शुक्रवार, 2 अक्टूबर 2026 ब्रेकिंग
PSU Stocks: इन 3 सरकारी शेयरों में 48% तक की तगड़ी कमाई का मौका, जेफरीज ने दी हरी झंडी​ | 2032 तक J&K की सड़कों पर दौड़ेंगे 1.40 लाख EV, 900 चार्जिंग साइट होंगी तैयार​ | ये 5 देसी चीजें भी चेहरे को पहुंचा सकती हैं नुकसान, लगाते वक्त रखें इन बातों का ध्यान​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Crime

वकील के चैंबर से खुद फोन कर पुलिस के हत्थे चढ़ा 50 हजार का इनामी ‘सट्टा किंग’, ऐसे हुआ सरेंडर|​

दिल्ली के एक बड़े मामले में सट्टा किंग कहे जाने वाले आरोपी ने खुद पुलिस कंट्रोल रूम को फोन करके अपनी गिरफ्तारी दी है। हैरानी की बात यह है कि उसने यह फोन कड़कड़डूमा कोर्ट में एक वकील के चैंबर से किया था। मंगलवार शाम 4:19 बजे पुलिस कंट्रोल रूम में कॉल आई थी, जिसमें […]

दिल्ली के एक बड़े मामले में सट्टा किंग कहे जाने वाले आरोपी ने खुद पुलिस कंट्रोल रूम को फोन करके अपनी गिरफ्तारी दी है। हैरानी की बात यह है कि उसने यह फोन कड़कड़डूमा कोर्ट में एक वकील के चैंबर से किया था। मंगलवार शाम 4:19 बजे पुलिस कंट्रोल रूम में कॉल आई थी, जिसमें कॉलर ने बताया कि उस पर एक एफआईआर दर्ज है जिसके बारे में उसे कुछ नहीं पता और उसे वॉन्टेड किया गया है। उसने पुलिस को सूचना दी कि वह कड़कड़डूमा कोर्ट में वकील के चैंबर में मौजूद है और वहां पुलिस भेजी जाए।

जांच में इस कॉलर की पहचान मंडावली के ‘सट्टा किंग’ विनय कुमार राय के रूप में हुई। वह प्रीत विहार थाने में 25 मार्च को दर्ज एक एनडीपीएस केस में वॉन्टेड चल रहा था और उसकी गिरफ्तारी पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित था। सूत्रों के मुताबिक, विनय कई महीनों से पुलिस की पकड़ से बाहर चल रहा था। एक अखबार में खबर छपने के बाद उसने सरेंडर के लिए कुछ ‘करीबी’ पुलिसवालों से संपर्क करने की कोशिश की थी, लेकिन कोई तैयार नहीं हुआ। आखिरकार एक ‘अफसर’ की सलाह पर उसने वकील के चैंबर से पीसीआर कॉल कर सरेंडर किया।

पुलिस पूछताछ में एक आरोपी महिला रजिया ने खुलासा किया था कि विनय राय उसका मुंहबोला भाई है और वह वर्ष 2023 से उसके ड्रग्स के कारोबार को फाइनेंस कर रहा था। जांच के दौरान विनय की पत्नी रिचा और रजिया के बीच भारी मात्रा में ऑनलाइन लेनदेन होने का भी खुलासा हुआ है। विनय और उसकी पत्नी रिचा की अग्रिम जमानत याचिकाएं सेशन कोर्ट से लेकर हाई कोर्ट तक खारिज हो चुकी थीं।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि विनय की यह गिरफ्तारी इंटरनेशनल ड्रग्स सिंडिकेट के खिलाफ दर्ज एनडीपीएस मामले के तहत हुई है। इसके अलावा, प्रीत विहार थाने में 24 सितंबर को विनय के क्राइम सिंडिकेट के खिलाफ महाराष्ट्र कंट्रोल ऑफ ऑर्गेनाइज्ड क्राइम एक्ट का मामला भी दर्ज किया गया था। इस मामले में बाद में उसकी गिरफ्तारी की जाएगी और उसकी पत्नी को भी गिरफ्तार किया जा सकता है।

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY