रविवार, 27 सितंबर 2026 ब्रेकिंग
लिव-इन की जिद, जंगल में महिला की हत्या और बच्ची को मारने की कोशिश… बिजनौर कांड का खुलासा​ | 5 तरह के लिक्विड फर्टिलाइजर घर पर बनाएं, फल-फूल से लदे रहेंगे पेड़-पौधे​ | प्राइमरी मार्केट में आया साल का सबसे बड़ा तूफान! इस हफ्ते खुल रहे हैं 20 नए IPO, कमाई का बड़ा मौका​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

Mann Ki Baat: PM Modi ने की ‘मन की बात’, ‘सर्जिकल स्ट्राइक’ का किया जिक्र, बोले- 10 साल पहले पूरी दुनिया हो गई थी हैरान​

Mann Ki Baat PM Modi 138th Episode: पीएम नरेंद्र मोदी ने आज 27 सितंबर को ‘मन की बात’ कार्यक्रम में सर्जिकल स्ट्राइक का जिक्र किया। आपको बता दें मोदी मन की बात के 138वां एपिसोड में संबोधित कर रहे हैं। इस दौरान पीएम मोदी देश के अहम मुद्दों पर बात कर रहे हैं। पीएम मोदी […]

Mann Ki Baat PM Modi 138th Episode: पीएम नरेंद्र मोदी ने आज 27 सितंबर को ‘मन की बात’ कार्यक्रम में सर्जिकल स्ट्राइक का जिक्र किया। आपको बता दें मोदी मन की बात के 138वां एपिसोड में संबोधित कर रहे हैं। इस दौरान पीएम मोदी देश के अहम मुद्दों पर बात कर रहे हैं। पीएम मोदी ने सबसे पहले सर्जिकल स्ट्राइक का जिक्र किया।

सर्जिकल स्ट्राइक का किया जिक्र 

आपको बता दें आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ‘ मन की बात ‘ कार्यक्रम के माध्यम से देश के लोगों के साथ अपने विचार साझा कर रहे हैं। इस बार कार्यक्रम का 138वां एपिसोड है। इसमें वे कई संवेदनशील मुद्दों पर बात कर रहे हैं। उन्होंने ‘मन की बात’ के में सबसे पहले सर्जिकल स्ट्राइक का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि 10 वर्ष पहले 2829 सितंबर, 2016 को भारतीय सेना ने पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों पर सर्जिकल स्ट्राइक की थी।

वीर जवानों ने किया आतंकवाद के​ खिलाफ कार्रवाई 

LOC के उस पार जाकर हमारे वीर जवानों ने जिस तरह आतंकवाद के खिलाफ कार्रवाई की थी, वो देख दुनिया हैरान थी…सर्जिकल स्ट्राइक ने डंके की चोट पर पूरी दुनिया के सामने भारत की आतंकवाद विरोधी नीति का एक नया उदाहरण प्रस्तुत किया था।

 

 

 

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY