गुरुवार, 8 अक्टूबर 2026 ब्रेकिंग
नोएडा श्रमिक आंदोलन: हाई कोर्ट ने सत्यम वर्मा केस में यूपी सरकार से पूछा- ‘आंदोलनजीवी’ शब्द कहां से आया?​ | IND vs NZ : न्यूजीलैंड दौरे पर टीम इंडिया का चौंकाने वाला प्लान! एक नहीं, दो वनडे टीमों का हो सकता है चयन, सामने आई बड़ी वजह​ | Nana Patekar Death: ‘शेखर टुनाइट’ में जाने वाले थे नाना पाटेकर, शो पोस्टपोन होने पर शेखर सुमन बोले- काश ऐसा न हुआ होता​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Business

दिवाली पर हवाई सफर करने वालों को बड़ा झटका, इतना महंगा हुआ किराया, बढ़ गया फ्यूल सरचार्ज​

फेस्टिव सीजन में फ्लाइट की सफर करने वालों को महंगाई का झटका लगेगा. देश की प्रमुख विमान कंपनियों ने हवाई किराए में फ्यूल सरचार्ज को बढ़ाने का ऐलान किया है. दो दिन पहले इंडिगो ने फ्यूल सरचार्ज में बढ़ोतरी की थी. अब एअर इंडिया, एअर इंडिया एक्सप्रेस और अकासा एयर ने फ्यूल सरचार्ज बढ़ाने का […]

फेस्टिव सीजन में फ्लाइट की सफर करने वालों को महंगाई का झटका लगेगा. देश की प्रमुख विमान कंपनियों ने हवाई किराए में फ्यूल सरचार्ज को बढ़ाने का ऐलान किया है. दो दिन पहले इंडिगो ने फ्यूल सरचार्ज में बढ़ोतरी की थी. अब एअर इंडिया, एअर इंडिया एक्सप्रेस और अकासा एयर ने फ्यूल सरचार्ज बढ़ाने का फैसला किया है. कंपनियों ने यह फैसला एविएशन टर्बाइन फ्यूल की कीमतों में लगातार हो रही बढ़ोतरी को देखते हुए लिया है. नई दरें 9 अक्तूबर से लागू हो जाएंगी, जिसके बाद यात्रियों के कुल हवाई किराये पर पड़ना तय है.

कंपनियों के मुताबिक, पिछले कुछ महीनों में भूराजनीतिक घटनाक्रम और दुनियाभर में ऊर्जा बाजार पर दबाव के कारण ATF की कीमतों में उतारचढ़ाव रहा है. हालिया बढ़ोतरी से एयरलाइंस की लागत बढ़ गई है. एयरलाइन के कुल खर्च में ईंधन की बड़ी हिस्सेदारी होती है. नया फ्यूल सरचार्ज बढ़ी हुई ईंधन लागत का कुछ हिस्सा पूरा करने में मदद करेगा. इससे दोनों एयरलाइंस अपने अलगअलग रूट पर उड़ानों की सेवाएं जारी रख सकेंगी.

एयर इंडिया एक्सप्रेस के लिए नया सरचार्ज 9 अक्टूबर रात 12 बजे से की गई नई बुकिंग पर लागू होगा. वहीं एयर इंडिया के लिए यह 9 अक्टूबर सुबह 11 बजे से की गई नई बुकिंग पर लागू होगा. सरचार्ज की रकम उड़ान के रूट और दूरी के हिसाब से अलगअलग होगी.

घरेलू उड़ानों पर कितना फ्यूल सरचार्ज लगेगा?

एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस ने एक तरफ की घरेलू उड़ानों के लिए फ्यूल सरचार्ज 400 रुपये से 1,200 रुपये के बीच तय किया है. यह रकम उड़ान की दूरी के आधार पर होगी. वहीं अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर भी सरचार्ज 55 से 215 अमेरिकी डॉलर तक चार्ज लगेगा. यानी ATF की बढ़ती कीमतों का असर अब घरेलू और कुछ अंतरराष्ट्रीय हवाई यात्राओं के किराये पर भी दिखाई देगा.

अकासा एयर ने इतना बढ़ाया फ्यूल सरचार्ज

अकासा एयर एयरलाइन के मुताबिक, नया फ्यूल सरचार्ज 9 अक्टूबर 2026 की रात 12:01 बजे से की गई सभी नई बुकिंग पर लागू होगा. नए नियम के तहत घरेलू उड़ानों में यात्रियों को यात्रा की दूरी के हिसाब से 375 रुपये से 1,150 रुपये तक एक्स्ट्रा फ्यूल सरचार्ज देना होगा. वहीं, अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए अकासा एयर ने छह देशों/डेस्टिनेशन पर 2,500 रुपये का फ्यूल सरचार्ज तय किया है. यानी इन रूट पर टिकट बुक करने वाले यात्रियों को टिकट की सामान्य कीमत के अलावा 2,500 रुपये एक्स्ट्रा देने होंगे.

इंडिगो ने इतना बढ़ाया चार्ज

इंडिगो ने भी 6 अक्टूबर 2026 की रात 12:01 बजे से की गई नई बुकिंग पर फ्यूल चार्ज बढ़ा दिया है. घरेलू उड़ानों पर दूरी के हिसाब से 375 रुपये से 1,300 रुपये तक फ्यूल चार्ज लगेगा. वहीं अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर यह चार्ज रूट के अनुसार 1,000 रुपये से 10,000 रुपये तक होगा. यूरोप के लिए सबसे ज्यादा 10,000 रुपये चार्ज तय किया गया है. इंडिगो ने कहा कि यात्रियों पर असर कम रखने के लिए चार्ज में बढ़ोतरी वास्तविक ईंधन लागत से कम रखी गई है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY