गुरुवार, 24 सितंबर 2026 ब्रेकिंग
Sonbhadra Tribal Land Case: सोनभद्र के 48 बीघा आदिवासी जमीन मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, प्रशासन के आदेश में दखल से इनकार, अब होगी कार्रवाई​ | Aaj ka Panchang 25 September: शुक्रवार को धनिष्ठा नक्षत्र में आएगा धृति योग, देखें कितने बजे से लगेगा राहुकाल, पढ़ें आज का पंचांग​ | IDFC First Bank के पेमेंट गेटवे से डायरेक्ट टैक्स भरना हुआ आसान, UPI से भी करें पेमेंट​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

‘सोचा था बस बीमार ही होंगे, और मैं प्रेमी संग..’, संगरूर में 3 बच्चों की कातिल मां का खौफनाक कबूलनामा​

Sangrur Crime News: जिस मां की गोद को बच्चे दुनिया की सबसे सुरक्षित जगह मानते हैं, उसी मां ने जब अपने तीन मासूमों का काल बनकर उन्हें जहर परोस दिया, तो पूरे पंजाब की रूह कांप उठी. संगरूर जिले के भवानीगढ़ इलाके से एक ऐसी ही सनसनीखेज और दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई […]

Sangrur Crime News: जिस मां की गोद को बच्चे दुनिया की सबसे सुरक्षित जगह मानते हैं, उसी मां ने जब अपने तीन मासूमों का काल बनकर उन्हें जहर परोस दिया, तो पूरे पंजाब की रूह कांप उठी. संगरूर जिले के भवानीगढ़ इलाके से एक ऐसी ही सनसनीखेज और दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है. यहां Instagram पर बने प्रेमी के प्यार में अंधी हुई मां लवप्रीत कौर ने अपने तीन मासूम बच्चों जसनूर कौर , अरमानदीप सिंह और रिहानदीप सिंह को मिठाई में जहरीला पदार्थ मिलाकर खिला दिया, जिससे तीनों मासूमों की दर्दनाक मौत हो गई.

घटना रक्षाबंधन के दिन की है, जब तीनों बच्चों की हालत अचानक बिगड़ने के बाद मौत हो गई. शुरुआत में परिजनों और पुलिस ने इसे सामान्य फूड पॉइजनिंग का मामला समझा था. बच्चों के पिता कुलविंदर सिंह के शुरुआती बयान के आधार पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 194 के तहत मामला दर्ज किया था.

लेकिन पुलिस को जब मामले में कुछ बातें संदिग्ध लगीं, तो SSP डॉ. रवजोत कौर ग्रेवाल के निर्देशन में पुलिस टीम ने पड़ोसियों और परिजनों से गहन पूछताछ शुरू की. इसी दौरान जांच की सुई मां लवप्रीत कौर के सोशल मीडिया अकाउंट्स पर टिक गई.

इंस्टाग्राम का वो इश्क और खौफनाक साजिश

पुलिस जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ. लवप्रीत कौर का मार्चअप्रैल महीने में फाजिल्का निवासी हरजीत सिंह से इंस्टाग्राम के जरिए संपर्क हुआ था. धीरेधीरे दोनों की बातचीत कथित प्रेम संबंधों में बदल गई. पति कुलविंदर सिंह पेशे से ट्रक ड्राइवर हैं और काम के सिलसिले में ज्यादातर समय घर से बाहर रहते थे. इसी गैरमौजूदगी का फायदा उठाकर लवप्रीत ने अपने प्रेमी के पास जाने का प्लान बनाया. लेकिन तीनों बच्चे उसके रास्ते का रोड़ा बन रहे थे.

कातिल मां का कबूलनामा: “इरादा मारने का नहीं था…”

पुलिस हिरासत में आने के बाद आरोपी महिला लवप्रीत कौर ने मीडिया और पुलिस के सामने अपना जुर्म कबूलते हुए जो बयान दिया, उसने सबको हैरान कर दिया. बोली मेरा इरादा बच्चों को जान से मारने का नहीं था. मैंने उन्हें मिठाई में जहर सिर्फ इसलिए दिया था ताकि वे बीमार पड़ जाएं. जब परिवार वाले उनका इलाज कराने में व्यस्त हो जाते, तो मैं मौका देखकर हरजीत के साथ भाग जाती. लेकिन जहर ज्यादा होने से उनकी मौत हो गई, जिसका मुझे अब पछतावा है. हालांकि, पुलिस इस बयान को आरोपी की कानूनी दांवपेच और बचाव की कोशिश मान रही है.

बेबस पिता का दर्द: “भगवान जैसा भरोसा था…”

तीनतीन मासूम चिरागों को खो चुके बेबस पिता कुलविंदर सिंह का रोरोकर बुरा हाल है. उन्होंने रोते हुए बताया मुझे अपनी पत्नी पर भगवान से भी ज्यादा भरोसा था. मैं दिनरात मेहनत करके बच्चों के लिए कमाता था. मुझे नहीं पता था कि मेरी गैरमौजूदगी में मेरी पीठ पीछे यह सब चल रहा है. मेरे तीनों मासूमों को छीनने वाले दोनों आरोपियों को कानून सख्त से सख्त सजा दे.

हत्या की धाराओं में केस दर्ज, प्रेमी की तलाश जारी

संगरूर पुलिस ने मामले में अब हत्या की धाराएं ) जोड़ते हुए आरोपी मां लवप्रीत कौर को गिरफ्तार कर लिया है. वहीं, फरार चल रहे उसके कथित प्रेमी हरजीत सिंह की तलाश में पुलिस की अलगअलग टीमें छापेमारी कर रही हैं. पुलिस का कहना है कि हरजीत की गिरफ्तारी के बाद ही इस पूरे घटनाक्रम की और भी कड़ियां साफ होंगी.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY