शनिवार, 3 अक्टूबर 2026 ब्रेकिंग
UP की सियासत में एक नई पार्टी की एंट्री, वाराणसी में CBI के पूर्व डायरेक्टर ने संभाली कमान​ | Petrol Diesel Price Hike: नायरा एनर्जी ने बढ़ाए दाम, पेट्रोल ₹5 और डीजल ₹3 महंगा​ | मिर्जापुर में भीषण सड़क हादसा, अज्ञात वाहन की टक्कर से दो युवकों की मौत; एक गंभीर​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

UP Home Guard Result: यूपी होमगार्ड भर्ती में 41,424 कैंडिडेट्स का सिलेक्शन, ऐसे देखें लिस्ट​

UP Home Guard Result 2026: उत्तर प्रदेश में होमगार्ड भर्ती का अंतिम परिणाम घोषित कर दिया गया है।  उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने प्रदेश के 75 जिलों में कुल 41,424 पदों के लिए सफल अभ्यर्थियों की चयन सूची जारी की है। उम्मीदवार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट  पर जिलेवार चयन सूची देख सकते […]

UP Home Guard Result 2026: उत्तर प्रदेश में होमगार्ड भर्ती का अंतिम परिणाम घोषित कर दिया गया है। 

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने प्रदेश के 75 जिलों में कुल 41,424 पदों के लिए सफल अभ्यर्थियों की चयन सूची जारी की है। उम्मीदवार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट  पर जिलेवार चयन सूची देख सकते हैं।

होमगार्ड के रिक्त पदों को भरने के लिए बोर्ड ने 18 नवंबर 2025 से ऑनलाइन आवेदन मांगे थे। आवेदन प्रक्रिया के बाद लिखित परीक्षा आयोजित की गई। इसके बाद अभिलेख सत्यापन, शारीरिक मानक परीक्षण और शारीरिक दक्षता परीक्षा समेत भर्ती के अलगअलग चरण पूरे किए गए।

उत्तर प्रदेश होमगार्ड्स के पदों पर एनरोलमेंट 2025 के सम्बन्ध में उ०प्र० पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा सूचना / विज्ञप्ति संख्याः पीआरपीबीबी 02/2025, दिनांक 18.11.2025 प्रकाशित करते हुए प्रदेश के समस्त जनपदों के होमगार्ड्स के कुल 41,424 रिक्त पदों पर…

— Uttar Pradesh Police Recruitment & Promotion Board October 3, 2026

लिखित परीक्षा के अंकों के आधार पर बनी मेरिट लिस्ट

सभी चरणों में सफल अभ्यर्थियों की अंतिम मेरिट लिखित परीक्षा में प्राप्त सामान्यीकृत अंकों के आधार पर तैयार की गई। निर्धारित अधिमानी योग्यता रखने वाले उम्मीदवारों को नियमों के मुताबिक अतिरिक्त अंक भी दिए गए। 

इसके बाद राज्य की आरक्षण नीति के अनुसार जिलेवार चयन सूची तैयार की गई।

41,424 कैंडिडेट्स 8,290 महिलाएं भी शामिल

इस भर्ती के लिए करीब 25.32 लाख आवेदन मिले थे। अंतिम परिणाम में 41,424 अभ्यर्थियों का चयन किया गया है, जिनमें 8,290 महिलाएं भी शामिल हैं। चयनित अभ्यर्थियों के लिए अब आगे की प्रशिक्षण प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

बोर्ड ने सभी 75 जिलों की चयन सूची उपलब्ध करा दी है। अभ्यर्थी अपने जिले की सूची में रजिस्ट्रेशन नंबर के जरिए चयन की स्थिति देख सकते हैं।

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY