गुरुवार, 8 अक्टूबर 2026 ब्रेकिंग
Delhi Sharab Dukan Closed: दिल्ली में दो दिन बंद रहेंगी शराब दुकानें, 10 अक्टूबर के प्रोटेस्ट से पहले पुलिस अलर्ट, जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की अनुमति नहीं​ | दिवाली पर हवाई सफर करने वालों को बड़ा झटका, इतना महंगा हुआ किराया, बढ़ गया फ्यूल सरचार्ज​ | GST Council Decisions: जीएसटी में अफसरों की गिरफ्तारी का अधिकार खत्म, मुकदमे की सीमा हुई ₹5 करोड़, जुर्माना राशि घटाकर ₹10 हजार की​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

कारसेवकों के खून से रंगे हैं हाथ, इसलिए नहीं किए रामलला के दर्शन, अखिलेश के अयोध्या दौरे पर ब्रजेश पाठक का हमला​

उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने मथुरा में दीनदयाल धाम में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव पर हमला बोला. उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी के नेताओं के कार सेवकों के खून से हाथ रंगे हुए हैं इसलिए वह अयोध्या गए और राम लला के दर्शन नहीं किए. […]

उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने मथुरा में दीनदयाल धाम में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव पर हमला बोला. उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी के नेताओं के कार सेवकों के खून से हाथ रंगे हुए हैं इसलिए वह अयोध्या गए और राम लला के दर्शन नहीं किए.

उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी को सनातन धर्म से कुछ लेनादेना नहीं है, वह सिर्फ तुष्टिकरण की राजनीति करते हैं, समाजवादी पार्टी के नेताओं के दुखों हाथ कर सेवकों की खून से रंगीन हुए हैं, वह कैसे जा सकते हैं वह सिर्फ वोट पॉलिटिक्स कर सकते हैं.

चुनाव जीतें तो आयोग अच्छा, हारें तो खराब… बोले डिप्टी सीएम

सवाल किया के चुनाव आयोग को लेकर विपक्ष हमलावर है तो ने कहा कि यह लोग जब चुनाव जीत जाते हैं तो कोई हल्ला नहीं करते. ये लोग केरल में जीते, तमिलनाडु और हिमाचल में जीत गए तो चुनाव आयोग अच्छा था और हार जाते हैं तो चुनाव आयोग बेकार है.

उन्होंने कहा कि विपक्ष को पता है कि आगामी 2027 के विधान सभा चुनाव होने वाले है, विपक्ष की लुटिया डूबने वाली है हार के बाद अपने चेहरे को छुपाने के लिए यह लोग फिर से षड्यंत्र रच रहे हैं.

मथुरा में अखिलेश पर बरसे ब्रजेश पाठक

उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता किसान, युवा, गरीब और बुजुर्गों को पूरा सम्मान और विकास के अवसर देना है. उन्होंने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के एकात्म मानव दर्शन और अंत्योदय की विचारधारा को सरकार की सभी योजनाओं का केंद्र बिंदु बताया.

वहीं. मीडिया से रूबरू होते हुए डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने कहा कि सबसे पहले हम पंडित दीनदयाल को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हैं. हमारी सरकार विकास को धरातल पर उतर रही है. हर किसान को किसान सम्मान निधि, लोगों को पक्का मकान, 5 लाख तक के इलाज की गारंटी सहित सैकड़ों योजनाओं से जोड़ा जा रहा है, जिससे गरीब आम जनमानस को लाभ पहुंचाया जा रहा है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY