मंगलवार, 15 सितंबर 2026 ब्रेकिंग
योगी सरकार में शिक्षक बनने का सुनहरा मौका, यूपी में 15,012 पदों पर भर्ती, जानें आवेदन की डेट​ | UP Teacher Bharti 2026: उत्तर प्रदेश में असिस्टेंट टीचर के 12 हजार 405 पदों पर निकली भर्ती, 16 सितंबर से कर सकेंगे अप्लाई​ | बरेली में झोलाछाप ने कराया महिला का प्रसव, नवजात की मौत के बाद हंगामा; अस्पताल सील​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

Imran Khan Health: इमरान खान की सेहत को लेकर 7 पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तानों ने जताई चिंता, विदेश मंत्री से दखल की अपील​

Imran Khan Health: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री और दिग्गज क्रिकेटर इमरान खान की सेहत को लेकर ऑस्ट्रेलिया के सात पूर्व क्रिकेट कप्तानों ने चिंता जताई है। उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई विदेश मंत्री पेनी वॉन्ग को पत्र लिखकर इस मामले में हस्तक्षेप की अपील की है।फिलहाल इमरान खान रावलपिंडी की अदियाला जेल में बंद हैं। इन 7 ऑस्ट्रेलियाई […]

Imran Khan Health: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री और दिग्गज क्रिकेटर इमरान खान की सेहत को लेकर ऑस्ट्रेलिया के सात पूर्व क्रिकेट कप्तानों ने चिंता जताई है। उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई विदेश मंत्री पेनी वॉन्ग को पत्र लिखकर इस मामले में हस्तक्षेप की अपील की है।फिलहाल इमरान खान रावलपिंडी की अदियाला जेल में बंद हैं।

इन 7 ऑस्ट्रेलियाई कप्तानों ने जताई चिंता

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ग्रेग चैपल ने इमरान खान

पत्र में बताया गया कि ग्रेग चैपल ने 2022 में इस्लामाबाद में इमरान खान से मुलाकात की थी। उस समय इमरान स्वस्थ और फिट नजर आए थे। पूर्व कप्तानों का कहना है कि हिरासत के दौरान उनकी सेहत को लेकर सामने आ रही खबरें चिंता पैदा करती हैं। उन्होंने साफ किया कि उनका उद्देश्य राजनीतिक या राजनयिक हस्तक्षेप करना नहीं, बल्कि मानवीय आधार पर अपनी चिंता सामने रखना है।

इमरान खान फिलहाल जेल में

73 वर्षीय इमरान खान अगस्त 2023 से जेल में हैं। तोशाखाना मामले में सजा के बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद उनके खिलाफ सिफर, अलकादिर ट्रस्ट और इद्दत निकाह समेत कई मामलों में कानूनी कार्रवाई हुई। कुछ मामलों में उन्हें अदालत से राहत मिली, लेकिन अन्य मामलों के कारण वह अब भी जेल में हैं।

इमरान की PTI और सरकार आमनेसामने

इमरान खान और उनकी पार्टी पाकिस्तान तहरीकएइंसाफ का आरोप है कि 2022 में सत्ता से हटने के बाद उनके खिलाफ राजनीतिक कारणों से मामले दर्ज किए गए। पाकिस्तान सरकार और जांच एजेंसियां इन आरोपों को खारिज करती रही हैं और उनका कहना है कि कार्रवाई कानूनी प्रक्रिया के तहत की जा रही है।

इमरान के इलाज को लेकर फैमिली ने उठाए सवाल

इमरान खान के परिवार ने भी उनकी सेहत और जेल में मिल रही सुविधाओं को लेकर चिंता जताई है। पत्र में दावा किया गया कि उनके बेटों और बहनों ने कई महीनों से हिरासत के दौरान इलाज और स्वास्थ्य संबंधी व्यवस्थाओं पर सवाल उठाए हैं।

ये खबर भी पढे़ं:

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY