शनिवार, 3 अक्टूबर 2026 ब्रेकिंग
Donald Trump Announce: डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा चुनावी ऐलान, बोले- हर नागरिक को देंगे 4.2 लाख रुपए​ | UP Home Guard Result: यूपी होमगार्ड भर्ती में 41,424 कैंडिडेट्स का सिलेक्शन, ऐसे देखें लिस्ट​ | छोटे शहरों में खुल रहे गोल्ड स्टोर, मेट्रो सिटीज में स्पेस की कमी बनी बड़ी वजह​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

लहंगा-घाघरा छोड़िए…गरबा-डांडिया के लिए क्रिएट करें फ्यूजन लुक्स, ये रहे आउटफिट के आइडिया​

डांडिया या फिर गरबा नाइट के लिए आप लहंगा और घाघरा की बजाय एक हल्का एम्ब्रॉयडर्ड लॉन्ग स्कर्टटॉप कैरी कर सकती हैं. इसके लिए मृणाल ठाकुर के इस लुक से आइडिया लिया जा सकता है. उन्होंने कट स्लीव, राउंड नेक का टॉप कैरी किया है, जिसमें डोरी और फ्रिंज की डिटेलिंग इसे खास बनाती हैं. […]

डांडिया या फिर गरबा नाइट के लिए आप लहंगा और घाघरा की बजाय एक हल्का एम्ब्रॉयडर्ड लॉन्ग स्कर्टटॉप कैरी कर सकती हैं. इसके लिए मृणाल ठाकुर के इस लुक से आइडिया लिया जा सकता है. उन्होंने कट स्लीव, राउंड नेक का टॉप कैरी किया है, जिसमें डोरी और फ्रिंज की डिटेलिंग इसे खास बनाती हैं. इसी के साथ मैचिंग प्लीटेड फैब्रिक का स्कर्ट बढ़िया फ्लेयर क्रिएट कर रहा है.

फ्यूजन लुक की बात करें तो नुसरत भरूचा का ये स्टाइल भी डांडियागरबा नाइट के लिए रीक्रिएट किया जा सकता है, जिसमें आपको डांस करने के दौरान किसी तरह का झंझट महसूस नहीं होगा. आप हैवी वेलवाटम स्टाइल प्लाजो के साथ बेस कोट टॉप कैरी करें. इसमें एक्ट्रेस की तरह पॉकेट्स भी एड कराई जा सकती हैं, जिसमें आप एक्स्ट्रा एसेसरीज कैरी कर सकती हैं.

गरबा और डांडिया के लिए रकुल प्रीत का ये फ्यूजन लुक भी एक अच्छी इंस्पिरेशन हो सकता है. उन्होंने ग्रीन कलर का बंधेज प्रिंट हैवी फ्लेयर्ड प्लाजो कैरी किया है, जिसके साथ क्रॉप टॉप और वेलवेट का ब्लेजर इसे कंप्लीट करता है. एक्ट्रेस ने एसेसरीज के साथ लुक को फंकी स्वैग वाला टच दिया है. इससे भी आप आइडिया ले सकती हैं.

रकुल प्रीत का ये दूसरा लुक भी गरबा और डांडिया के लिए परफेक्ट रहेगा. ये भले ही फ्यूजन न हो, लेकिन घाघरा के मुकाबले ज्यादा कंफर्टेबल रहेगा. आप एक्ट्रेस की तरह डबल लेयर वाला अनारकली सूट कैरी कर सकती हैं. इसमें घूमर डालते वक्त भी आपको काफी आसानी होगी और डांस के दौरान इसके फ्लेयर्ड भी देखने में कमाल के लगेंगे.

श्वेता तिवारी का ये लुक काफी पुराना है, लेकिन डांडिया और गरबा जैसे वाइव्रेंट मौके के लिए परफेक्ट फ्यूजन बन सकता है. एक्ट्रेस ने फिटेड जींस कैरी करी है, जिसमें आप अब के हिसाब से  चेंजेस कर सकती हैं, जैसे इसकी जगह आप स्ट्रेट लाइन या फिर वाइड जींस कैरी कर सकती हैं, जिसमें हल्की रिप्ड डिटेलिंग हो.  इसी के साथ एक्ट्रेस जैसा कलरफुल लॉन्ग श्रग, फंकी डिजाइन का हैवी नेकलेस और कलरफुल एसेसरीज कैरी करें. 

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY