बुधवार, 23 सितंबर 2026 ब्रेकिंग
राम मंदिर चढ़ावा चोरी: 59 पेज की चार्जशीट से 36 हजार से ज्यादा दस्तावेज और 101 CD, आरोपियों की जमानत पर 24 सितंबर को सुनवाई​ | 40 साल तक किराए के घर में रहे, अब 711 करोड़ रुपए में खरीदा पूरा टावर; कौन हैं दिनेश ठक्कर?​ | ‘UP को बांटेंगे’ से लेकर पश्चिम में HC बेंच तक… क्या विधानसभा चुनाव में ये बनेगा बड़ा मुद्दा?​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

Nitin Gadkari Statement: अगले महीने फ्लेक्स फ्यूल से चलने वाली इनोवा कार लॉन्च करेगी Toyota, नितिन गडकरी बोले- इथेनॉल के इस्तेमाल से कोई समस्या नहीं​

Nitin Gadkari Statement: केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने एक बार फिर इथेनॉल आधारित ईंधन को बढ़ावा देने की बात कही है।  दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि भारत में इथेनॉल के इस्तेमाल को लेकर कोई बड़ी समस्या सामने नहीं आई है और दुनिया के कई देशों में भी […]

Nitin Gadkari Statement: केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने एक बार फिर इथेनॉल आधारित ईंधन को बढ़ावा देने की बात कही है। 

दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि भारत में इथेनॉल के इस्तेमाल को लेकर कोई बड़ी समस्या सामने नहीं आई है और दुनिया के कई देशों में भी इसका उपयोग किया जा रहा है।

गडकरी ने बताया कि टोयोटा की 100 प्रतिशत फ्लेक्स फ्यूल से चलने वाली इनोवा कार को लॉन्च करने की तैयारी है। उनके अनुसार यह वाहन पूरी तरह इथेनॉल से चल सकेगा और इससे ऊर्जा उत्पादन में भी मदद मिलेगी। 

उन्होंने दावा किया कि इथेनॉल के उपयोग से ईंधन खर्च कम हो सकता है और प्रदूषण को नियंत्रित करने में सहायता मिलेगी।

मक्के से इथेनॉल बनाने से किसानों को फायदा हुआ

केंद्रीय मंत्री ने इथेनॉल उत्पादन को किसानों की आय से जोड़ते हुए कहा कि मक्के से इथेनॉल बनाने की नीति से किसानों को आर्थिक लाभ मिला है। 

उन्होंने कहा कि सरकार की नीतियों का उद्देश्य कृषि क्षेत्र को मजबूत करना और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देना है।

गडकरी ने बाइक टैक्सी सेवा बढ़ाने पर दिया जोर

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बाइक टैक्सी सेवाओं को रोजगार के अवसरों से जोड़ते हुए कहा कि राज्यों को युवाओं के लिए ऐसे प्लेटफॉर्म उपलब्ध कराने चाहिए, जिससे वे अपने दोपहिया वाहनों के जरिए कमाई कर सकें। 

उन्होंने कहा कि इस मॉडल से बड़ी संख्या में लोगों को रोजगार के अवसर मिल सकते हैं।

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY