रविवार, 4 अक्टूबर 2026 ब्रेकिंग
गोरखपुर में कुर्सी पर बैठने को लेकर विवाद में मारपीट, एक्शन में SP प्रमुख अखिलेश, भंग की कार्यकारिणी​ | BJP Rajya Sabha Candidates List: बीजेपी ने राज्यसभा के लिए दो उम्मीदवारों का किया ऐलान, उत्तराखंड से दिनेश आर्य और बंगाल से कोयल मल्लिक को टिकट​ | लंबे बाल और दाढ़ी कटवाई, अपनाया सामान्य सात्विक वेश; गरबीली शरण ने क्यों बदली वेशभूषा?​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

भारत को हराने के बाद शे होप ने किया खुलासा कहा धोनी की मदद से टीम इंडिया को उसी के घर में दी शिकस्त​

Shai Hope: भारत और वेस्टइंडीज के बीच 3 अक्टूबर को न्यू चंडीगढ़ में 3 मैचों की वनडे सीरीज का तीसरा और अंतिम मैच खेला गया. भारतीय टीम ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. भारतीय टीम ने 351 रन बनाए, जिसके जवाब में वेस्टइंडीज की टीम ने शे होप के तूफानी शतक […]

Shai Hope: भारत और वेस्टइंडीज के बीच 3 अक्टूबर को न्यू चंडीगढ़ में 3 मैचों की वनडे सीरीज का तीसरा और अंतिम मैच खेला गया. भारतीय टीम ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. भारतीय टीम ने 351 रन बनाए, जिसके जवाब में वेस्टइंडीज की टीम ने शे होप के तूफानी शतक की बदौलत मैच को 10 गेंद पहले ही अपने नाम कर लिया.

भारतीय टीम को उसके घर में ही हराने के बाद शे होप ने भारत को हराने की वजह का खुलासा किया है. शे होप ने कहा कि उन्होंने महेंद्र सिंह धोनी से सीख लेकर टीम इंडिया को उसके घर में ही मात दी है.

Shai Hope ने कहा धोनी से सीख भारत को दी शिकस्त

शे होप ने वेस्टइंडीज की जीत में अहम रोल निभाया. उन्होंने 143 गेंदों पर 17 चौके और तीन छक्कों की मदद से नाबाद 162 रनों की पारी खेली. अपनी पारी के लिए विंडीज के कप्तान को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया. मैच के बाद शे होप ने बताया कि जब वह विशाल टारगेट का पीछा कर रहे थे तब उन्हें धोनी की बात याद आई.

वेस्टइंडीज के कप्तान शे होप ने कहा कि

“मेरी महान एमएस धोनी से बात हुई थी. उन्होंने मुझसे कहा था कि आपके पास हमेशा उससे ज्यादा समय होता है, जितना आप सोचते हैं. इसलिए हमने चेज को टुकड़ों में हासिल करने की कोशिश की. मुझे पता था कि भारत को पेनल्टी के चक्कर में फील्डर अंदर लाने होंगे इसलिए मैंने धैर्य बनाए रखा.”

भारत को हराने से बेहद खुश हैं शे होप

वेस्टइंडीज के कप्तान होप ने मैच के बाद कहा कि

” मुझे लगता है कि हमने तुकड़ों में अच्छी क्रिकेट खेली है. बल्लेबाजों ने अच्छा काम किया. हम निरंतरता हासिल करना चाहते थे और हमारे बल्लेबाज निरंतर रहे. गेंदबाजी के नजरिए से देखा जाए तो उम्मीद है कि हम बेहतर करेंगे.”

 

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY