गुरुवार, 8 अक्टूबर 2026 ब्रेकिंग
जिस खेल से नाना पाटेकर का बचपन जुड़ा था, उसी में विराट कोहली ने जीत लिया दिल, दिग्गज अभिनेता की ये बात जानकर चौंक जाएंगे​ | Nana Patekar Funeral: 9 से 10 बजे होगा नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार, राजकीय सम्मान के साथ दी जाएगी अंतिम विदाई​ | 80 हजार बैठकें, 43 बिरादरियों पर फोकस… UP चुनाव से पहले BJP-RSS का ‘सर्व समाज’ मास्टरप्लान​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

Former Judges Support EC-SIR: चुनाव आयोग और SIR के समर्थन में आए 42 पूर्व जज, बिना सबूत ‘वोट चोरी’ के आरोपों पर उठाए सवाल​

Former Judges Support ECSIR: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ देशभर में जारी विरोध प्रदर्शनों के बीच देशभर के 42 पूर्व जजों की एक चिट्ठी सामने आई है। देश के 42 पूर्व जजेस ने चुनाव आयोग और मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण की प्रक्रिया का खुलकर समर्थन किया है। साथ ही, चुनावी व्यवस्था […]

Former Judges Support ECSIR: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ देशभर में जारी विरोध प्रदर्शनों के बीच देशभर के 42 पूर्व जजों की एक चिट्ठी सामने आई है।

देश के 42 पूर्व जजेस ने चुनाव आयोग और मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण की प्रक्रिया का खुलकर समर्थन किया है। साथ ही, चुनावी व्यवस्था पर लगाए जा रहे आरोपों को लेकर भी चिंता व्यक्त की है। 

पूर्व जजों ने एक खुले पत्र में कहा कि बिना ठोस प्रमाण के बारबार चुनावी गड़बड़ी और ‘वोट चोरी’ जैसे आरोप लगाने से लोकतांत्रिक संस्थाओं की विश्वसनीयता प्रभावित हो सकती है। 

इससे चुनाव प्रक्रिया के प्रति आम जनता का भरोसा कमजोर पड़ने की आशंका है।

आलोचना सबका अधिकार, लेकिन बिना प्रमाण अनुचित

चिट्ठी में पूर्व जजों ने SIR को मतदाता सूची की शुद्धता बनाए रखने के लिए कानून के तहत निर्धारित प्रक्रिया बताया। 

उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में संवैधानिक संस्थाओं की आलोचना करना सभी का अधिकार है, लेकिन बिना प्रमाण उनकी प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाना उचित नहीं है।

आपत्तियोंशिकायतों के लिए कानूनी सहारा लिया जाए

पूर्व जजों ने राजनीतिक दलों से अपील की कि चुनाव संबंधी आपत्तियों और शिकायतों को उठाने के लिए कानूनी एवं संवैधानिक प्रक्रियाओं का सहारा लिया जाए। 

उन्होंने निष्पक्ष चुनाव और लोकतांत्रिक संस्थाओं पर जनता का विश्वास बनाए रखने की जरूरत पर जोर दिया।

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY