मंगलवार, 6 अक्टूबर 2026 ब्रेकिंग
Diwali 2026:पटाखों को लेकर क्या हैं नियम?खरीदने और चलाने से पहले जान लें नियम​ | IAF New Chief: एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित होंगे वायु सेना के नए प्रमुख, 31 अक्टूबर से संभालेंगे कमान​ | FASTag Rules: क्या एक FASTag दो गाड़ियों में कर सकते हैं इस्तेमाल? जानें नियम​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

‘गुर्जर से शादी करो…’ इकरा हसन के बयान पर बोले BJP विधायक नंद किशोर, दिया खुला चैलेंज​

गाजियाबाद के लोनी से विधायक नंद किशोर गुर्ज्जर ने सपा सांसद इकरा हसन को लेकर एक बड़ा और विवादित बयान दिया है. उन्होंने सपा सांसद को चैलेंज करते हुए कहा कि गुर्ज्जर की बेटी हो तो गुर्जर से शादी करो, फिर वह भी उन्हें अपने समाज का मान लेंगे. सहारनपुर एक कार्यक्रम में पहुंचे बीजेपी […]

गाजियाबाद के लोनी से विधायक नंद किशोर गुर्ज्जर ने सपा सांसद इकरा हसन को लेकर एक बड़ा और विवादित बयान दिया है. उन्होंने सपा सांसद को चैलेंज करते हुए कहा कि गुर्ज्जर की बेटी हो तो गुर्जर से शादी करो, फिर वह भी उन्हें अपने समाज का मान लेंगे. सहारनपुर एक कार्यक्रम में पहुंचे बीजेपी विधायक ने कहा कि केवल वोट हासिल करने के लिए अनर्गल प्रलाप करने की जरूरत नहीं है.

इससे पहले सपा सांसद इकरा हसन ने एक गुर्जर बाहुल्य इलाके में लोगों से अपील की थी. उन्होंने कहा था कि वह भी उनकी बेटी हैं. बल्कि उन्होंने भीड़ से पूछा था कि क्या वह वह उनकी बेटी नहीं हैं? इकरा हसन के इसी बयान जवाब में विधायक नंद किशोर कहा कि वोट पाने के लिए वो रिश्ते जोड़ रही हैं. यदि वह सही में गुर्जर समाज की बेटी हैं तो गुर्जर के बेटे से शादी करें. फिर वह भी मान लेंगे.

शादी में करेंगे मदद

नंद किशोर गुर्जर ने कहा कि यहां की सांसद दावे से कहती हैं कि वो गुर्जर हैं. उन्हें भी कोई ऐतराज नहीं है, लेकिन वह किसी गुर्जर से शादी करें तो ही वह मानेंगे. बल्कि गुर्जर समाज उन्हें अपनी बेटी मान लेगा. उन्होंने कहा कि गुर्जरों में नेता हैं, आईएएस और आईपीएस के अलावा डॉक्टरइंजीनियर भी हैं. वह एक बार पहल करें, वह खुद आगे बढ़कर उनकी शादी में मदद करेंगे.

वोट लेने के लिए बना रही रिश्ते

बीजेपी विधायक ने कैराना सांसद इकर हसन पर वोट पाने के लिए रिश्ते बनाने का आरोप लगाया. कहा कि इससे उनका कोई भल नहीं होने वाला है. यदि वह वास्तव में गुर्जर समाज की बेटी हैं तो उन्हें गुर्जर क्या, किसी भी हिंदू से शादी कर दिखाना होगा. उन्होंने कहा कि वोट लेने के लिए वह रिश्ते जोड़ने की कोशिश कर रही है, उन्होंने पहले भी ऐसा किया है, लेकिन बाद में राजनीतिक सुर बदल जाते हैं.

विवादित बयान से सुर्खियों में नंदकिशोर गुर्जर

नंदकिशोर गुर्जर का यह कोई पहला विवादित बयान नहीं है. बल्कि वह अपने विवादित बयानों की वजह से ही सुर्खियों में रहते हैं. अभी हाल में उनका एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ था, जिसमें वह कह रहे हैं कि जो वंदे मातरम गाएगा, जय श्रीराम कहेगा, हर हर महादेव कहेगा वो ही अच्छा है. जो यहां मक्कारी करेगा, उसको हम ठीक करेंगे. इस वीडियो पर काफी प्रतिकिया आई थी.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY