सोमवार, 14 सितंबर 2026 ब्रेकिंग
England के खिलाफ टेस्ट में Pakistan पर भारी जुर्माना, Slow Over Rate के कारण 11 WTC Points कटे​ | सस्ते होंगे स्मार्टफोन? मोबाइल मेकर्स की वित्त मंत्री को चिट्ठी, GST 5% करने की रखी मांग​ | वरुण के बाहर होते ही बढ़ी टीम इंडिया की टेंशन! अफगानिस्तान के खिलाफ दूसरे T20 में फंसा बड़ा पेंच​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

MPSC पेपर लीक पर बवाल: छात्रों के समर्थन में उतरे अभिजीत दीपके​

मुंबई/छत्रपति संभाजीनगर: महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग की विभिन्न ऑनलाइन परीक्षाओं में कथित पेपर लीक और अनियमितताओं को लेकर छात्रों का आंदोलन तेज होता जा रहा है। अब कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने भी आंदोलनरत अभ्यर्थियों को समर्थन देने का ऐलान किया है। दीपके ने छात्रों से मुलाकात के बाद कहा कि वह […]

मुंबई/छत्रपति संभाजीनगर: महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग की विभिन्न ऑनलाइन परीक्षाओं में कथित पेपर लीक और अनियमितताओं को लेकर छात्रों का आंदोलन तेज होता जा रहा है। अब कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने भी आंदोलनरत अभ्यर्थियों को समर्थन देने का ऐलान किया है।

दीपके ने छात्रों से मुलाकात के बाद कहा कि वह और उनकी पार्टी इस लड़ाई में अभ्यर्थियों के साथ खड़े रहेंगे। CJP ने सरकार और आयोग को 24 सितंबर तक कार्रवाई का अल्टीमेटम दिया है। मांग पूरी नहीं होने पर पार्टी ने राज्यभर में अभ्यर्थियों के बीच जाकर आंदोलन को आगे बढ़ाने की चेतावनी दी है।

किसका मांगा इस्तीफा?

प्रदर्शनकारी अभ्यर्थियों की मुख्य मांग MPSC के चेयरमैन विवेक भीमनवार और सचिव महेंद्र हरपाळकर के इस्तीफे की है। छात्रों का आरोप है कि परीक्षा प्रक्रिया में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित नहीं हो पा रही है।

छात्रों की प्रमुख मांगें

अभ्यर्थी कथित पेपर लीक और परीक्षा संबंधी अनियमितताओं की निष्पक्ष जांच, भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता और जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। पुणे समेत महाराष्ट्र के कई हिस्सों में इस मुद्दे को लेकर प्रदर्शन हो चुके हैं।

अब निगाहें 24 सितंबर की डेडलाइन पर हैं। यदि तब तक मांगों पर ठोस कार्रवाई नहीं होती है, तो दीपके और CJP ने आंदोलन को राज्यव्यापी स्तर पर ले जाने की बात कही है।

 

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY