बुधवार, 23 सितंबर 2026 ब्रेकिंग
‘UP को बांटेंगे’ से लेकर पश्चिम में HC बेंच तक… क्या विधानसभा चुनाव में ये बनेगा बड़ा मुद्दा?​ | बजट 2027-28 की उल्टी गिनती शुरू! 12 अक्टूबर से शुरू होंगी महीने भर चलने वाली प्री-बजट बैठकें​ | Bijnor Rishwat Case: बिजनौर बिजली विभाग में अकाउंटेंट और एक आउटसोर्स कर्मचारी 15 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

Bijnor Rishwat Case: बिजनौर बिजली विभाग में अकाउंटेंट और एक आउटसोर्स कर्मचारी 15 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार​

Bijnor Rishwat Case: बिजनौर के चांदपुर में ACB मुरादाबाद की टीम ने बिजली विभाग के अकाउंटेंट और एक आउटसोर्स कर्मचारी को रिश्वत लेते अरेस्ट किया है। दोनों ने बिजली बिल की अस्थायी पेशगी बंद करने के बदले 15 हजार रुपये मांगे थे। चांदपुर बिजली ऑफिस में अकाउंटेंट अवधेश कुमार और आउटसोर्सिंग कर्मचारी मोनू कुमार को […]

Bijnor Rishwat Case: बिजनौर के चांदपुर में ACB मुरादाबाद की टीम ने बिजली विभाग के अकाउंटेंट और एक आउटसोर्स कर्मचारी को रिश्वत लेते अरेस्ट किया है। दोनों ने बिजली बिल की अस्थायी पेशगी बंद करने के बदले 15 हजार रुपये मांगे थे। चांदपुर बिजली ऑफिस में अकाउंटेंट अवधेश कुमार और आउटसोर्सिंग कर्मचारी मोनू कुमार को ट्रैप किया गया।

15 हजार रुपए मांगे

चांदपुर के शिवम ने ACB, मुरादाबाद में शिकायत की थी। बताया गया कि उसके करीब 43,870 रुपए के बिजली बिलों की टीआई यानी अस्थायी पेशगी बंद करने के बदले 15 हजार रुपए मांगे जा रहे थे। शिकायत मिलने के बाद टीम ने पहले पूरे मामले की पुष्टि की। सत्यापन में शिकायत सही पाई हई और ट्रैप कार्रवाई की तैयारी की गई।

रंगे हाथों पकड़े गए आरोपी

इंस्पेक्टर कृष्ण अवतार की अगुवाई में टीम बुधवार को अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड चांदपुर के कार्यालय पहुंची। करीब 3:05 बजे कमरा नंबर चार में लेखाकार की सीट के पास कार्रवाई की गई। आरोप के मुताबिक अवधेश कुमार की ओर से रिश्वत मांगी गई, जबकि मोनू कुमार ने 15 हजार रुपए लिए। रकम लेते ही टीम ने दोनों को मौके पर पकड़ लिया और रिश्वत के पैसे बरामद कर लिए।

ये खबर भी पढ़ें: 

दोनों के खिलाफ केस दर्ज

गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। कार्रवाई के दौरान बिजली विभाग के कार्यालय में काफी देर तक अफरातफरी रही। भ्रष्टाचार निवारण संगठन की टीम ने ट्रैप कार्रवाई के बाद जरूरी दस्तावेज और अन्य कानूनी प्रक्रिया भी पूरी की गई।

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY