गुरुवार, 8 अक्टूबर 2026 ब्रेकिंग
Bhopal Crime News: ‘दृश्यम 3’ देखकर निकला डॉक्टर, 2 घंटे बाद पूर्व प्रेमिका पर चला दी एयरगन; फिर खुद को मारी गोली​ | दूसरे T20 से पहले टीम इंडिया में बड़ा उलटफेर! वैभव सूर्यवंशी की होगी एंट्री, इस धाकड़ खिलाड़ी की छुट्टी तय?​ | नोएडा श्रमिक आंदोलन: हाई कोर्ट ने सत्यम वर्मा के खिलाफ NSA पर यूपी सरकार से पूछा- आंदोलनजीवी शब्द कहां से आया?​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

80 हजार बैठकें, 43 बिरादरियों पर फोकस… UP चुनाव से पहले BJP-RSS का ‘सर्व समाज’ मास्टरप्लान​

उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी और RSS ने अपनी चुनावी रणनीति को जमीन पर उतारना शुरू कर दिया है. संघ, बीजेपी और सहयोगी संगठनों की बैठकों का दौर जारी है. इन बैठकों में चुनावी तैयारियों के साथसाथ संगठन के भीतर की नाराजगी और कार्यकर्ताओं की शिकायतों पर भी चर्चा हुई. […]

उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी और RSS ने अपनी चुनावी रणनीति को जमीन पर उतारना शुरू कर दिया है. संघ, बीजेपी और सहयोगी संगठनों की बैठकों का दौर जारी है. इन बैठकों में चुनावी तैयारियों के साथसाथ संगठन के भीतर की नाराजगी और कार्यकर्ताओं की शिकायतों पर भी चर्चा हुई. सूत्रों के अनुसार हाल में ही यूपी के सुल्तानपुर में हुई समन्वय बैठक में जमीनी कार्यकर्ताओं की नाराजगी प्रमुखता से सामने आई. कार्यकर्ताओं की शिकायत है कि सरकार के विभिन्न निकायों, आयोगों और संस्थाओं में उन्हें अपेक्षित प्रतिनिधित्व नहीं मिला और कई जगह उन्हें नजरअंदाज किए जाने का भाव रहा है.

नगर पालिका जैसे स्थानीय निकायों में नॉमिनेशन कोटे में देरी को लेकर भी कार्यकर्ताओं के बीच असंतोष की बात सामने आई. सूत्रों के मुताबिक कार्यकर्ताओं की शिकायतों को सुनने के बाद संघ के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने साफ संदेश दिया कि फिलहाल आपसी शिकायतों और मतभेदों पर चर्चा का समय नहीं है.

2027 का चुनाव बेहद महत्वपूर्ण है. संगठन के सामने फिलहाल सबसे बड़ी प्राथमिकता चुनाव की तैयारी और बीजेपी के संगठन को मजबूत करना है, जो भी समस्याएं हैं, उनका समाधान चुनाव के बाद किया जाएगा. अभी पूरा फोकस चुनाव पर होना चाहिए.

“सर्व समाज बैठक” पर फोकस

संघ ने के साथ बैठक में “सर्व समाज बैठक” पर फोकस किया है और चुनाव से पहले हर एक जाति वर्ग और समुदाय तक गहरी पैठ बनाने की रणनीति बनाई है. सर्व समाज बैठक के तहत पूरे उत्तर प्रदेश में लगभग 80000 बैठक के आयोजित की जाएंगी.

पूरे उत्तर प्रदेश में संघ ने लगभग 42 से 43 बिरादरियों की पहचान किया है. इनके बीच जाकर संघ को और बीजेपी के कार्यकर्ताओं को स्पर्श करना है. बीजेपी शक्ति केंद्र स्तर पर अलगअलग बिरादरियों की बैठक करेगी. गौरतलब है की 3 से 5 बूथों के समूह को शक्ति केंद्र कहते हैं.

शहरी क्षेत्र में सर्व समाज बैठकों को ड्राइंग रूम बैठक का नाम दिया गया है. इसके अलावा ग्रामोदय से बूथोदय की रणनीति भी बनाई गई है. इसी रणनीति के तहत संघबीजेपी ने कनेक्ट एजेंडा पर फोकस करते हुए कई योजनाएं बनाई हैं. इन योजनाओं के तहत अगले चार महीनों में वैचारिक संगठनों को जमीन पर काम करने की रणनीति बनाई गई है.

सर्व समाज बैठक से गांवगांव पहुंचेगा संगठन

जनस्पर्श अभियान के तहत गांवगांव जाकर आम वोटर, लाभार्थियों और कमजोर वर्गों से सीधा संपर्क स्थापित किया जाएगा. साथ ही पारंपरिक वोटरों, स्थानीय लोगों और कार्यकर्ताओं की नाराजगी सुनना और उसका समाधान तलाशना कि योजना बनाई गई है.

जनजागरण अभियान के तहत योगी सरकार द्वारा किए गए डेवलपमेंट, वेलफेयर स्कीम और गवर्नेंस के काम को गांवगांव तक पहुंचाने की योजना बनाई गई है. इस के साथ ही संगठनसंवाद अभियान चलाकर कार्यकर्ताओं, स्थानीय नेताओं और विधायकों के बीच coordination मजबूत करना और सरकारसंगठन के communication gap को कम करने की योजना बनाई गई है.

सर्व समाज के जरिए वोटरों से सीधा संपर्क

यूपी के ग्रामीण इलाकों को मूल में रखकर ग्रामस्पर्श अभियान चलाकर बीजेपी के समर्थन बेस को बढ़ाने की रणनीति भी बनाई गई है. इसके साथ ही गांव से लेकर बूथ और शक्ति केंद्र तक संगठन को सक्रिय और मजबूत करने की राजनीति बनाई गई है.

इस पूरे अभियान को सिर्फ कागजों तक सीमित नहीं रखने के लिए समग्र रूप से मॉनिटरिंग सिस्टम पर भी जोर दिया जा रहा है. ग्राउंड लेवल की गतिविधियों को तीन स्तर के व्हाट्सएप ग्रुप और पार्टी के अपने ऐप सरल के जरिए realtime track करने की व्यवस्था की गई है. इसकी मॉनिटरिंग सबसे पहले जिला स्तर होगी और उसके ऊपर लखनऊ स्थित वार रूम से इसकी निगरानी की जाएगी.

यानी आगामी विधानसभा चुनाव का पूरा फोकस गांव तक सरकार का काम काज पहुंचना, जनता तक संगठन की पहुंच बढ़ाना, कार्यकर्ता के सम्मान को उठाना और बूथ स्तर पर पूरी ताकत के साथ काम करने की बनाई गई है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY