मंगलवार, 6 अक्टूबर 2026 ब्रेकिंग
ट्रैफिक के शोर से परेशान हैं? नोएडा में एलिवेटेड रोड पर 18 करोड़ से लगेगा साउंड बैरियर, इन सेक्टरों को फायदा​ | IND vs WI: 6 6 6 6 4 4 4 4…10 चौके 6 छक्के 16 गेंदों में 76 रन, कप्तान श्रेयस अय्यर ने अकेले ही वेस्टइंडीज को चटाई धुल​ | 300 रुपए की मजदूरी पर विवाद, पेंचकस से 3 कत्ल… देहरादून ट्रिपल मर्डर में प्लंबर अरेस्ट​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

लड़की की ऑनर किलिंग की मिली खबर, श्मशान जाकर पुलिस ने चिता से उतारा शव; 4 महीने बाद होनी थी लव मैरिज​

उत्तर प्रदेश के बरेली में पुलिस ने श्मशान घाट पर एक शव का अंतिम संस्कार रुकवा दिया. नवाबगंज क्षेत्र के एक गांव में प्राइवेट स्कूल की महिला टीचर सुधा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी. पुलिस ने नदी किनारे चिता पर रखे शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा. पुलिस […]

उत्तर प्रदेश के बरेली में पुलिस ने श्मशान घाट पर एक शव का अंतिम संस्कार रुकवा दिया. नवाबगंज क्षेत्र के एक गांव में प्राइवेट स्कूल की महिला टीचर सुधा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी. पुलिस ने नदी किनारे चिता पर रखे शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

20 साल की सुधा एक प्राइवेट स्कूल में बच्चों को पढ़ाती थी. इसके साथ ही वह डीआरएस कॉलेज से बीएससी फाइनल ईयर की पढ़ाई भी कर रही थी. बताया जा रहा है कि अचानक उसके सीने में तेज दर्द हुआ. परिजनों के मुताबिक, उसके पिता काफी देर तक सीना दबाते रहे, लेकिन दर्द कम नहीं हुआ. हालत बिगड़ने पर परिजन उसे निजी अस्पताल ले जाने के लिए निकले, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई.

अंतिम संस्कार की तैयारी के बीच पहुंची पुलिस

सुधा की मौत के बाद परिजन शव को सिंधैया नदी किनारे ले गए. वहां अंतिम संस्कार की तैयारी पूरी कर ली गई और शव को चिता पर रख दिया गया था. इसी दौरान पुलिस को युवती की मौत को लेकर ऑनर किलिंग की सूचना मिली. सूचना मिलते ही नवाबगंज पुलिस मौके पर पहुंच गई.पुलिस ने मुखाग्नि दिए जाने से पहले ही शव को चिता से उठाकर अपने कब्जे में ले लिया.

इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया. पुलिस ने परिवार के लोगों और आसपास के ग्रामीणों से भी घटना के संबंध में जानकारी जुटाई. अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आने के बाद भी मौत की वजह स्पष्ट नहीं हुई है. डॉक्टरों ने बिसरा सुरक्षित रखा है. ऐसे में बिसरा जांच की रिपोर्ट के बाद ही मौत की असली वजह सामने आने की उम्मीद है. फिलहाल पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखकर जांच कर रही है.

4 महीने बाद होनी थी लव मैरिज

बताया जा रहा है कि सुधा का पड़ोस के गांव जमुनियां निवासी एक युवक से प्रेम संबंध था. दोनों का 23 फरवरी 2027 को प्रेम विवाह होना था विवाह की तारीख तय होने के कुछ महीने पहले ही सुधा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. इसी वजह से मामले को लेकर गांव में तरहतरह की चर्चाएं हैं.

परिजनों के मुताबिक, घर में रोटी और फूलगोभी की सब्जी बनी थी. सुधा ने अपने मातापिता और छोटे भाई प्रियांश के साथ खाना खाया था. इसके बाद परिवार के सभी लोग सो गए. रात में अचानक सुधा के सीने में दर्द हुआ और कुछ ही देर में उसकी हालत बिगड़ गई. ग्रामीणों के मुताबिक, सुधा की बड़ी बहन ने भी प्रेम विवाह किया था. बताया जा रहा है कि इसके बाद उसका मायके आनाजाना बंद हो गया था.

पुलिस इस पारिवारिक पहलू की भी जानकारी जुटा रही है. और यह भी पता कर रही है . यह कही ऑनर किलिंग तो नहीं है. इसके साथ ही सुधा की मौत से पहले उसके मोबाइल पर किन लोगों से बातचीत हुई थी, आखिरी कॉल किससे हुई और किससे कितनी देर बात हुई, प्रेम विवाह की तारीख तय होने के कारण मोबाइल कॉल डिटेल और चैट की जांच से भी पुलिस को अहम जानकारी मिल सकती है.

फिलहाल पोस्टमार्टम में मौत का कारण स्पष्ट नहीं होने के बाद बिसरा सुरक्षित रखा गया है. पुलिस का कहना है कि जांच और आगे आने वाली रिपोर्ट के आधार पर ही मौत की सही वजह स्पष्ट हो सकेगी. पूरे मामले में बरेली से एसएसपी अनुराग आर्य का कहना है. कि शब को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया था. पूरे मामले में जांच की जा रही है जांच में जो भी सामने आएगा उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY