मंगलवार, 6 अक्टूबर 2026 ब्रेकिंग
IND vs WI : जिसका था सबसे ज्यादा इंतजार, उसी पर चली कैंची! भारत-वेस्टइंडीज मैच से पहले बड़ा फैसला​ | कबाब-पराठे की दुकान से अतीक अहमद के खास शूटर तक… उमेश पाल हत्याकांड वाले अरमान बिहारी की कहानी, गुड्डू मुस्लिम बना था कड़ी​ | बार-बार टैक्स बदलने का झंझट खत्म! साल में सिर्फ एक बार बदलेंगी जीएसटी दरें, ये रहा काउंसिल का पूरा प्लान​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

Azamgarh BJP Office Fight: आजमगढ़ BJP कार्यालय में जिलाध्यक्ष ध्रुव सिंह और नेता ज्ञानु सिंह में चले लात-घूंसे, नाम न लेने पर हुआ मचा बवाल​

Azamgarh BJP Office Fight: उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ स्थित भाजपा कार्यालय में विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर चल रही बैठक के दौरान विवाद इतना बढ़ गया कि दो गुट आमनेसामने आ गए।  आरोप है कि भाजपा जिलाध्यक्ष ध्रुव सिंह और पार्टी नेता ज्ञानु सिंह के समर्थकों के बीच जमकर मारपीट हुई। बताया जा रहा है […]

Azamgarh BJP Office Fight: उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ स्थित भाजपा कार्यालय में विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर चल रही बैठक के दौरान विवाद इतना बढ़ गया कि दो गुट आमनेसामने आ गए। 

आरोप है कि भाजपा जिलाध्यक्ष ध्रुव सिंह और पार्टी नेता ज्ञानु सिंह के समर्थकों के बीच जमकर मारपीट हुई। बताया जा रहा है कि बैठक के दौरान संबोधन में ज्ञानु सिंह का नाम नहीं लिए जाने को लेकर विवाद शुरू हुआ। 

कहासुनी के बाद मामला धक्कामुक्की और फिर मारपीट तक पहुंच गया। इस दौरान कार्यालय में मौजूद कई भाजपा कार्यकर्ता तमाशबीन बने रहे।

जिला प्रभारी ने बीचबचाव कर समझौता कराया

बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष और जिला प्रभारी डॉ. धर्मेंद्र सिंह, एमएलसी समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद थे। हालात बिगड़ने पर डॉ. धर्मेंद्र सिंह ने बीचबचाव कर दोनों पक्षों को कार्यालय से बाहर कराया।

मामले को लेकर प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जिला प्रभारी डॉ. धर्मेंद्र सिंह की प्रतिक्रिया भी सामने आई है।

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY