CJP PC: में CJP के प्रवक्ता आशुतोष रांका और सौरव दास ने हिरासत से रिहा होने के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस की। CJP नेताओं ने केंद्र सरकार और दिल्ली पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए।

सरकार पर आरोप
CJP प्रवक्ता आशुतोष रांका ने कहा कि प्रदर्शन के दौरान दिल्ली पुलिस ने बर्बरता की। हमने दिल्ली पुलिस का अमानवीय चेहरा देखा। उन्होंने सरकार पर CEC ज्ञानेश कुमार को बचाने का गंभीर आरोप लगाया।
सुप्रीम कोर्ट, मानवाधिकार आयोग कहां हैं ?
CJP प्रवक्ता सौरव दास ने कहा कि दिल्ली पुलिस ने प्रदर्शन करने वालों को कुचलने की कोशिश की। CJP के लीडर्स को प्लेन से हिरासत में लिया गया, फोन छीने गए। हमारे अधिकारों का हनन हुआ। सुप्रीम कोर्ट स्वत: संज्ञान क्यों नहीं ले रहा ? मानवाधिकार आयोग कहां है ? सौरव दास ने आशंका जताई कि उनके फोन के साथ छेड़छाड़ की गई और उन्हें हैक किया गया है।