नई दिल्ली: बैंक ग्राहकों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। प्रस्तावित तीन दिवसीय बैंक हड़ताल से पहले रविवार, 27 सितंबर 2026 को सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक और क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक सामान्य रूप से खुले रहेंगे। वित्त मंत्रालय ने यह फैसला ग्राहकों को लगातार कई दिनों तक बैंकिंग सेवाओं में परेशानी से बचाने के लिए लिया है।

27 सितंबर को बैंकिंग सेवाएं रहेंगी जारी
वित्त मंत्रालय के अनुसार, सभी सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक और क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक 27 सितंबर, रविवार को सामान्य कामकाज करेंगे। भारतीय रिजर्व बैंक ने भी इस अतिरिक्त कार्यदिवस के लिए मंजूरी दे दी है।
आरबीआई की मंजूरी के तहत बैंक शाखाओं, कार्यालयों, एटीएमलिंक शाखाओं और करेंसी चेस्ट को रविवार को संचालित किया जाएगा।
28 से 30 सितंबर तक प्रस्तावित है हड़ताल
यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस ने 28 से 30 सितंबर 2026 तक तीन दिवसीय देशव्यापी हड़ताल का आह्वान किया है। यूनियनों की प्रमुख मांगों में बैंकिंग क्षेत्र में पांच दिवसीय कार्य सप्ताह लागू करना शामिल है।
सरकार और बैंक प्रबंधन की ओर से यूनियनों से प्रस्तावित हड़ताल को टालने तथा लंबित मुद्दों को बातचीत के जरिए सुलझाने की अपील भी की गई है।
ग्राहकों को क्या करना चाहिए?
जिन ग्राहकों को बैंक शाखा में जाकर जरूरी काम करना है, उनके लिए 27 सितंबर रविवार को एक अतिरिक्त मौका मिलेगा। एसबीआई, बैंक ऑफ बड़ौदा और केनरा बैंक ने भी ग्राहकों से जरूरी शाखा संबंधी काम पहले पूरा करने और जरूरत पड़ने पर डिजिटल बैंकिंग, एटीएम तथा अन्य सेल्फसर्विस माध्यमों का इस्तेमाल करने की सलाह दी है।
30 सितंबर को छमाही क्लोजिंग भी
प्रस्तावित हड़ताल का समय बैंकिंग क्षेत्र की 30 सितंबर की छमाही क्लोजिंग के साथ पड़ रहा है। ऐसे में सरकार ने बैंकिंग सेवाओं में लंबे व्यवधान से ग्राहकों और कारोबारियों को होने वाली परेशानी को कम करने के लिए रविवार को बैंक खोलने का निर्णय लिया है।
यानी 27 सितंबर रविवार को सार्वजनिक क्षेत्र और क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों में सामान्य बैंकिंग कामकाज किया जा सकेगा।
संपादकीय टीम
खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।
संबंधित खबरें
Mayawati Akash Anand Controversy: ‘मेरी बीमारी की झूठी खबर फैलाई…’, मायावती ने आकाश आनंद पर फिर साधा निशाना, बोलीं- आकाश आनंद ने मेरे सचिव को किया फोन
चंद्रशेखरन की री-अपॉइंटमेंट पर विवाद, टाटा ट्रस्ट्स ने फैसले को दी चुनौती