शुक्रवार, 9 अक्टूबर 2026 ब्रेकिंग
डायबिटीज की दवा मेटफॉर्मिन एजिंग को करती है कम? जानें क्या कहती है स्टडी?​ | ATM Card Block: एटीएम कार्ड ब्लॉक करने के तुरंत बाद करें ये 5 जरूरी काम, नहीं झेलना पड़ेगा नुकसान!​ | बाजार में गिरावट के बीच ग्रोथ फंड बन रहे निवेशकों की पसंद, 10,000 रुपए ऐसे बन गए 4.3 करोड़ रुपए​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

Joint Bank Account Benefits: ज्वॉइंट अकाउंट खुलवाने से मिलेंगे 5 बड़े फायदे! जानें जरूरी नियम​

Joint Bank Account Benefits: आजकल हर किसी का बैंक में अकाउंट जरुर होता है, लोग अपने पैसों को सुरक्षित रखने और लेनदेन करने के लिए बैंक में अपना खाता खुलवाते हैं, लेकिन जिस खाते को दो या दो से अधिक व्यक्ति मिलकर एक साथ खुलवाते हैं या जिसके दो मालिक होते हैं उसे ज्वाइंट अकाउंट […]

Joint Bank Account Benefits: आजकल हर किसी का बैंक में अकाउंट जरुर होता है, लोग अपने पैसों को सुरक्षित रखने और लेनदेन करने के लिए बैंक में अपना खाता खुलवाते हैं, लेकिन जिस खाते को दो या दो से अधिक व्यक्ति मिलकर एक साथ खुलवाते हैं या जिसके दो मालिक होते हैं उसे ज्वाइंट अकाउंट कहते हैं। 

ज्यादातर पतिपत्नी, मातापिता, माता बच्चे, बिजनेस पार्टनर आपस में मिलकर ज्वॉइंट अकाउंट खुलवाते हैं। आइए जानते हैं कैसे खुलता है और इसके फायदे ।

ज्वॉइंट अकाउंट से मिलते हैं लाभ

ज्वॉइंट अकाउंट खुलवाने से मैनेजमेंट आसान हो जाता है। अगर पतिपत्नी का ज्वॉइंट अकाउंट है तो वो दोनों आसानी से खाते से पैसे निकाल और जमा कर सकते हैं। या कभी को एमरजेंसी की स्थिति बने तो पैसे निकासने में एक की उपस्थिति काफी होगी। आइए जानें क्या हैं फायदे।

1. घर का किराया, बिजलीपानी के बिल, बच्चों की स्कूल फीस और ईएमआई जैसे साझा खर्चों का भुगतान एक ही जगह से आसानी से किया जा सकता है।

2. आपातकालीन स्थिति में ‘Either or Survivor’ जैसे खातों में जरूरत पड़ने पर कोई भी खाताधारक बिना किसी बाधा के तुरंत पैसे निकाल सकता है।

3. सभी खाताधारकों को ट्रांजेक्शन की पूरी जानकारी मिलती है, जिससे पैसों के लेनदेन में पारदर्शिता बनी रहती है।

4. किसी खाताधारक की मृत्यु होने की स्थिति में, बचा हुआ पैसा लंबी वसीयत या कानूनी प्रक्रियाओं के बिना दूसरे जीवित सहमालिक को आसानी से मिल जाता है।

5. बच्चों द्वारा बुजुर्ग मातापिता के साथ संयुक्त खाता रखने से उनके बिलों का भुगतान और बैंकिंग कामकाज संभालना आसान और सुरक्षित हो जाता है।

6. घर खरीदने, गाड़ी लेने या छुट्टियों की योजना बनाने जैसे बड़े लक्ष्यों के लिए दोनों मिलकर आसानी से बचत कर सकते हैं। 

कैसे खोले सकते हैं ज्वॉइंट अकाउंट
?

1. पहले बैंक चुने कि किस बैंक में खाता खुलवाना है। फिर बैंक जाएं वहां से  Joint Account Opening Form लेकर जरुरी जानकारी भरें।

2. फॉर्म के साथ सभी खाताधारकों के आधार कार्ड, फोटो, पैन कार्ड की फोटोकॉपी और फोटो संलग्न करें।

3. सिग्नेचर कार्ड पर सभी खाताधारकों के हस्ताक्षर होंगे। इसके बाद बैंक आपका जॉइंट अकाउंट एक्टिव कर देगा।

 

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY