मंगलवार, 15 सितंबर 2026 ब्रेकिंग
चोट के कारण वरुण चक्रवर्ती अफ़गानिस्तान T20I सीरीज़ से बाहर; पूरी जानकारी यहाँ देखें​ | जिस संस्थान में बच्चे सीखते हैं अच्छा खाना बनाना, उसी के हॉस्टल मैस के खाने में निकले कीड़े​ | ट्रॉफी विवाद में अब खुला बड़ा राज! स्टेडियम में मोहसिन नकवी से क्या बात हुई? BCCI अधिकारी ने बताया पूरा मामला​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

जिस संस्थान में बच्चे सीखते हैं अच्छा खाना बनाने का तरीका उसी के हॉस्टल मैस में खाने में निकले कीड़े​

Noida Culinary Institute Hostel Food Controversy: जिस स्थान की पहचान देश दुनिया को पाक कला का हुनर सीखने के लिए है, उसी के हॉस्टल में छात्रों को परोसे जा रहे खाने को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं. नोएडा के सेक्टर 62 स्थित भारतीय पाक कला संस्थान के हॉस्टल मेस में छात्रों ने खाने […]

Noida Culinary Institute Hostel Food Controversy: जिस स्थान की पहचान देश दुनिया को पाक कला का हुनर सीखने के लिए है, उसी के हॉस्टल में छात्रों को परोसे जा रहे खाने को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं. नोएडा के सेक्टर 62 स्थित भारतीय पाक कला संस्थान के हॉस्टल मेस में छात्रों ने खाने में कीड़े और दूषित सामग्री मिलने की शिकायत की है. किसी की थाली में चावल में काला कीड़ा मिला तो किसी की दाल में मटन के टुकड़े मिलने का आरोप है.

सब्जी में भी मरी हुई झिल्ली मिलने की बात सामने आई है. शिकायत के बाद मामला पर्यटन मंत्रालय तक पहुंच गया है. छात्रों के मुताबिक, मेस में परोसे जाने वाले भोजन की गुणवत्ता को लेकर कई दिनों से शिकायत सामने आ रही थी. छात्रों का आरोप है कि 2 सितंबर को दाल में मटन के टुकड़े मिले. इससे पहले चावल में काला कीड़ा और सब्जी में रेंगती हुई झिल्ली मिलने की शिकायत सामने आई थी.

छात्रों ने थाली में कीड़े मिलने की बात कही

कई छात्रों ने अपनी थाली में कीड़े मिलने की बात कही है. मामला तब और गंभीर हो गया जब शाकाहरी भोजन में भी मटन मिलने की शिकायत सामने आई. छात्रों का कहना है कि मेस में भोजन तैयार करने और परोसने के दौरान साफ सफाई और गुणवत्ता की निगरानी पर ध्यान नहीं दिया जाता है.

इस हॉस्टल में मेस में भारतीय पाक कला संस्थान के अलावा भारतीय पर्यटन एवं यात्रा प्रबंधन संस्थान और नेशनल काउंसलिंग फॉर होटल मैनेजमेंट एंड कैटरिंग टेक्नोलॉजी के छात्र भी भोजन करते हैं. करीब 211 छात्र एक साथ मेस में खाना खाते हैं. छात्रों ने मिलकर लिखित शिकायत भी मेस के कैटरिंग इंचार्ज से की है. मामले की गंभीरता को देखते हुए छात्रों के अभिभावक भी सामने आए हैं.

मामले की जांच के लिए फूड कमेटी गठित

अभिभावक प्रमोद मेहता ने कथित लापरवाही की शिकायत ईमेल के माध्यम से पर्यटन मंत्रालय के सचिव भुवनेश्वर कुमार और एनसीएचएमसीटी के सीईओ ज्ञान भूषण से की है. छात्रों का कहना है कि मेस में बनी पाइप लाइन के आसपास भी काफी कीड़े दिखाई देते हैं और वहीं से कीड़े गिरने की आशंका है. शिकायत सामने आने के बाद संस्थान ने मामले की जांच के लिए फूड कमेटी गठित कर दी है. जांच पूरी होने के बाद रिपोर्ट काउंसलिंग को सौंपने की बात कही गई है.

पाक कला के संस्थान के एकेडमिक इंचार्ज ने क्या बताया?

भारतीय पाक कला के संस्थान के एकेडमिक इंचार्ज डॉक्टर सत्यवीर सिंह ने कहा कि संस्थान ने मामले की जांच के लिए फूड कमेटी गठित की है. जांच के बाद कमेटी रिपोर्ट काउंसलिंग को सौंपेगी. अब जांच रिपोर्ट से साफ होगा कि छात्रों की थाली में कीड़े मटन के टुकड़े और अन्य दूषित सामग्री पहुंचने के पीछे वास्तविक वजह क्या थी और मेस संचालन में किस स्तर पर लापरवाही की गई है. उनका यह भी कहना है कि छात्रों के खानेपीने की गुणवत्ता को लेकर किसी भी स्तर पर समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY