मंगलवार, 6 अक्टूबर 2026 ब्रेकिंग
IND vs NZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ 5 टी20 के लिए टीम इंडिया का हुआ ऐलान, भुवनेश्वर कुमार की 4 साल बाद वापसी, बाहर हुए ये खिलाड़ी​ | चीन से भारत आ रहे फार्मा ऑर्डर! छोटी दवा कंपनियों की खुली किस्मत, पर क्या रोड़ा बनेगी लागत?​ | ‘पाकिस्तानेश्वर महादेव’ से ‘सिंधु गंगेश्वर’ तक… काशी के शिव मंदिर के नाम पर क्यों मचा बवाल?​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

October Health Tips: मौसम बदलते ही इन 4 चीजों का रखें ध्यान, नींद और पाचन रहेगा दुरुस्त​

October Health Tips:अक्टूबर की शुरुआत के साथ मौसम में बदलाव महसूस होने लगा है। दिन में गर्मी और सुबहशाम हल्की ठंड होने के कारण शरीर को मौसम के साथ तालमेल बैठाने में थोड़ा समय लग सकता है। ऐसे में रोज की डाइट, नींद और एक्सरसाइज करके रूटीन में कुछ छोटे बदलाव करना फायदेमंद हो सकता […]

October Health Tips:अक्टूबर की शुरुआत के साथ मौसम में बदलाव महसूस होने लगा है। दिन में गर्मी और सुबहशाम हल्की ठंड होने के कारण शरीर को मौसम के साथ तालमेल बैठाने में थोड़ा समय लग सकता है। ऐसे में रोज की डाइट, नींद और एक्सरसाइज करके रूटीन में कुछ छोटे बदलाव करना फायदेमंद हो सकता है। मौसम बदलने के दौरान कई लोग खानेपीने और सोने के समय को लेकर लापरवाही करने लगते हैं। इसका असर पाचन, नींद और रोजमर्रा की एनर्जी पर पड़ सकता है। इसलिए इस मौसम में अपनी डेली रूटीन को थोड़ा व्यवस्थित रखना जरूरी है।

सुबह की शुरुआत पानी से करें

दिन की शुरुआत पर्याप्त पानी पीकर करना अच्छी आदत है। मौसम ठंडा होने पर अक्सर प्यास कम लगती है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि शरीर को पानी की जरूरत कम हो गई है। दिनभर अपनी प्यास और जरूरत के अनुसार पर्याप्त पानी लेते रहें।

तलाभुना खाना कम करें

मौसम बदलते ही गरमागरम पकौड़े, समोसे और दूसरी तली हुई चीजें खाने का मन बढ़ जाता है। लेकिन बहुत ज्यादा ऑयली और जंक फूड खाने से पाचन से जुड़ी परेशानी हो सकती है। कोशिश करें कि खाने में घर का बना और हल्का भोजन ज्यादा शामिल हो।

सोने और जागने का समय तय रखें

बदलते मौसम में नींद का पैटर्न भी प्रभावित हो सकता है। देर रात तक मोबाइल चलाने और सोने का समय लगातार बदलने से नींद पूरी न होने की समस्या हो सकती है। इसलिए कोशिश करें कि रोज लगभग एक ही समय पर सोएं और सुबह उठें।

रोज थोड़ी एक्सरसाइज करें

फिट रहने के लिए रोजाना हल्की वॉक, स्ट्रेचिंग या अपनी क्षमता के अनुसार एक्सरसाइज की जा सकती है। इससे शरीर एक्टिव रहता है और दिनभर सुस्ती कम महसूस हो सकती है। अगर लंबे समय से एक्सरसाइज नहीं की है तो शुरुआत हल्की गतिविधि से करना बेहतर है।

बदलते मौसम में रूटीन क्यों जरूरी?

मौसम में बदलाव के साथ हमारी रोजमर्रा की आदतें भी बदलती हैं। ऐसे समय पर समय पर खाना, पर्याप्त पानी पीना, अच्छी नींद लेना और शरीर को एक्टिव रखना रोज की रूटीन को बेहतर बनाए रखने में मदद कर सकता है। छोटीछोटी आदतों में बदलाव करके बदलते मौसम के साथ आसानी से तालमेल बैठाया जा सकता है।

 

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY