सोमवार, 21 सितंबर 2026 ब्रेकिंग
IIT कैंपस में क्यों बढ़े सुसाइड के मामले? 20 साल में 171 छात्रों ने दी जान, चौंका देंगे ये आंकड़े​ | Gentleman Spymaster की अनकही गाथा: Karan Johar 2028 में बड़े पर्दे पर लाएंगे R&AW के फाउंडर RN Kao की बायोपिक​ | सपा की बैठक के बीच जिस पर खफा हुए अखिलेश यादव, वो जुगेंद्र यादव कौन?​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Business

टाटा की लड़ाई में कूदे देश के 2 सबसे बड़े वकील, हरीश साल्वे या अभिषेक मनु सिंघवी, किसकी कितनी है फीस, किसके पास कितनी संपत्ति​

टाटा ग्रुप का बोर्डरूम ड्रामा अब कोर्टरूम ड्रामा में तब्दील हो चुका है. इस पूरे ड्रामे में दो और अहम किरदारों की एंट्री हो चुकी है. इस कोर्टरूम में ये दो लोग काफी अहम किरदार निभाने वाले हैं. एक किरदार नोएल टाटा का पक्ष रखेगा तो दूसरा किरदार एन चंद्रशेखरन की आवाज बनेगा. इन दोनों […]

टाटा ग्रुप का बोर्डरूम ड्रामा अब कोर्टरूम ड्रामा में तब्दील हो चुका है. इस पूरे ड्रामे में दो और अहम किरदारों की एंट्री हो चुकी है. इस कोर्टरूम में ये दो लोग काफी अहम किरदार निभाने वाले हैं. एक किरदार नोएल टाटा का पक्ष रखेगा तो दूसरा किरदार एन चंद्रशेखरन की आवाज बनेगा. इन दोनों ही किरदारों को मौजूदा समय में कानून का धुरंधर कहें तो ज्यादा नहीं होगा. कोर्ट में जो नोएल टाटा पक्ष रखेंगे वो हैं सीनियर एडवोकेट और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अभिषेक मनु सिंघवी. दूसरी ओर जो एन चंद्रशेखरन की आवाज होंगे, वो हैं देश के पूर्व सॉलिसीटर जनरल और सीनियर एडवोकेट हरीश साल्वे. कोर्टरूम में इन दोनों किरदारों की बहस काफी दिलचस्प होगी. जिसका इंतजार सिर्फ कॉरपोरेट ग्रुप्स को ही नहीं बल्कि पूरे देश को ​है.

इस पूरी कहानी के इतर क्या आप जानते हैं कि इस कोर्ट रूम में अहम किरदार निभाने दोनों वकीलों की कितनी फीस है? दोनों ही एक हियरिंग के लिए कितना चार्ज करते हैं? अपनी वकालत से उन्होंने अपने जीवन में कितनी दौलत जमा की है? ये तमाम सवाल इसलिए भी काफी दिलचस्प हैं, क्योंकि दोनों ही एक ऐसे मामले में एक दूसरे के सामने खड़े होंगे, जिसकी कल्पना देश के किसी भी शख्स ने नहीं की होगी. खासकर ऐसे कारोबारी ग्रुप को लेकर जिसका इतिहास 100 साल से भी ज्यादा पुराना है.

हरीश साल्वे की दौलत और फीस

यहां एक साफसाफ बात करना जरूरी है. हरीश साल्वे की कुल संपत्ति का कोई आधिकारिक या सार्वजनिक रूप से कोई आंकड़ा मौजूद नहीं है. ऑनलाइन चल रहे अनुमानों में बहुत अंतर है, कुछ जगह यह कुछ मिलियन डॉलर के आसपास है, तो कहीं यह लगभग 250 करोड़ रुपए बताया गया है.

उनकी फीस के बारे में ज्यादातर एक जैसी जानकारी मिलती है. कई मीडिया सोर्स के अनुसार, उनकी हर दिन की अपीयरेंस फीस 15 से 30 लाख रुपए के बीच है, और इंटरनेशनल केसों में यह रकम और भी ज्यादा हो जाती है. सिर्फ कानूनी काम से उनकी सालाना कमाई कई करोड़ रुपए हो जाती है. जिसकी वजह से उनका नाम भारत के सबसे ज्यादा कमाई करने वाले सीनियर वकीलों में लिया जाता है.

अथाह दौलत के मालिक हैं सिंघवी

सीनियर वकील और तेलंगाना से राज्यसभा के लिए नॉमिनेटेड अभिषेक मनु सिंघवी ने 6 मार्च को हैदराबाद में नॉमिनेशन पेपर जमा करते समय दिए गए चुनावी हलफनामे में 20242025 फाइनेंशियल ईयर के लिए 2,558 करोड़ रुपए की संपत्ति और 374 करोड़ रुपए की सालाना आय की जानकारी दी थी. यह आंकड़ा फाइनेंशियल ईयर 2021 की कमाई से 200 प्रतिशत से ज्यादा है. ‘द प्रिंट’ की रिपोर्ट के अनुसार पिछले सालों में उनकी आय 202324 में 333 करोड़ रुपए, 202223 में 359 करोड़ रुपए, 202122 में 290 करोड़ रुपए और 202021 में 158 करोड़ रुपए थी.

रिटर्निंग ऑफिसर के सामने जमा किए गए दस्तावेज में उनकी पत्नी अनीता सिंघवी और उनके हिंदू अविभाजित परिवार की संयुक्त संपत्ति की जानकारी भी शामिल थी. इसमें म्यूचुअल फंड निवेश, बैंक डिपॉजिट, शेयर और चलअचल संपत्ति का ब्योरा दिया गया है. इसके अलावा, इसमें देनदारियों और वित्तीय आय के अन्य स्रोतों की भी सूची है.

हलफनामे के अनुसार, सिंघवी के खिलाफ कोई आपराधिक मामला लंबित नहीं है, लेकिन जोधपुर में सेंट्रल बोर्ड ऑफ़ डायरेक्ट टैक्सेस द्वारा 2011, 2012 और 2013 में दर्ज कराया गया एक मामला अभी भी लंबित है. वकील पर खर्चों को बढ़ाचढ़ाकर दिखाने और अपनी आय कम बताकर टैक्स चोरी करने का आरोप है.

हलफनामे में बताया गया है कि इनकम टैक्स डिपार्टमेंट के प्रति अभिषेक सिंघवी की बकाया राशि 63 करोड़ रुपए ज्यादा है, जबकि उनकी अन्य देनदारियां 353 करोड़ रुपए हैं. हलफनामे में अनीता सिंघवी के नाम पर 72.99 करोड़ रुपए की अलग देनदारी की भी जानकारी दी गई है. हलफनामे के मुताबिक, इस दंपत्ति के पास 159.93 करोड़ रुपए की कीमत के गहने हैं और पेंटिंग व कलाकृतियों की कीमत 25 करोड़ रुपए है.

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार सुप्रीम कोर्ट और हाई कोर्ट में वकील अभिषेक मनु सिंघवी की फीस हर दिन लगभग 6 से 15 लाख रुपए के बीच है. महंगे मामलों और सलाह देने की भूमिकाओं में उनकी बड़ी भागीदारी को देखते हुए, उनकी सालाना कमाई का अनुमान 10 से 14 करोड़ रुपए के बीच लगा गया है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY