Haridwar New Train: में रेल कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने की दिशा में केंद्र सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। रेलवे मंत्रालय ने हरिद्वार के लिए तीन महत्वपूर्ण रेल सेवाओं को मंजूरी दी है। इनमें बांद्रा टर्मिनसदिल्ली सराय रोहिल्ला गरीब रथ एक्सप्रेस का हरिद्वार तक विस्तार और हरिद्वार से वेरावल व ओखा के लिए दो नई एसी एक्सप्रेस ट्रेनें शामिल हैं। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने पत्र के माध्यम से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को इसकी जानकारी दी है।

इन तीन रेल सेवाओं को मिली मंजूरी
के फैसले के तहत बांद्रा टर्मिनसदिल्ली सराय रोहिल्ला गरीब रथ एक्सप्रेस का विस्तार अब हरिद्वार तक किया जाएगा। इसके अलावा हरिद्वारवेरावल एसी एक्सप्रेस और हरिद्वारओखा एसी एक्सप्रेस के संचालन को भी मंजूरी दी गई है। इन सेवाओं के शुरू होने से हरिद्वार की देश के प्रमुख शहरों और धार्मिकपर्यटन स्थलों से रेल कनेक्टिविटी और मजबूत होने की उम्मीद है।
सीएम धामी ने जताया आभार
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस फैसले के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की धार्मिक, पर्यटन और आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा देने में बेहतर रेल कनेक्टिविटी की अहम भूमिका है।
सीएम धामी ने कहा कि केंद्र सरकार के सहयोग से प्रदेश में रेल सेवाओं का लगातार विस्तार हो रहा है। नई रेल सेवाओं से उत्तराखंड आने वाले तीर्थयात्रियों और पर्यटकों के साथसाथ व्यापारियों, विद्यार्थियों और आम यात्रियों को भी सुविधा मिलेगी। हरिद्वार धार्मिक पर्यटन का प्रमुख केंद्र होने के साथ उत्तराखंड के लिए महत्वपूर्ण परिवहन केंद्र भी है। ऐसे में इन नई सेवाओं को प्रदेश की कनेक्टिविटी के लिहाज से अहम माना जा रहा है।
ये भी पढ़ें: