शनिवार, 10 अक्टूबर 2026 ब्रेकिंग
दिव्य भी, शुद्ध भी! राम मंदिर प्रसाद की शुद्धता पर FSSAI की मुहर, 114 में से मिले 103 अंक​ | Yogi vs Akhilesh: अखिलेश की चुनौती पर योगी बोले- लड़ाई चेलों के साथ क्यों ? अयोध्या से नामांकन कीजिए, मैं भी करता हूं​ | Prashant Kishor: प्रशांत किशोर ने चुनाव आयोग की पारदर्शिता पर उठाए सवाल, बोले- भरोसा कम हुआ, दिल्ली में 40 हजार जवानों की तैनाती बहुत कुछ हक रही है​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Crime

नांदेड पुलिस परिक्षेत्र: अवैध कारोबार के खिलाफ सितंबर में व्यापक अभियान​

नांदेड पुलिस परिक्षेत्र में अवैध कारोबार के खिलाफ सितंबर में व्यापक अभियान चलाया गया। ‘अवैध व्यवसाय निर्मूलन अभियान3’ के तहत 1 से 30 सितंबर तक नांदेड, परभणी, हिंगोली और लातूर जिलों में 1,607 मामले दर्ज किए गए और 2,596 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई। इस दौरान पुलिस ने कुल 21 करोड़ 21 लाख 87 […]

नांदेड पुलिस परिक्षेत्र में अवैध कारोबार के खिलाफ सितंबर में व्यापक अभियान चलाया गया। ‘अवैध व्यवसाय निर्मूलन अभियान3’ के तहत 1 से 30 सितंबर तक नांदेड, परभणी, हिंगोली और लातूर जिलों में 1,607 मामले दर्ज किए गए और 2,596 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई। इस दौरान पुलिस ने कुल 21 करोड़ 21 लाख 87 हजार 825 रुपये की संपत्ति जब्त की। विशेष पुलिस महानिरीक्षक शहाजी उमाप ने यह जानकारी दी।

शहाजी उमाप के मार्गदर्शन में चारों जिलों में गुटखा बिक्री, मटकाजुआ, अवैध शराब बिक्री और गैरकानूनी हथियार रखने वालों के खिलाफ विशेष पुलिस दलों तथा स्थानीय पुलिस ने कार्रवाई की। इस अभियान में सबसे अधिक 978 मामले अवैध शराब बिक्री से संबंधित दर्ज किए गए।

अवैध शराब बिक्री के मामलों में 1,016 आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 52 लाख 47 हजार 104 रुपये की संपत्ति जब्त की गई। मटका और जुआ के मामलों में 297 अपराध दर्ज किए गए तथा 1,107 आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की गई। इस दौरान 2 करोड़ 53 लाख 94 हजार 96 रुपये की संपत्ति जब्त की गई।

गुटखा बिक्री के खिलाफ 31 मामले दर्ज किए गए। इनमें 48 आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कर 1 करोड़ 35 लाख 51 हजार 552 रुपये की संपत्ति जब्त की गई। गैरकानूनी हथियार रखने के मामलों में 43 अपराध दर्ज हुए और 63 आरोपियों से 6 लाख 56 हजार 540 रुपये का सामान जब्त किया गया।

विभिन्न कानूनों के तहत दर्ज 258 मामलों में 362 आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की गई। इन मामलों में पुलिस ने 16 करोड़ 73 लाख 38 हजार 533 रुपये की संपत्ति जब्त की। नांदेड पुलिस परिक्षेत्र के स्थानीय पुलिस थानों, स्थानीय अपराध शाखा और विशेष पुलिस दलों ने संयुक्त रूप से यह अभियान चलाया।

सितंबर में अभियान के तहत कार्रवाई पूरी होने के बाद पुलिस प्रशासन ने 1 अक्टूबर से ‘अवैध व्यवसाय निर्मूलन अभियान4’ शुरू कर दिया। नए अभियान में गुटखा, अवैध शराब, मटकाजुआ, मादक पदार्थों, अवैध रेत उत्खनन और परिवहन, वेश्यावृत्ति तथा अवैध यात्री परिवहन के खिलाफ सख्त कार्रवाई के आदेश दिए गए हैं।

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY