शुक्रवार, 2 अक्टूबर 2026 ब्रेकिंग
जया पाल को बीजेपी OBC मोर्चा में जिम्मेदारी, कौशल किशोर के बेटे को भी मिला पद​ | Carlsberg IPO: टुबोर्ग बियर बनाने वाली कंपनी लाएगी ₹6600 करोड़ का आईपीओ, सेबी से मिली हरी झंडी​ | बिना शुगर, बिना प्रिजर्वेटिव…घर पर बनाएं हेल्दी पीनट बटर, बाजार जैसा क्रीमी स्वाद​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Business

PSU Stocks: इन 3 सरकारी शेयरों में 48% तक की तगड़ी कमाई का मौका, जेफरीज ने दी हरी झंडी​

PSU Stocks: शेयर बाजार में निवेश करने वालों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है. विदेशी ब्रोकरेज फर्म जेफरीज ने भारत की तीन प्रमुख सरकारी कंपनियों के शेयरों में निवेश की सलाह दी है. जेफरीज का मानना है कि इन कंपनियों के शेयरों में आने वाले समय में 35 फीसदी से लेकर 48 फीसदी […]

PSU Stocks: शेयर बाजार में निवेश करने वालों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है. विदेशी ब्रोकरेज फर्म जेफरीज ने भारत की तीन प्रमुख सरकारी कंपनियों के शेयरों में निवेश की सलाह दी है. जेफरीज का मानना है कि इन कंपनियों के शेयरों में आने वाले समय में 35 फीसदी से लेकर 48 फीसदी तक की जबरदस्त तेजी देखने को मिल सकती है. जिन तीन कंपनियों पर ब्रोकरेज ने दांव लगाया है, उनमें हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स , ओएनजीसी और बीपीसीएल के नाम शामिल हैं. आइए विस्तार से समझते हैं कि आखिर इन कंपनियों में ऐसा क्या है जो इन्हें इतना खास बना रहा है.

डिफेंस सेक्टर का सरताज HAL

जेफरीज ने डिफेंस सेक्टर की दिग्गज कंपनी हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स पर ‘Buy’ रेटिंग दी है. ब्रोकरेज ने इस शेयर का टारगेट प्राइस 6,800 रुपये तय किया है. अगर हम इसके 4,604 रुपये के मौजूदा भाव से तुलना करें, तो इसमें करीब 48 फीसदी की तेजी की पूरी गुंजाइश नजर आती है. इस भरोसे के पीछे सबसे बड़ा कारण तेजस की डिलीवरी है.

एचएएल के सीएमडी रवि कोटा ने साफ किया है कि कंपनी तेजस की डिलीवरी को लेकर पूरी तरह से तैयार है. 18 सितंबर 2026 को ही Tejas Mk1 ट्रेनर का कॉन्ट्रैक्ट पूरा हो चुका है. जेफरीज को उम्मीद है कि कंपनी इस साल 10 एयरक्राफ्ट की डिलीवरी कर सकती है, जबकि पहले सिर्फ 5 का अनुमान लगाया गया था. आपको बता दें कि एचएएल की 2.55 लाख करोड़ रुपये की भारीभरकम ऑर्डर बुक में करीब 43 फीसदी हिस्सा अकेले तेजस का ही है.

एनर्जी मार्केट में ONGC का जलवा

सरकारी तेल व गैस कंपनी ओएनजीसी भी जेफरीज की पसंदीदा लिस्ट में शामिल है. ब्रोकरेज ने इसे भी खरीदने की सलाह देते हुए इसका टारगेट 310 रुपये रखा है. फिलहाल ये शेयर 222 रुपये के आसपास है, जिसका सीधा मतलब है कि निवेशकों को करीब 40 फीसदी का मुनाफा हो सकता है.

जेफरीज ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि होर्मुज स्ट्रेट में रुकावटें आ रही हैं, जिससे टैंकरों की लागत बढ़ रही है. बीते सात दिनों में ही कमर्शियल जहाजों की आवाजाही में करीब 10 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है. इसके अलावा फिजिकल और पेपर क्रूड की कीमतों में भी लगभग 16 डॉलर प्रति बैरल का बड़ा अंतर आ गया है. बाजार में फिजिकल क्रूड की कीमत 119 डॉलर प्रति बैरल बताई जा रही है. वहीं, माल ढुलाई का खर्च भी एक हफ्ते के भीतर 7 फीसदी तक बढ़ गया है. इन सभी ग्लोबल हालातों का सीधा फायदा ओएनजीसी को मिलने की उम्मीद है.

रिफाइनिंग मार्जिन से BPCL को सहारा

लिस्ट में तीसरी प्रमुख कंपनी बीपीसीएल है, जिस पर जेफरीज ने दांव लगाने को कहा है. कंपनी का मौजूदा भाव 302 रुपये है, लेकिन ब्रोकरेज ने इसके लिए 410 रुपये का शानदार टारगेट तय किया है. इस हिसाब से शेयर में करीब 36 फीसदी की तेजी आ सकती है.

रिपोर्ट के मुताबिक, इस समय रिफाइनिंग मार्जिन काफी ऊंचे स्तर पर बने हुए हैं. रूस की रिफाइनरियों पर हुए हमलों के कारण ग्लोबल सप्लाई चेन में दिक्कतें आई हैं, जिससे डिस्टिलेट्स की सप्लाई टाइट हो गई है. हालांकि, ऑयल मार्केटिंग कंपनियों को पेट्रोल पर करीब 11 रुपये प्रति लीटर और डीजल पर 16 रुपये प्रति लीटर का नुकसान झेलना पड़ सकता है. राहत की बात ये है कि ये घाटा वित्त वर्ष 2027 की पहली तिमाही के अनुमान के मुकाबले कम है. इसके साथ ही पेट्रोकेमिकल मार्जिन में भी सुधार देखने को मिला है, जो बीपीसीएल के लिए एक सकारात्मक संकेत है.

Disclaimer: ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए है और इसे किसी भी तरह से इंवेस्टमेंट सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए. TV9 भारतवर्ष अपने पाठकों और दर्शकों को पैसों से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकारों से सलाह लेने का सुझाव देता है.
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY