रविवार, 11 अक्टूबर 2026 ब्रेकिंग
36 साल की उम्र में Bhuvneshwar Kumar की Team India में वापसी पर बोले Suresh Raina​ | पिता क्यों बना हैवान? इतनी सी बात पर ले ली बेटे की जान, UP में रिश्तों के कत्ल की कहानी​ | Metro Prohibited Items List: ट्रो में सफर करने से पहले जान लें कौन-सी चीजें हैं प्रतिबंधित, नहीं तो हो सकती है जेल​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

UGC इक्विटी नियमों पर BJP में भी उठे सवाल, राजेश मिश्रा बोले- इन्हें वापस लेना चाहिए​

यूजीसी इक्विटी रेगुलेशन 2026 को लेकर देश में विभिन्न पक्षों के बीच तीखी बहस चल रही है. इस बीच पूर्व सांसद और बीजेपी नेता राजेश मिश्रा का बयान सामने आया है. उन्होंने यूजीसी रोल बैक की मांग की है. उन्होंने कहा है कि हो सकता है कि उनकी बात से बहुत से नेता असहमत हों […]

यूजीसी इक्विटी रेगुलेशन 2026 को लेकर देश में विभिन्न पक्षों के बीच तीखी बहस चल रही है. इस बीच पूर्व सांसद और बीजेपी नेता राजेश मिश्रा का बयान सामने आया है. उन्होंने यूजीसी रोल बैक की मांग की है. उन्होंने कहा है कि हो सकता है कि उनकी बात से बहुत से नेता असहमत हों लेकिन उनकी मांग है कि UGC द्वारा लाए गए नए नियमों या दिशानिर्देशों को वापस लेना चाहिए. उन्होंने यूजीसी कानून को हायर एजुकेशन और समाज दोनों के लिए ही अप्रासंगिक बताया.

बीजेपी नेता राजेश मिश्रा का कहना है कि कास्ट पॉलिटिक्स समाज में जातिवाद को बढ़ावा देते हैं. ये ठीक नहीं है. उन्होंने कहा कि मैं भले बीजेपी में हूं लेकिन फिर भी ये कह रहा हूं कि ये कहना कि दलितों के साथ अन्याय हुआ है या पिछड़ों के साथ अन्याय हुआ है, ये सही नहीं है.

जातिगत भेदभाव को रोकने के लिए नए नियम

दरअसल विश्वविद्यालय अनुदान आयोग ने 13 जनवरी 2026 को उच्च शिक्षण संस्थानों में एससी, एसटी और ओबीसी छात्रों के खिलाफ होने वाले जातिगत भेदभाव को रोकने के लिए नए नियम अधिसूचित किए थे. इन नियमों के तहत हर कॉलेज और यूनिवर्सिटी में इक्वल अपॉर्चुनिटी सेंटर, इक्विटी कमेटी और 24/7 हेल्पलाइन बनाने का प्रावधान किया गया है. नियमों का पालन न करने पर संस्थानों की ग्रांट रोकने या मान्यता रद्द करने जैसी कड़ी कार्रवाई का नियम है.

‘कमजोर नेताओं के साथ उनकी जाति के लोग भी खड़े नहीं होते’

इसके साथ ही बीजेपी नेता राजेश मिश्रा ने उत्तर प्रदेश कांग्रेस को लेकर भी बात की. उन्होंने कांग्रेस द्वारा प्रतापगढ़ की रामपुर खास सीट से विधायक आराधना मिश्रा ‘मोना’ को यूपी कांग्रेस कमेटी का नया अध्यक्ष नियुक्त करने पर कहा कि आराधना महिला हैं और उनका क्षेत्र के बाहर इसका कोई जनाधार नहीं है. उन्होंने कहा कि यही हाल इमरान मसूद और राजेंद्र पाल गौतम का है. उन्होंने कहा कि तीनों में से किसी की स्वीकार्यता प्रदेश स्तर पर नहीं है. उन्होंने कहा कि कमजोर नेताओं के साथ उनकी जाति के लोग भी खड़े नहीं होते .

‘पुराने फार्मूले पर लौट रही है कांग्रेस’

बीजेपी नेता ने कहा कि राजेंद्र पाल गौतम, आराधना मिश्रा और इमरान मसूद के जरिए कांग्रेस अपने पुराने फार्मूले पर लौट रही है. ब्राह्मणदलित और मुस्लिम वोट बैंक के सहारे कांग्रेस सत्ता में वापसी चाहती है. लेकिन इसमें दिक्क़त ये है कि तीनों नेताओं का कोई जनाधार नही है. राजेश मिश्रा बीजेपी के पूर्व सांसद हैं. जो कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए थे.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY