मंगलवार, 29 सितंबर 2026 ब्रेकिंग
ICICI Prudential Life: FY26 में दिया औसतन ₹15 लाख का डेथ क्लेम​ | 1 अक्टूबर से रेलवे की सख्त चेकिंग, टिकट के साथ ओरिजिनल ID नहीं तो बढ़ सकती है परेशानी​ | सीक्रेट वेडिंग पर Jennifer Winget ने तोड़ी चुप्पी, बताया क्यों छिपाकर रखी थी शादी​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

ललितपुर में युवक ही बेरहमी से हत्या, नशे में युवकों ने पीट-पीटकर ले ली जान; ठेके के सेल्समैन को भी पीटा​

उत्तर प्रदेश के ललितपुर में एक दिल दहाल देने वाली वारदात हुई है. यहां सदर कोतवाली क्षेत्र चौका बाग में अंग्रेजी शराब की दुकान के सामने सोमवार की देर रात पांच युवकों ने मिलकर एक युवक की पत्थरों से कूचकर हत्या कर दी. आरोपियों ने युवक को चाकू से भी गोद डाला. चीख पुकार सुनकर […]

उत्तर प्रदेश के ललितपुर में एक दिल दहाल देने वाली वारदात हुई है. यहां सदर कोतवाली क्षेत्र चौका बाग में अंग्रेजी शराब की दुकान के सामने सोमवार की देर रात पांच युवकों ने मिलकर एक युवक की पत्थरों से कूचकर हत्या कर दी. आरोपियों ने युवक को चाकू से भी गोद डाला. चीख पुकार सुनकर सेल्समैन ने बचाने की कोशिश की तो आरोपियों ने उसकी भी पिटाई की है. इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

जानकारी के मुताबिक अंग्रेजी शराब की दुकान के सामने शराब के नशे में धुत युवकों का किसी बात पर एक अन्य युवक भूपेंद्र अहिरवार से विवाद हो गया. देखते ही देखते इनके बीच मारपीट शुरू हो गई और इसी दौरान पांचों युवकों ने मिलकर भूपेंद्र अहिरवार को पत्थर से कूच डाला. इसके बाद चाकू से वारकर उसे बुरी तरह जख्मी कर दिया. इतने में दुकान में बैठा सेल्समैन दौड़कर आया और युवक को बचाने की कोशिश की, लेकिन आरोपियों ने उसे भी नहीं बख्शा.

अस्पताल में हुई मौत

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल भूपेंद्र को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. अपर पुलिस अधीक्षक कालू सिंह ने बताया कि घटना सोमवार की रात्रि लगभग 9:24 बजे की है. मृत युवक की पहचान भूपेंद्र अहिरवार उर्फ छोटू निवासी मसौरा कला के रूप में हुई है. पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर वारदात से जुड़े सबूत इकट्ठा किए हैं.

पिता ने दर्ज कराई एफआईआर

अपर पुलिस अधीक्षक के मुताबिक मृतक के पिता ने तहरीर दी है. इस तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की धर पकड़ तेज कर दी गई है. उन्होंने बताया कि घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के आधार पर आरोपियों की पहचान करते हुए एक युवक को अरेस्ट किया गया है. वहीं बाकियों की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमों का गठन किया गया है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY