अगर कंबल, गद्दे पर दाग है तो इसके लिए गर्म पानी में 2 बड़े चम्मच बेकिंग सोडा, सफेद सिरका, सौम्य लिक्विड या शैंपू मिलाकर इस घोल को स्प्रे बोतल में भरकर दाग वाले हिस्से पर लगाएं और इससे क्लीनिंग करें. इसके बाद बिस्तर को फिर से एक बार धूप दिखा लें.

जिद्दी दागों के लिए आप 3 प्रतिशत हाइड्रोजन पेरोक्साइड का स्प्रे कर सकते हैं. हालांकि इसके लिए सावधानी बरतना जरूरी है. दाग पर स्प्रे के बाद इसे ऐसे ही 30 मिनट रहने दें और फिर गीले कपड़े से साफ कर लें. ये भी ध्यान रखना चाहिए कि इसका यूज केवल सफेद रंग के या बहुत ही लाइट कलर के फैब्रिक पर ही करना चाहिए.

बदबू दूर करने के लिए करें ये काम

अगर सुखाने के बाद भी बिस्तर में स्मेल रह गई है तो इसे दूर करने के लिए बेकिंग सोडा में एसेंशियल ऑयल मिला दें. इसे आप पूरे रजाई और कंबल पर लगाकर कुछ मिनट के लिए रहने दें. इसके बाद वैक्यूम क्लीनर से इसकी सफाई कर लें. आप चाहे तो ब्रश की मदद से भी इसे क्लीन कर सकते हैं. आप सिर्फ एसेंशियल ऑयल से भी बिस्तर को खुशबूदार बना सकते हैं. इसके बाद इसे साफ करने की जरूरत भी नहीं पड़ती है. हमेशा बिस्तर को स्टोर करते वक्त नीम की सूखी पत्तियां पोटली में बांधकर रखनी चाहिए.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY