रविवार, 27 सितंबर 2026 ब्रेकिंग
1 अक्टूबर से बदलेगा FD का गणित! RBI के नए नियमों से कितना पड़ेगा असर​ | Daughters Day पर Kriti Sanon ने उठाई महिलाओं की सुरक्षा की मांग, Instagram पर लिखी खास बात​ | Thar से Scorpio तक खरीदना होगा महंगा! Mahindra बढ़ा सकती है SUV की कीमतें​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

‘Mahakavya Shri Ramayana Katha’ के Poster में वानर सेना के चश्मे पर आई Memes की बाढ़, घिरे मेकर्स​

इन दिनों अंजलि अरोड़ा स्टारर  ‘महाकाव्य श्री रामायण कथा’ के एक पोस्टर को लेकर सोशल मीडिया पर मीम्स की सुनामी आ गई है। एक प्रमोशनल पोस्टर ने इंटरनेट पर खूब चर्चा छेड़ दी है। दरअसल, वायरल हो रहे पोस्टर में दर्शकों ने सुग्रीव को चश्मा पहने देखा, फिर क्या यह देखकर ऑनलाइन ट्रोलिंग शुरु हो […]

इन दिनों अंजलि अरोड़ा स्टारर  ‘महाकाव्य श्री रामायण कथा’ के एक पोस्टर को लेकर सोशल मीडिया पर मीम्स की सुनामी आ गई है। एक प्रमोशनल पोस्टर ने इंटरनेट पर खूब चर्चा छेड़ दी है। दरअसल, वायरल हो रहे पोस्टर में दर्शकों ने सुग्रीव को चश्मा पहने देखा, फिर क्या यह देखकर ऑनलाइन ट्रोलिंग शुरु हो गई है। लोग त्रेता युग में वानर सेना के इस लुक को लेकर तरहतरह के मजाक बनाने लगे और फिल्म प्रोडक्शन की क्वालिटी पर भी कई सवाल उठे हैं।

वानर सेना के चश्मा पहनने पर उड़ा मजाक

थिएटर्स में ‘महाकाव्य श्री रामायण कथा’ रिलीज होने के बाद, इस फिल्म ने लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींचा है। दर्शक फिल्म के प्रोडक्शन और विजुअल इफेक्ट्स पर चर्चा कर रहे हैं। हालिए में रिलीज हुई एक प्रमोशनल पोस्टर को लेकर यह चर्चा और तेज हो गई है, क्योंकि बारीकी से देखने वाले दर्शकों की नजर एक वानर सेना के किरदार पर पड़ी, जिसने आधुनिक चश्मा पहना हुआ है।

Treta yug me bhi chashma lagate the 😭 pic.twitter.com/vWsX0L9QJA

— dk September 24, 2026

यूजर्स ने उड़ाया मजाक

जब सोशल मीडिया पर ‘महाकाव्य श्री रामायण कथा’ के प्रमोशनल पोस्टर वायरल हुए, तो इनमें से एक पोस्टर में एक हैरान करने वाले बात सामने आई है। सुग्रीव वाले पोस्टर में उस किरदार को आधुनिक चश्मा पहने हुए दिखाया गया है।

इस गजब चीज को देखकर तुरंत ऑनलाइन मीम्स की बाढ़ आ गई है, यूजर्स ने त्रेता युग में चश्मे के होने पर सवाल उठाए और आर्टवर्क का मजाक उड़ाया है।

इंटरनेट पर आई मीम्स की बाढ़

इस दौरान एक यूजर बोला,  ‘त्रेता युग में भी चश्मा लगाते थे?’ एक और ने कमेंट किया, ‘क्यों नहीं भाई… क्या त्रेता युग में लोगों की आंखें नहीं होती थीं या क्या?’ अन्य यूजर ने लिखा,  ‘क्या सच में चश्मा है या मेरी आंखें कमजोर हो गई हैं और मुझे भी चश्मे की जरूरत है?’।

‘महाकाव्य श्री रामायण कथा’ के बारे में

दरअसल, इस फिल्म की कहानी ‘शाश्वत’ नाम के एक युवा लड़के के नजरिए से दिखाई गई है, जो एक ऋषि के रुप में आए भगवान हनुमान से भगवान राम के जीवने के बारे में जानता है।

रामायण की कास्ट

इस फिल्म में ‘कच्चा बादाम’ फेम अंजलि अरोड़ा माता सीता के रोल में नजर आई हैं और देव शर्मा भगवान राम के किरदार में नजर आएं। वहीं, शील वर्मा लक्ष्मण के रोल में, निर्भय वाधवा भगवान हनुमान के रोल में और रजनीश दुग्गल रावण के रोल में नजर आए हैं।

इस फिल्म के डायरेक्शन अभिषेक सिंह ने किया है। ‘महाकाव्य श्री रामायण कथा’ हिंदी और छत्तीसगढ़ी भाषाओं में थिएटर्स में 25 सितंबर को रिलीज हुई है।

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY